Select Date:

इस्लामाबाद पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री, सूट-बूट पहनकर स्वागत करने पहुंचे आसिम मुनीर

Updated on 25-04-2026 01:00 PM
अमेरिका-ईरान में तनाव और सीजफायर के बीच अब कूटनीति की हलचल तेज होती दिख रही है. ईरानी विदेशमंत्री अब्बास अरागची शुक्रवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे, जिससे अमेरिका और ईरान के बीच अटकी बातचीत के फिर से शुरू होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं. उनका स्वागत करने के लिए पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार और खुद आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे. यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब जंग के बाद दोनों देशों के बीच भरोसे की कमी बनी हुई है, लेकिन बातचीत का रास्ता पूरी तरह बंद भी नहीं हुआ है. अराघची अपने दौरे के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात कर सकते हैं. पाकिस्तान खुद को इस पूरे मामले में मध्यस्थ के तौर पर पेश कर रहा है और कोशिश कर रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच जमी बर्फ पिघल सके.

ट्रंप भी भेज रहे अपना दूत
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक दो प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि, डोनाल्ड ट्रंप कथित तौर पर अपने मध्य-पूर्व के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और सलाहकार जेरेड कुशनर को पाकिस्तान भेज रहे हैं, ताकि वे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ बातचीत के दूसरे दौर में हिस्सा ले सकें. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लेविट ने भी इस बात की पुष्टि की कि विटकॉफ और कुशनर ‘कल सुबह बातचीत करने के लिए’ पाकिस्तान की राजधानी जाएंगे.

इस्लामाबाद क्यों बना कूटनीति का केंद्र?
हाल के दिनों में अमेरिका भी इस्लामाबाद के जरिए बातचीत की राह तलाश रहा है. डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने पिछली बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को पाकिस्तान भेजा था, लेकिन वह मीटिंग फेल हो गई थी. इससे साफ है कि दोनों पक्ष अब सीधे टकराव से ज्यादा बातचीत के जरिए रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

ट्रंप ने क्या कहा?
डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान जल्द ही एक प्रस्ताव पेश कर सकता है, जो अमेरिका की शर्तों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है. ट्रंप ने कहा, ‘वे एक ऑफर ला रहे हैं, अब देखना होगा उसमें क्या है.’ अमेरिका की प्रमुख मांगों में ईरान को अपने एनरिच्ड यूरेनियम भंडार को छोड़ना और होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल सप्लाई को बिना रुकावट जारी रखना शामिल है.

सीजफायर के बीच भी जारी दबाव
भले ही दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू है, लेकिन अमेरिका ने आर्थिक दबाव कम नहीं किया है. ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी अभी भी जारी है, जिसे बातचीत में दबाव बनाने के तौर पर देखा जा रहा है. अराघची का यह दौरा सिर्फ पाकिस्तान तक सीमित नहीं रहेगा. वह इसके बाद रूस समेत अन्य देशों का भी दौरा करेंगे, ताकि एक व्यापक कूटनीतिक रणनीति तैयार की जा सके.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
अमेरिका और चीन में टॉप डिफेंस वैज्ञानिकों की मौत और गायब होने की घटनाएं बढ़ रही हैं. ये वैज्ञानिक न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी, हाइपरसोनिक हथियार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पेस रिसर्च और एडवांस्ड वेपन्स…
 25 April 2026
अमेरिका-ईरान में तनाव और सीजफायर के बीच अब कूटनीति की हलचल तेज होती दिख रही है. ईरानी विदेशमंत्री अब्बास अरागची शुक्रवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे, जिससे अमेरिका और…
 23 April 2026
भारत और रूस के बीच RELOS (लॉजिस्टिक्स सपोर्ट का आपसी आदान-प्रदान) समझौते की जानकारी मॉस्को ने जारी की है। इससे बीते साल हुए इस पैक्ट के बारे में डिटेल मिल…
 22 April 2026
ईरान और अमेरिका-इसराइल के बीच पांच हफ़्ते तक चली जंग के दौरान दो हफ़्ते का युद्धविराम हुआ था जिसकी समय सीमा बुधवार को ख़त्म हो रही थी. लेकिन इससे पहले…
 22 April 2026
होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी जलक्षेत्र के पास तीन अलग-अलग कमर्शियल जहाजों पर गोलीबारी का मामला सामने आया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों के बावजूद किसी भी चालक…
 21 April 2026
ईरानी झंडे वाला कंटेनर जहाज टूस्का (Touska) पर अमेरिकी कब्जे ने अमेरिका-ईरान के बीच भारी तनाव बढ़ा दिया है और दूसरे दौर की बातचीत पर भी ग्रहण लग गया है.…
 20 April 2026
दक्षिण लेबनान में एक आईडीएफ सैनिक ने ईसा मसीह की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की थी. इसे लेकर अब इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार की प्रतिक्रिया सामने आई थी.…
 20 April 2026
होर्मुज स्ट्रेट में 2 भारतीय जहाजों पर गोलीबारी की घटना के बाद 18 अप्रैल को भारतीय नौसेना ने जलडमरूमध्य के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. भारतीय नौसेना ने…
 20 April 2026
ईरान-अमेरिका के बीच फेल हुए पहले दौर की वार्ता के बाद युद्ध का कूटनीतिक हल खोजने की कोशिशें जारी हैं. इसी बीच अमेरिकी नेवी ने ईरानी झंडे वाले एक कार्गो…
Advt.