Select Date:

भारत को जवाब देने चले पाकिस्तान को लगा 500 अरब का झटका, PoK में 'नीलम-झेलम' प्रोजेक्ट बर्बाद!

Updated on 13-07-2026 04:44 PM
पाकिस्तान सिंधु जल संधि को रोकने और पानी संकट के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश करता है लेकिन हकीकत ये है कि ये देश खुद अपने पापों से बर्बाद होगा। पाकिस्तान का लगभग 500 अरब का नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट कम से कम मार्च 2028 तक के लिए बंद हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रोजेक्ट का अंडरग्राउंड टनल सिस्टम टूटने के कारण यह प्रोजेक्ट लगभग चार साल तक बंद रहेगा। पाकिस्तान ये प्रोजेक्ट पीओके में बना रहा है और इसको लेकर काफी विवाद रहे हैं।
इस वजह से उन ग्राहकों पर बोझ पड़ रहा है जिनसे इस प्रोजेक्ट के नाम पर लंबे समय से ज्यादा बिजली बिल वसूला जा रहा था। हैरानी की बात ये है कि पाकिस्तान के अधिकारियों ने सार्वजनिक तौर पर नहीं बल्कि जल संसाधन पर सीनेट की स्थायी समिति की बैठक में इसका खुलासा किया था। जहां वाप्डा (Wapda) के चेयरमैन लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) मुहम्मद सईद ने बताया कि 969-मेगावाट के हाइड्रोपावर प्लांट की मरम्मत का काम चल रहा है। सिंधु जल विवाद के केन्द्र में ये प्रोजेक्ट रहा है और इसे पाकिस्तान ने भारत के किशनगंगा प्रोजेक्ट के जवाब में शुरू किया था।
पाकिस्तान के 'नीलम-झेलम' प्रोजेक्ट फेल!
लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) मुहम्मद सईद ने भरोसा जताया कि प्रोजेक्ट मार्च 2028 तक फिर से चालू हो जाएगा। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसा संभव नहीं हो पाया। फिर भी पूर्व सैन्य अधिकारी ने कहा कि निर्माण से पहले की गई जियोलॉजिकल स्टडीज में इस इलाके को भूकंप-संवेदनशील ज़ोन के तौर पर पहचाना गया था जबकि टनल के फेल होने की जांच अभी भी जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक गलत सर्वे और गलत इंजीनियरिंग की वजह पहाड़ का एक बड़ा टुकड़ा इसके टनल पर गिर गया जिससे काफी नुकसान पहुंचा है।
शुक्रवार को पाकिस्तान के सीनेटर्स ने देश के सबसे महंगे पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक के फेल होने के पीछे संभावित लापरवाही की जांच की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह नुकसान सिर्फ जियोलॉजिकल स्थितियों की वजह से हुआ या इसमें डिज़ाइन, निर्माण या ऑपरेशन से जुड़ी कमियों की भी भूमिका थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी लापरवाही की पारदर्शी तरीके से जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
फेल होने के कगार पर 5 अरब डॉलर का प्रोजेक्ट
आपको बता दें कि इस प्रोजेक्ट को जुलाई 2007 में पाकिस्तान सरकार ने मंजूरी दी थी और अगस्त 2018 में इसका काम शुरू हुआ था। उस समय के हिसाब से ये प्रोजेक्ट करीब 500 अरब का है। 2024 में चट्टान टूटने से इसकी हेडरेस टनल को भारी नुकसान पहुंचा था और उसके बाद से ये प्रोजेक्ट बंज पड़ा है। इससे नेशनल ग्रिड को सस्ती पनबिजली नहीं मिल पा रही है और महंगी थर्मल बिजली पर निर्भरता बढ़ गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 July 2026
पाकिस्तान सिंधु जल संधि को रोकने और पानी संकट के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश करता है लेकिन हकीकत ये है कि ये देश खुद अपने पापों से…
 13 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने ईरान को साफ चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि ईरान के लिए मिसाइलें लोडेड और लॉक्ड हैं. यह…
 12 July 2026
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को एक नाव दुर्घटना में तमिलनाडु के दस लोगों समेत कुल 15 भारतीयों की मौत हो गई.भारतीय दूतावास ने बताया कि मरने…
 12 July 2026
अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच कूटनीतिक मोर्चे पर बड़ा घटना सामने आई है. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ईरान ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकारों के साथ हुई…
 12 July 2026
भारतीय विदेश मंत्रालय ने रविवार को ओमान के तट के पास वाणिज्यिक जहाज़ जीएफ़एस गैलेक्सी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है.मंत्रालय ने बताया कि जहाज़ पर सवार 11…
 11 July 2026
अमेरिका चाहता है कि ईरान सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करे कि होर्मुज़ स्ट्रेट खुला है और शनिवार को होने वाली बातचीत के तहत कॉमर्शियल जहाज़ों पर गोलीबारी रोकने का…
 11 July 2026
न्यूजीलैंड के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑकलैंड में अपने समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। पीएम मोदी ने भारत और न्यूजीलैंड को स्वाभाविक साझेदार…
 07 July 2026
अमेरिकी उद्यमी निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी ने भारत, पाकिस्तान और चीन के बीच पानी के मुद्दे पर तनातनी को लेकर बात की है। भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित करते…
 06 July 2026
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की एक नसीहत का जवाब देते हुए भारत का ज़िक्र किया.नेतन्याहू ने दावा किया कि भारत में उनको प्यार…
Advt.