'मोदी, शाह, ज्ञानेश और देहरादून में छिपी हुई महिला...', चाय के बाद क्या बोले राहुल गांधी
Updated on
13-10-2026 10:47 PM
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बहाल करने के लिए विपक्ष की लड़ाई जारी रहेगी। राहुल गांधी ने कहा, 'हम आपसे वादा करते हैं कि इस काम को अंजाम देने वाले लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। इनमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार, देहरादून में छिपी हुई महिला और अन्य लोग शामिल हैं।' उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि देश की जनता और उसके भविष्य के लिए है।
राहुल गांधी ने कहा कि पिछले दिन हुए विरोध प्रदर्शन में सिर्फ राजनीतिक दल की आवाज नहीं, बल्कि भारत की जनता की भावना दिखाई दी। उन्होंने दिल्ली और देश के उन लोगों का आभार जताया, जो उनके साथ खड़े हुए। राहुल ने कहा कि वे जनता का सम्मान करते हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बहाल करने के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी टीम इस लड़ाई को बीच में नहीं छोड़ेगी। इसमें कल, अगले दिन, तीन महीने, छह महीने, एक साल या दो साल भी लग सकते हैं, लेकिन वे अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रयास जारी रखेंगे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाएंगे।
जनता का प्रतिरोध रहेगा जारी: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट, भारत के मुख्य न्यायाधीश और न्यायिक व्यवस्था के प्रति सम्मान जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस मामले में न्यायपालिका अपनी भूमिका निभाएगी। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि संस्थाएं कोई भूमिका निभाएं या नहीं, राजनीतिक विरोध और जनता का प्रतिरोध जारी रहेगा। राहुल ने कहा कि विपक्ष पूरी ऊर्जा, ताकत और एकजुटता के साथ अपनी लड़ाई आगे बढ़ाएगा और आखिरकार यह प्रतिरोध सफल होगा।
जंतर-मंतर पर बिना अनुमति घुसने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने यह कार्रवाई…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि…
पुरस्कार के बाद भी संघर्ष: शिक्षिका को रिटायरमेंट से 5 महीने पहले पुराने स्कूल में भेजने पर विवादभोपाल। राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ शिक्षिका अजीता द्विवेदी की पदस्थापना…
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल मुरुगन ने मंगलवार को अपने मंत्री पद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की.उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री…
नवरात्रि के बीच बिहार पुलिस में फेरबदल का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने साथ 2 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (Bihar IPS BPS Transfer 2026) किया है।…
इंडिया गठबंधन के 'दिल्ली चलो मार्च' पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया दी. एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक बार फिर लोगों को…
दुनिया संकट में हैं, ग्लोबल इकोनॉमी की ग्रोथ पर वेस्ट एशिया में तनाव का बेहद बुरा असर देखने को मिल सकता है. ये चेतावनी संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास…
आलीराजपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह करीब 7 बजे आम्बुआ, उदयगढ़, आजाद नगर और…