Select Date:

ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान और विदेश मंत्री जाएंगे अमेरिका, ट्रंप ने दे दिया वीजा!

Updated on 18-09-2026 12:35 PM
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों देश लंबे समय से समझौता करना चाह रहे हैं. अब ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने अमेरिका को समझौते के लिए संपर्क किया है. इसी बीच ईरान के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री यूएस आने वाले हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशिकयान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची समेत वरिष्ठ अधिकारियों को न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने के लिए वीजा मंजूर कर दिया है.

वीजा मंजूर किया

अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को बताया कि ईरान के मुख्य प्रतिनिधिमंडल और संयुक्त राष्ट्र बैठकों में जरूरी कर्मचारियों के वीजा मंजूर किए गए है. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, मुख्य प्रतिनिधिमंडल में पेजेशिकयान और अराघची शामिल हैं.

ईरान और अमेरिका के बीच छह महीने से ज्यादा समय से संघर्ष के बीच यह फैसला सामने आया है. वहीं, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने या ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू होने को लेकर अभी किसी समझौते के संकेत नहीं हैं.

फरवरी में शुरू हुआ था युद्ध

बता दें अमेरिका और इजरायल ने फरवरी में ईरान पर हमला किया था. इस हमले में ईरान की सरकारी इमारतों, सैन्य ठिकानों और हवाई रक्षा प्रणालियों को निशाना बनाया गया था. इस हमले के बाद ईरान चुप नहीं बैठा था. उसने इजरायल और क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए. 

युद्ध खत्म करने के प्रयास जारी 

युद्ध को खत्म करने के लिए कूटनीतिक प्रयास भी लगातार जारी हैं. ट्रंप ने अब कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए युद्ध संभवतः अपने अंत की ओर बढ़ रहा है और ईरान अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है. ऐसे में ईरान के राष्ट्रपति को काम के लिए वीजा मंजूर करने पर लग रहा है कि जल्द ही ये युद्ध खत्म हो सकता है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों देश लंबे समय से समझौता करना चाह रहे हैं. अब ट्रंप ने दावा किया है…
 15 September 2026
सऊदी अरब ने मंगलवार को मक्का और देश के दूसरे सबसे बड़े शहर जेद्दाह समेत कई इलाकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किए.ईरान समर्थित हूती लड़ाकों के एक हफ़्तों से…
 15 September 2026
इसराइली सेना ने दावा किया है कि उसने सोमवार को ग़ज़ा में एक सैन्य अभियान में हमास के पांच सदस्यों को मार दिया है, जिनमें एक कमांडर भी शामिल है.द…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 13 September 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली पहुंच गए हैं. शी के अलावा इस बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद…
Advt.