स्विटजरलैंड में अनोखा सफर, ऑफिस के बाद कपड़े उतारकर आरे नदी में कूद पड़ते हैं लोग, बहते हुए जाते हैं घर
Updated on
14-09-2026 01:02 PM
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी के किनारे खड़े होते हैं। अपने कपड़े और सामान निकालकर वॉटरप्रूफ ड्राई बैग में रखते हैं। इसके बाद उस बैग को नदी में फेंककर उसके पीछे खुद भी कूद जाते हैं और नदी की धारा के साथ बहते चले जाते हैं। ये लोग नदी में नहाने या तैराकी के लिए नहीं कूदते हैं, बल्कि आरे नदी उनके लिए घर पहुंचने का आसान और मुफ्त का रास्ता है।
गर्मी में कूल होकर घर जाने का तरीका
बर्न में लोग इसे रिवर कम्यूट (नदी के रास्ते सफर) कहते हैं। हालांकि, कुछ लोग गर्मियों में घर जाने के लिए कभी-कभी नदी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई लोगों के लिए यह रोजाना सफर का लोकप्रिय हिस्सा होता है। बर्न में ज्यादातर लोगों के लिए आरे नदी में बहना घर पहुंचने के साथ ही गर्मी में ठंडक पाने का आसान और पसंदीदा तरीका है।
आरे नदी दिखाती है शानदार नजारा
आरे नदी बर्न शहर के पुराने हिस्से के चारों ओर घूमती है। पुलों, ऐतिहासिक इमारतों और नदी के किनारे बने पार्कों से होते हुए यह शानदार नजारा दिखाती है। स्थानीय लोग अक्सर नदी में ऊपर की ओर उतरते हैं और धारा के साथ बहते हुए शहर के हिस्सों से गुजरते हैं और तय स्विमिंग पॉइंट पर बाहर निकलते हैं। तैरते समय लोग अपने कपड़े, फोन और कीमती सामान को सुरक्षित रखने के लिए वॉटरप्रूफ बैग में रखते हैं। बर्न में आरे बैग खूब फेमस हैं। आरे नदी का पानी बहुत साफ है और इसे शहरी क्षेत्र में बहने वाली दुनिया को सबसे स्वच्छ नदियों में रखा गया है।
गर्मियों में नदी से घर जाना खूब लोकप्रिय
नदी में बहते हुए घर जाना बर्न में गर्मियों की संस्कृति का हिस्सा बन गया है। यह स्थानीय लोगों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं, जिसमें लोग काम के बाद पुल से नदी में कूदते और फिर बहकर जाते देखे जा सकते हैं। हालांकि, तेज बहाव के समय प्रशासन लोगों को नदी में जाने से रोकता है।
भारत में भी ऐसा ही करने की मांग
ट्रैवलर प्रेम भारद्वाज ने X पर कहा, "स्विटजरलैंड के बर्न शहर में लोग ऑफिस के बाद शाम को नदी में तैरकर अपने घर जाते हैं। ऐसा करने से फुल बॉडी वर्कआउट हो जाता है, गाड़ी और ट्रैफिक का झंझट नहीं होता और पैसे अलग बचते हैं।" इसके बाद उन्होंने लिखा कि दिल्ली, मुंबई और बैंगलुरु में भी ऐसा ही कुछ इंतजाम हो, तब ही ट्रैफिक से निजात मिलेगी। उनकी पोस्ट पर एक यूजर ने रिप्लाई करते हुए लिखा, ये लोग लैपटॉप, टिफिन वगैरह लेकर नहीं जाते क्या?
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली पहुंच गए हैं. शी के अलावा इस बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद…
इमेज कैप्शन,ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंगचीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कहा कि ब्रिक्स देशों को इतिहास…
BRICS समिट में आए प्रतिनिधियों और मेहमानों को खास गुडी बैग गिफ्ट किया जा रहा है। इसमें बिहार का सत्तू और मखाना, केले के चिप्स, ओडिशा की कॉफी और गुजराती…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत ब्रिक्स लीडर्स ने शुक्रवार को ब्रिक्स बिजनेस फोरम में ग्लोबल ट्रेड पर बात की।इसमें सबसे अहम बयान पुतिन का रहा। उन्होंने…