स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास इंडियन जहाज पर मिसाइल हमला, नाराज भारत बोला- ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं
Updated on
14-05-2026 04:25 PM
ओमान तट के पास एक भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हुए मिसाइल हमले को लेकर भारत ने कड़ी नाराजगी जताई है. विदेश मंत्रालय ने इस घटना को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और सिविलियन नाविकों को निशाना बनाना किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता. यह हमला ऐसे समय हुआ है जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और आसपास के अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ा हुआ है. अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम भले ही फिलहाल लागू हो, लेकिन दोनों देशों के बीच समझौते को लेकर स्थिति अभी भी बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि ओमान तट के पास भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हुआ हमला अस्वीकार्य है. हम इस बात की निंदा करते हैं कि लगातार कमर्शियल शिपिंग और नागरिक नाविकों को निशाना बनाया जा रहा है. मंत्रालय ने यह भी साफ किया कि जहाज पर मौजूद सभी भारतीय चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. भारत ने बचाव अभियान चलाने के लिए ओमान प्रशासन का धन्यवाद भी किया. बयान में कहा गया कि भारत दोहराता है कि कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाना, निर्दोष नागरिक क्रू मेंबर्स की जान खतरे में डालना और समुद्री व्यापार व नेविगेशन की स्वतंत्रता में बाधा डालने जैसी घटनाओं से बचा जाना चाहिए. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में इससे पहले भी भारतीय हजार पर हमले हुए हैं.
किसने किया हमला? अभी साफ नहीं
हालांकि भारत सरकार ने अपने बयान में यह स्पष्ट नहीं किया कि जहाज पर हमला किसने किया. लेकिन यह घटना ऐसे समय हुई है जब होर्मुज स्ट्रेट के आसपास हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं. पश्चिम एशिया में जारी तनाव, ईरान-अमेरिका टकराव और समुद्री मार्गों पर बढ़ते खतरे के कारण इस इलाके में वैश्विक चिंता लगातार बढ़ रही है.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक मार्गों में से एक माना जाता है. दुनिया के बड़े हिस्से का तेल और गैस सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती है. भारत समेत कई एशियाई देशों की ऊर्जा जरूरतें इस समुद्री मार्ग पर काफी हद तक निर्भर हैं. ऐसे में यहां किसी भी तरह का हमला या अस्थिरता सीधे वैश्विक व्यापार और तेल बाजार को प्रभावित कर सकती है. जानकारों का कहना है कि हाल के महीनों में इस क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर खतरा तेजी से बढ़ा है. यही वजह है कि भारत ने इस हमले को केवल एक सुरक्षा घटना नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया है.
भारत की बढ़ी चिंता
भारत लंबे समय से समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा और फ्रीडम ऑफ नेविगेशन की वकालत करता रहा है. भारतीय जहाज पर हुए इस हमले के बाद यह साफ हो गया है कि पश्चिम एशिया का तनाव अब सीधे भारत के रणनीतिक और आर्थिक हितों को भी प्रभावित करने लगा है. हालांकि सभी भारतीय नाविक सुरक्षित बताए गए हैं, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि अगर होर्मुज क्षेत्र में तनाव और बढ़ा, तो उसका असर वैश्विक सप्लाई चेन और भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर कितना गंभीर हो सकता है.
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपनी पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें जयपुर के एक ही परिवार के…
सरकार ने सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ी दी है। यह आज यानी 13 मई से प्रभावित हो गई है। वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था पर खाड़ी युद्ध…
भारत में आर्थिक हालात बहुत जल्द और बहुत ज्यादा बिगड़ने वाले हैं. ऐसा कहना है देश के सबसे प्रतिष्ठित बैंकरों और कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय का. उन्होंने सीआईआई…
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 का परिणाम घोषित कर दिया है. छात्र अब अपना रिजल्ट और मार्कशीट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर उपलब्ध डायरेक्ट…
अदाणी एग्री फ्रेश हिमाचल प्रदेश में शुरू करेगा चेरी की खरीदहिमाचल प्रदेश : अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड (एएएफएल) ने स्टोन…
असम विधानसभा चुनाव में BJP नेतृत्व वाले एनडीए की शानदार जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ग्रहण कर ली है. उन्हें…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तेलंगाना के दौरे पर थे. हैदराबाद में जहां उन्होंने एक सरकारी समारोह में कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की वहीं सिकंदराबाद में एक जनसभा को…
राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हीटवेव जैसे हालात हैं। रविवार को चारों राज्यों के 9 शहरों में पारा 44°C के पार रहा। राजस्थान का बाड़मेर 46.8°C के साथ…