Select Date:

'हालात बहुत ज्यादा बिगड़ने वाले हैं, तैयारी कर लेनी चाहिए', उदय कोटक ने बजाई खतरे की घंटी

Updated on 13-05-2026 03:58 PM
भारत में आर्थिक हालात बहुत जल्द और बहुत ज्यादा बिगड़ने वाले हैं. ऐसा कहना है देश के सबसे प्रतिष्ठित बैंकरों और कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय का. उन्होंने सीआईआई की एनुअल बिजनेस समिट में मंगलवार को कहा, “मेरा मानना है कि हमें आने वाले खतरे के लिए उसके आने से पहले ही तैयारी कर लेनी चाहिए.” उदय कोटक का बयान ऐसे समय में आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से सोना न खरीदने, पेट्रोल-डीजल का खर्च कम करने और विदेश यात्रा पर रोक लगाने जैसी अपील की है. पीएम के बयान ने जिस बड़े संकट की ओर इशारा किया, उदय कोटक ने वह बात खुलकर सबके सामने रख दी.

उदय कोटक ने कहा, “हम उम्मीद करनी चाहिए कि संकट का समय ना आए और न रहे, लेकिन हमें सबसे खराब स्थिति के लिए भी खुद को तैयार कर लेना होगा. बात तैयारी की है. इंतजार करने से बेहतर है कि मुश्किल वक्त के लिए तैयार रहें. खाड़ी में चल रहे युद्ध के बावजूद एनर्जी के बढ़े दामों का असर पिछले 2 महीने में हमने आम लोगों पर नहीं देखा है. अब यह होने वाला है और यह बहुत भयानक होगा. उपभोक्ताओं ने तो अभी कुछ देखा ही नहीं है. खतरा आ रहा है और यह बहुत नजदीक है. इससे बचने का एक ही तरीका है कि कल सुबह ही ईरान युद्ध समाप्त हो जाए, लेकिन इसकी आशा तो सब 28 फरवरी से ही कर रहे हैं.”

भारत को बदलनी होगी सोच

उदय कोटक ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर एक बहुत ही अनोखी और गहरी बात कही है. उन्होंने हिंदू दर्शन के ‘त्रिमूर्ति’ (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) के उदाहरण से समझाया है कि भारत को अब अपनी सोच बदलनी होगी. उन्होंने कहा कि विष्णु से आगे बढ़कर ब्रह्मा और महेश को अपनाना होगा.

उदय कोटक का कहना है कि भारत अभी “विष्णु” मोड में ज्यादा है, यानी जो हमारे पास है उसे सुरक्षित रखने और बचाने (Preservation) पर हमारा सारा ध्यान है. लेकिन एक शक्तिशाली अर्थव्यवस्था बनने के लिए हमें:

ब्रह्मा (Creation): नई चीजों, नई तकनीकों और नए बिजनेस को पैदा करना होगा.
महेश (Disruption): जो पुराना और बेकार हो चुका है, उसे खत्म करके बदलाव लाना होगा.
मतलब: सिर्फ पुरानी चीजों को बचाकर रखने से काम नहीं चलेगा, रिस्क लेना और कुछ नया बनाना जरूरी है.
दुनिया अब “नॉर्मल” नहीं होने वाली
कोटक कहते हैं कि लोग अक्सर सोचते हैं कि जब भी कोई संकट (जैसे युद्ध या मंदी) आता है, तो चीजें फिर से पहले जैसी ‘नॉर्मल’ हो जाएंगी. लेकिन सच यह है कि दुनिया बदल चुकी है. अब हमें पुरानी स्थिति में लौटने का इंतजार करने के बजाय नए हालात के हिसाब से खुद को ढालना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि दुनिया 1945 से पहले वाले दौर में जा रही है, जहां “जिसकी लाठी उसकी भैंस” वाला हिसाब था.

बिजनेस करने होंगे मजबूत
कोटक ने भारत में व्यवसायों को और मजबूत बनाने की सिफारिश की. इसके लिए उन्होंने अमेरिका का उदाहरण दिया. कोटक के अनुसार, अमेरिका की असली ताकत उसकी सरकार नहीं, बल्कि वहां के बिजनेस हैं. अमेरिका ऐसी चीजें और सेवाएं बनाता है जिन्हें पूरी दुनिया खरीदती है. भारत को भी सिर्फ सरकार के भरोसे रहने के बजाय अपनी कंपनियों और व्यापार को इतना मजबूत बनाना होगा कि दुनिया हमारी तरफ देखे.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
ओमान तट के पास एक भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हुए मिसाइल हमले को लेकर भारत ने कड़ी नाराजगी जताई है. विदेश मंत्रालय ने इस घटना को अस्वीकार्य बताते हुए…
 14 May 2026
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपनी पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें जयपुर के एक ही परिवार के…
 13 May 2026
सरकार ने सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ी दी है। यह आज यानी 13 मई से प्रभावित हो गई है। वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था पर खाड़ी युद्ध…
 13 May 2026
भारत में आर्थिक हालात बहुत जल्द और बहुत ज्यादा बिगड़ने वाले हैं. ऐसा कहना है देश के सबसे प्रतिष्ठित बैंकरों और कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय का. उन्होंने सीआईआई…
 13 May 2026
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 का परिणाम घोषित कर दिया है. छात्र अब अपना रिजल्ट और मार्कशीट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर उपलब्ध डायरेक्ट…
 12 May 2026
अदाणी एग्री फ्रेश हिमाचल प्रदेश में शुरू करेगा चेरी की खरीदहिमाचल प्रदेश : अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड (एएएफएल) ने स्टोन…
 12 May 2026
असम विधानसभा चुनाव में BJP नेतृत्व वाले एनडीए की शानदार जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ग्रहण कर ली है. उन्हें…
 11 May 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तेलंगाना के दौरे पर थे. हैदराबाद में जहां उन्होंने एक सरकारी समारोह में कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की वहीं सिकंदराबाद में एक जनसभा को…
 11 May 2026
राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हीटवेव जैसे हालात हैं। रविवार को चारों राज्यों के 9 शहरों में पारा 44°C के पार रहा। राजस्थान का बाड़मेर 46.8°C के साथ…
Advt.