होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर फायरिंग! तीन कमर्शियल जहाजों को बनाया गया निशाना
Updated on
22-04-2026 06:37 PM
होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी जलक्षेत्र के पास तीन अलग-अलग कमर्शियल जहाजों पर गोलीबारी का मामला सामने आया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों के बावजूद किसी भी चालक दल के सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है और सभी सुरक्षित हैं. राहत की बात यह है कि जहाजों में आग लगने या किसी भी तरह के पर्यावरणीय नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है.
एक जहाज ने रिपोर्ट दी है कि फायरिंग से पहले एक आईआरजीसी गनबोट उसके काफी करीब पहुंच गई थी. इन घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार मार्ग पर सुरक्षा संबंधी चिंताओं को फिर से बढ़ा दिया है, खासकर तब जब मिडिल-ईस्ट में पहले से ही अस्थिरता बनी हुई है.
रॉयटर्स के मुताबिक, ओमान के उत्तर-पूर्व में गोलीबारी और रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) से हमला होने के बाद, लाइबेरिया का झंडा लगे एक कंटेनर जहाज के ब्रिज को नुकसान पहुंचा है. UKMTO ने बताया कि जहाज के कैप्टन ने जानकारी दी है कि IRGC की एक गनबोट उनके जहाज के करीब आ रही थी. UKMTO के मुताबिक, इसके बाद जहाज पर गोलीबारी की गई
जहाज के सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और इस घटना के कारण जहाज में आग लगने या पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान पहुंचने की कोई घटना नहीं हुई. समुद्री सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि उस गनबोट पर तीन लोग सवार थे.
ग्रीक-संचालित कंटेनर जहाज़ के कैप्टन ने यह भी बताया कि घटना से पहले कोई रेडियो संपर्क नहीं हुआ था और जहाज़ को शुरू में यह जानकारी दी गई थी कि उसे होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने की अनुमति है.
भारत और रूस के बीच RELOS (लॉजिस्टिक्स सपोर्ट का आपसी आदान-प्रदान) समझौते की जानकारी मॉस्को ने जारी की है। इससे बीते साल हुए इस पैक्ट के बारे में डिटेल मिल…
ईरान और अमेरिका-इसराइल के बीच पांच हफ़्ते तक चली जंग के दौरान दो हफ़्ते का युद्धविराम हुआ था जिसकी समय सीमा बुधवार को ख़त्म हो रही थी. लेकिन इससे पहले…
होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी जलक्षेत्र के पास तीन अलग-अलग कमर्शियल जहाजों पर गोलीबारी का मामला सामने आया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों के बावजूद किसी भी चालक…
ईरानी झंडे वाला कंटेनर जहाज टूस्का (Touska) पर अमेरिकी कब्जे ने अमेरिका-ईरान के बीच भारी तनाव बढ़ा दिया है और दूसरे दौर की बातचीत पर भी ग्रहण लग गया है.…
दक्षिण लेबनान में एक आईडीएफ सैनिक ने ईसा मसीह की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की थी. इसे लेकर अब इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार की प्रतिक्रिया सामने आई थी.…
होर्मुज स्ट्रेट में 2 भारतीय जहाजों पर गोलीबारी की घटना के बाद 18 अप्रैल को भारतीय नौसेना ने जलडमरूमध्य के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. भारतीय नौसेना ने…
ईरान-अमेरिका के बीच फेल हुए पहले दौर की वार्ता के बाद युद्ध का कूटनीतिक हल खोजने की कोशिशें जारी हैं. इसी बीच अमेरिकी नेवी ने ईरानी झंडे वाले एक कार्गो…
इजरायल द्वारा सोमालीलैंड में अपना राजनयिक प्रतिनिधि नियुक्त करने के फैसले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद खड़ा कर दिया है. सऊदी, कतर सहित 16 देशों ने चेतावनी दी है कि…
पाकिस्तान के झंडे वाले एक टैंकर शालमार ने होर्मुज स्ट्रेट को पार किया है। डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज और ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी के बाद यानी बीते पांच दिनों में…