Select Date:

न अर्जुन रामपाल, न इमरान हाशमी, 'धुरंधर 2' में ये हीरो 'बड़े साहब', दे चुका है कई हिट सीरीज-फिल्में

Updated on 19-03-2026 07:34 PM
'धुरंधर' में रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली माजरी की डायरी में 'बड़े साहब' पर सवालिया निशान के साथ जिक्र किया गया था. जिस तरह कटप्पा के मारने का जवाब 'बाहुबलीः द कनक्लुजन' में मिला, उसी तरह बड़े साहब का खुलासा 'धुरंधर 2' में हुआ. लेकिन 'धुरंधरः द रिवेंज' के रिलीज से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इमरान हाशमी बड़े साहब के किरदार में एंट्री करेंगे. या फिर अर्जुन रामपाल ही बड़े साहब है. लेकिन इन दोनों में से कोई बड़े साहब नहीं है
'धुरंधर 2' में बड़े साहब न अर्जुन रामपाल हैं और न ही इमरान हाशमी हैं. 'धुरंधर 2' में 'बड़े साहब' कौन हैं? सीक्वल के रिलीज से पहले 'बड़े साहब' को लेकर अटकलें चरम पर थीं. कई लोगों को लगा था कि किसी सुपरस्टार का कैमियो होगा, लेकिन शुरुआती रिव्यू और सोशल मीडिया रिएक्शन कुछ और ही बताते हैं. 

बड़े साहब का थिएटर आर्टिस्ट और एक्टर और दानिश इकबाल ने निभाया है. दानिशन फिल्म में 'बड़े साहब' सिर्फ एक सपोर्टिंग किरदार नहीं, बल्कि कहानी के मुख्य विलेन और मास्टरमाइंड हैं. यह किरदार हमजा की जर्नी को दिशा देने में अहम भूमिका निभाता है. 
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बड़े साहब' का किरदार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से इंस्पायर बताया जा रहा है. मेकर्स ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक्टर अपने सोशल मीडिया पर 'धुरंधर 2' की झलकियां शेयर कर रहे हैं.

दानिश इकबाल मेनस्ट्रीम बॉलीवुड में नहीं हैं, लेकिन वह सालों से बॉलीवुड फइल्मों में काम कर रहे हैं. उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. इसके बाद उन्होंने लंदन के सेंट्रल स्कूल ऑफ स्पीच एंड ड्रामा से क्लासिकल एक्टिंग में मास्टर डिग्री हासिल की.

दानिश इकबाल ने थिएटर और ओटीटी प्लेटफॉर्म अपनी मजबूत पहचान बनाई है. वह 'महारानी 2' में दिलशाद मिर्जा के किरदार के लिए पहचान मिली और वे 'अरन्यक', 'फराज', 'आखिरी सच', 'भक्षक' जैसी कई चर्चित प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं
दानिश इकबाल हाल ही में वे 'संकल्प' में भी दिखे थे. 'बड़े साहब' के किरदार के लिए दानिश इकबाल को चुनना, किसी सुपरस्टार की जगह, मेकर्स की सोच-समझकर की गई रणनीति लगती है
'धुरंधर 2' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. ऑडियंस से लेकर क्रिटिक्स तक और यहां तक बॉलीवुड-साउथ सेलेब्स भी आदित्य धर के डायरेक्शन और रणवीर सिंह की अदाकारी तारीफ कर रहे हैं.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली माजरी की डायरी में 'बड़े साहब' पर सवालिया निशान के साथ जिक्र किया गया था. जिस तरह कटप्पा के मारने का जवाब…
 19 March 2026
दुनिया के सबसे बड़े नेचुरल गैस फ़ील्ड से जुड़े ईरान के साउथ पार्स पर इसराइली हमले के बाद ईरान ने क़तर के रास लाफ़ान औद्योगिक क्षेत्र पर हमला किया जिसमें…
 19 March 2026
जंग के बीच अमेरिका ईरान के तेल पर लगे बैन में ढील दे सकता है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने फॉक्स न्यूज से कहा कि ट्रम्प सरकार ईरान से…
 18 March 2026
ईरान और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध अब 19वें दिन में पहुंच गया है और संकट और भी ज्यादा गहरा गया है. ईरान-अमेरिका युद्ध के 18वें दिन इजरायल ने…
 17 March 2026
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष अब 18वें दिन में प्रवेश कर चुका है, जिसमें दोनों पक्षों की सैन्य कार्रवाई और बयानबाजी, दोनों ही तेज हो गई है.…
 17 March 2026
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से शिवालिक के बाद, एक और LPG टैंकर 'नंदा देवी' भारत आ चुका है. 'नंदा देवी' होर्मुज़ जलडमरूमध्य को पार करते हुए वडीनार बंदरगाह पर…
 16 March 2026
ईरान के साथ अमेरिका और इसराइल की जंग ने दुनिया भर की एनर्जी सिक्योरिटी को संकट में डाल दिया है क्योंकि होर्मुज़ स्ट्रेट लगभग बंद है जिससे दुनिया के समुद्री…
 15 March 2026
मध्य पूर्व (Middle East) में गहराते युद्ध के बादलों ने अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कई देशों द्वारा अपने एयरस्पेस (वायु क्षेत्र) को बंद करने या पाबंदियां…
 13 March 2026
ईरान जंग का अंजाम क्या होगा? आखिर कौन इस विनाशकारी युद्ध को रुकवाएगा? किसके पास है अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग खत्म करवाने की ताकत? अब तक इन सवालों के जवाब…
Advt.