Select Date:

लोगों ने नहीं मानी पीएम मोदी की बात, सोना खरीदने की मची होड़, 2 दिन में ही खाली कर दिए शोरूम!

Updated on 13-05-2026 04:00 PM
सरकार ने सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ी दी है। यह आज यानी 13 मई से प्रभावित हो गई है। वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था पर खाड़ी युद्ध के प्रभावों को कम करने के लिए लगातार दो दिन लोगों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। लेकिन देश में इसका असर उलटा दिखाई दिया है।

पीएम मोदी की अपील के बाद पूरे भारत में पैनिक बाइंग (घबराहट में खरीदारी) का माहौल बन गया। आगामी शादी के सीजन से पहले उपभोक्ता बड़ी मात्रा में सोने के आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार पिछले दो दिनों में सोने की बड़ी खरीदारी देखी गई। हालांकि आज एमसीएक्स पर सोने के दाम में बड़ा उछाल आया। सुबह करीब 9:30 बजे यह प्रति 10 ग्राम 10 हजार रुपये से ज्यादा की तेजी के साथ 1.64 लाख रुपये के ऊपर पहुंच गया।

कितनी आई सोने की बिक्री में तेजी?

पिछले दो दिनों में ब्राइडल ज्वेलरी की बिक्री में 15% से 20% की वृद्धि दर्ज की गई है।
ग्राहकों को डर रहा कि सरकार जल्द ही आयात शुल्क (Import Duty) बढ़ा सकती है या जीएसटी की वर्तमान 3% की दर में वृद्धि कर सकती है। और ऐसा हुआ भी। सरकार ने बुधवार 13 मई से सोने पर आयात शुल्क बढ़ा दिया। इससे सोना अब महंगा हो गया है।

लोग न केवल जून-अगस्त की शादियों के लिए, बल्कि नवंबर-दिसंबर में होने वाले समारोहों के लिए भी खरीदारी कर ली। हालांकि अब इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ने से खरीदारी में गिरावट आ सकती है।

बाजार में कई तरह की अफवाहें हैं। कुछ को आयात शुल्क बढ़ने का डर है, तो कुछ को नकदी खरीद पर प्रतिबंध लगने का। इसी अनिश्चितता ने उपभोक्ताओं को खरीदारी के लिए प्रेरित किया है।

    --सुवांकर सेन, एमडी और सीईओ, सेनको गोल्ड

कितना पहुंचा बिक्री का आंकड़ा?

ज्वैलर्स के अनुसार, बड़े शोरूम्स में दैनिक बिक्री का आंकड़ा औसतन 25 लाख रुपये तक पहुंच गया, जबकि मध्यम आकार के स्टोर ने 15 लाख से 18 लाख रुपये की बिक्री की। मुंबई के प्रसिद्ध जवेरी (Zaveri) बाजार में भी व्यापार में 20% की तेजी देखी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
ओमान तट के पास एक भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हुए मिसाइल हमले को लेकर भारत ने कड़ी नाराजगी जताई है. विदेश मंत्रालय ने इस घटना को अस्वीकार्य बताते हुए…
 14 May 2026
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपनी पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें जयपुर के एक ही परिवार के…
 13 May 2026
सरकार ने सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ी दी है। यह आज यानी 13 मई से प्रभावित हो गई है। वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था पर खाड़ी युद्ध…
 13 May 2026
भारत में आर्थिक हालात बहुत जल्द और बहुत ज्यादा बिगड़ने वाले हैं. ऐसा कहना है देश के सबसे प्रतिष्ठित बैंकरों और कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय का. उन्होंने सीआईआई…
 13 May 2026
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 का परिणाम घोषित कर दिया है. छात्र अब अपना रिजल्ट और मार्कशीट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर उपलब्ध डायरेक्ट…
 12 May 2026
अदाणी एग्री फ्रेश हिमाचल प्रदेश में शुरू करेगा चेरी की खरीदहिमाचल प्रदेश : अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड (एएएफएल) ने स्टोन…
 12 May 2026
असम विधानसभा चुनाव में BJP नेतृत्व वाले एनडीए की शानदार जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ग्रहण कर ली है. उन्हें…
 11 May 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तेलंगाना के दौरे पर थे. हैदराबाद में जहां उन्होंने एक सरकारी समारोह में कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की वहीं सिकंदराबाद में एक जनसभा को…
 11 May 2026
राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हीटवेव जैसे हालात हैं। रविवार को चारों राज्यों के 9 शहरों में पारा 44°C के पार रहा। राजस्थान का बाड़मेर 46.8°C के साथ…
Advt.