US के तीन प्रहार, तब गिरा चाबहार का आइकॉनिक टावर, खतरे में भारत के अरबों रुपये और रणनीतिक निवेश?
Updated on
17-07-2026 11:16 PM
ईरान के चाबहार पोर्ट पर भीषण अमेरिकी हमले में आखिरकार इस पोर्ट का आइकॉनिक मैरीटाइम ट्रैफिक कंट्रोल टावर ध्वस्त हो गया. इस टावर को गिराने के लिए अमरीकी ने एक नहीं तीन तीन बार हमले किए. पहला हमला 8 जुलाई को हुआ, 15 जुलाई को अमेरिका ने इस पर फिर मिसाइल दागे, लेकिन 16 जुलाई का रात को भीषण हमले के बाद
आखिरकार ये टावर ध्वस्त हो गया. चाबहार तेहरान का मुख्य समुद्री गेटवे है जो होर्मुज स्ट्रेट से होकर नहीं गुजरता है. चाबहार का ट्रैफिक कंट्रोल तबाह होने से शिपिंग में रुकावट आ सकती है, लागत बढ़ सकती है और खाड़ी के बाहर ईरान की बची हुई कुछ आर्थिक जीवनरेखाओं में से एक पर और दबाव पड़ सकता है.
ईरान की फार्स न्यूज़ एजेंसी के अनुसार चाबहार फ्री जोन ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख मोहम्मद सईद अरबाबी ने पुष्टि की कि जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाला टावर नष्ट हो गया है.
ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि हमलों में बंदरगाह पर दो समुद्री पियर्स (घाट) को भी नुकसान पहुंचा है. जिनमें शहीद बेहेश्ती डॉक भी शामिल है. यह समुद्र के किनारे विकसित एक समुद्री परिवहन सुविधा है. इसे भारत की भागीदारी से विकसित किया गया था.
ईरान के चाबहार पोर्ट पर भीषण अमेरिकी हमले में आखिरकार इस पोर्ट का आइकॉनिक मैरीटाइम ट्रैफिक कंट्रोल टावर ध्वस्त हो गया. इस टावर को गिराने के लिए अमरीकी ने एक नहीं…
अमेरिका ने ईरान पर एक और बड़े हवाई हमले किए हैं. चाबहार, बंदर अब्बास और केश्म द्वीप समेत कई शहरों में धमाके हुए, जबकि जवाबी कार्रवाई में ईरान ने बहरीन,…
अमेरिका सेना ने बुधवार दोपहर ईरान पर नए हमले किए हैं.अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड(सेंटकॉम) ने एक्स पर पोस्ट कर बताया ईरान के स्थानीय समय अनुसार दोपहर देढ़ बजे ईरान…
इस वक्त भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अपनी दावेदारी मजबूत करने जा रहा है, जो बदलते हुए वैश्विक परिदृश्य और राजनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है. जब…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने ईरान को साफ चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि ईरान के लिए मिसाइलें लोडेड और लॉक्ड हैं. यह…
अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच कूटनीतिक मोर्चे पर बड़ा घटना सामने आई है. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ईरान ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकारों के साथ हुई…