Select Date:

विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'

Updated on 12-10-2026 07:26 PM
इंडिया गठबंधन के 'दिल्ली चलो मार्च' पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया दी. एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक बार फिर लोगों को सैलाब उमड़ा है जो लोकतंत्र को बचाने के लिए साथ खड़े हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अगर ये लगता है कि जंतर-मंतर 'छीन' से आंदोलन खत्म हो जाएगा तो ये उनकी भूल है. अभिजीत दीपके ने कहा कि जंतर मंतर सिर्फ एक लोकेशन नहीं है बल्कि ये विरोध की एक ऐसी भावना है जिसे कोई कभी छीन नहीं सकता.

गौरतलब है कि जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में गैर-अधिसूचित कर दिया गया. सोमवार (12 अक्तूबर) को SIR और CEC के मुद्दे पर दिल्ली के बाराखंबा से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष ने मार्च किया. विपक्ष दलों के सांसदों ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की. इसमें ज्ञानेश कुमार समेत दोनों चुनाव आयुक्त को प्रतिवादी बनाया गया. राहुल गांधी समेत 11 याचिकाकर्ता शामिल हैं.

मार्च में शामिल हुए 19 दलों के नेता

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने पैदल मार्च किया. अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत 19 दलों के नेता इसमें शामिल हुए. राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी के साथ छात्र संगठन AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा ने भी मार्च किया

ट्रक पर सवार दिखे विपक्षी दलों के नेता

सुप्रीम कोर्ट की तरफ मार्च कर रहे इंडिया गठबंधन के नेताओं को पुलिस ने भगवान दास रोड पर रोक दिया. दो जगह बैरीकेड लगे हुए थे.पहले बैरीकेड को कांग्रेस और अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने हटा दिया. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के पास लगाए गए दूसरे बैरीकेड पर पुलिस ने रोक दिया. इंडिया गठबंधन के नेता एक एक ट्रक पर सवार होकर बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट के लिए रवाना हुए थे. इससे पहले विपक्षी दलों के नेता कॉन्स्टिट्यूशन क्लब से बसों में सवार होकर बाराखंबा रोड पहुंचे थे और वहां इकट्ठा होने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च शुरू किया


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
नवरात्रि के बीच बिहार पुलिस में फेरबदल का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने साथ 2 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (Bihar IPS BPS Transfer 2026) किया है।…
 12 October 2026
इंडिया गठबंधन के 'दिल्ली चलो मार्च' पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया दी. एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक बार फिर लोगों को…
 11 October 2026
दुनिया संकट में हैं, ग्लोबल इकोनॉमी की ग्रोथ पर वेस्ट एशिया में तनाव का बेहद बुरा असर देखने को मिल सकता है. ये चेतावनी संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास…
 11 October 2026
आलीराजपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह करीब 7 बजे आम्बुआ, उदयगढ़, आजाद नगर और…
 11 October 2026
नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है और डॉक्टरों ने उनकी मौत को 'प्राकृतिक' बताया है। इसमें बताया गया है कि 75 साल के दिग्‍गज एक्‍टर कोरोनरी आर्टरी डिजीज…
 11 October 2026
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट को लेकर हुए विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. अदालत ने पूरे शहर में लगाए गए बैरिकेड्स हटाने और इंटरनेट सेवा सामान्य रूप…
 11 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की कॉल पर दस अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर तक पहुंचने की कोशिश करने वाले तमाम प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया.खुद सीजेपी के संस्थापक…
 11 October 2026
दिल्ली में शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान दिनभर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच खींचतान चलती रही.सुबह से ही…
 10 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से आज दिल्ली में प्रदर्शन बुलाया गया था। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली थी। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए…
Advt.