Select Date:

अब जनजातियों के पारम्परिक व्यंजनों का स्वाद भी लेंगे पर्यटक ,ट्रॉईबल कैफेटेरिया किये जायेंगे स्थापित ,पर्यटन संवर्धन से जनजातियों को मिलेगा रोजगार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 26-10-2024 08:21 PM
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जनजातीय संस्कृति को बढ़ावा देने और स्थानीय जनजातीय समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ट्राईबल कैफेटेरिया स्थापित कर रही है। प्रदेश के सिवनी जिले में पेंच नेशनल पार्क के समीप टूरिया गांव में, बालाघाट जिले में कान्हा नेशनल पार्क के पास और धार जिले में मांडू में ट्राईबल कैफेटेरिया निर्माणाधीन हैं। इन कैफेटेरिया के जरिये पर्यटकों को क्षेत्रीय जनजातीय संस्कृति, खान-पान, व्यंजन और शिल्पकारी से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यटन को बढ़ावा देना है, बल्कि स्थानीय जनजातीय समुदायों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इससे जनजातीय समुदाय की कला व संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। कैफेटेरिया में स्थानीय जनजातीय व्यंजन, हस्तशिल्प और पारंपरिक सजावट उपलब्ध होगी, जिससे पर्यटक एक अनोखे सांस्कृतिक एवं पारिवारिक अनुभव का आनंद ले सकेंगे। इन कैफेटेरिया की स्थापना से स्थानीय जनजातीय समुदायों को रोजगार मिलेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। निश्चित ही पर्यटन उद्योग में भी नए अवसरों का सृजन होगा।

जनजातीय कार्य विभाग के अधीन वन्या संस्थान द्वारा इसके लिये विधिवत् प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। शासन से 5 ट्रॉईबल कैफेटेरिया की मंजूरी मिल गई है। ये ट्रॉईबल कैफेटेरिया म.प्र. पर्यटन विकास निगम (एमपीटी) द्वारा संचालित किये जायेंगे। इसके लिये जनजातीय वर्ग के स्व-सहायता समूहों को जोड़ा जायेगा। ये समूह क्षेत्रीय जनजातियों के पारम्परिक व्यंजन तैयार कर इस कैफेटेरिया के माध्यम से विक्रय करेंगे। ट्रॉईबल कैफेटेरिया में जनजातियों के पोषक आहार पेज, कोदो-कुटकी, ज्वार-बाजरा, मक्का-महुआ, चार-अचार, चिरौंजी आदि से बने व्यंजन, मिठाई, हलवा आदि तैयार कर पर्यटकों को बेचे जायेंगे। साथ ही जनजातियों की शिल्पकारी, चित्रकारी, खिलौने, बाँस से निर्मित उत्पाद आदि का विक्रय भी किया जायेगा। इससे जनजातीय समुदाय को आजीविका के नये साधन मुहैया होंगे और अतिरिक्त आय उपार्जन भी होगा।

पहले चरण में प्रदेश के 3 जिलों में ट्राईबल कैफेटेरिया की स्थापना के लिये स्थल (भूमि) का चयन कर कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। ट्रॉईबल कैफेटेरिया के लिये डिजाईन (नक्शा) भी पारित कर दिया गया है। दूसरे चरण में छतरपुर सहित एक अन्य जिले में भी ऐसे ही ट्रॉईबल कैफेटेरिया खोले जायेंगे।

*जनजातीय क्षेत्र प्रशासन के तहत मिली विकास राशि*

भारतीय संविधान के अनुच्छेद-275 के अंतर्गत केन्द्र सरकार द्वारा *जनजातीय क्षेत्र प्रशासन के तहत विकास योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिये शत-प्रतिशत राशि अनुदान के रूप में* दी जाती है। यह राशि जनजातीय कार्य मंत्रालय के जरिये राज्य सरकारों को आवंटित की जाती है। ट्रॉईबल कैफेटेरिया के लिये भी जनजातीय क्षेत्र प्रशासन के तहत विकास राशि प्राप्त हो गई है। ये ट्रॉईबल कैफेटेरिया जनजातीय कार्य विभाग के पूर्ण स्वामित्व में वन्या संस्थान के माध्यम से एमपीटी द्वारा चलाये जायेंगे। ट्रॉईबल कैफेटेरिया के लिये एमपीटी जनजातीय वर्ग के स्व-सहायता समूहों को समुचित प्रशिक्षण व तकनीकी मार्गदर्शन भी देगा। पारम्परिक जनजातीय आहार एवं व्यंजनों सहित जनजातीय कला-संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं उत्पादों के विक्रय के लिये स्थापित किये जा रहे ट्रॉईबल कैफेटेरिया के जरिये सरकार जनजातियों के आर्थिक स्वावलम्बन की दिशा में महती प्रयास कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2024
बेफिक्र रहिये ! न कोई कटेगा और न कोई बटेगाआखिर होसबोले भी वो ही बोले जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले कई महीनों से लगातार बोलते आ रहे…
 27 October 2024
अजाक्स संभाग ग्वालियर की बैठक नवीन अजाक्स कार्यालय पर की गई आयोजितमूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपालग्वालियर 26 अक्टूबर 2024 मध्यप्रदेश अजाक्स संभाग ग्वालियर की बैठक अजाक्स जिला ग्वालियर के लिए आबंटित…
 26 October 2024
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जनजातीय संस्कृति को बढ़ावा देने और स्थानीय जनजातीय समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…
 26 October 2024
इंदौर में नशा, ट्रैफिक जाम और साइबर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महिला अपराध के मामलों में भी तेजी से इजाफा देखा गया है। इन सबके बीच इंदौर को…
 25 October 2024
भोपाल : प्रदेश के दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उप निर्वाचन-2024 के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हुई।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने बताया कि…
 25 October 2024
भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिये विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। मतदाता सूची…
 25 October 2024
भोपाल : हालात कितने ही बदतर क्यूं न हों, जिंदगी अपना रास्ता खुद ढूंढ ही लेती है। जिंदगी की यही तासीर ही इसे और भी रुहानी (जानदार) बनाती है। जैसे तपते…
 24 October 2024
भोपाल : प्रदेश के दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उप निर्वाचन-2024 के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने बताया कि नाम-निर्देशन पत्र…
 24 October 2024
भोपाल :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) योजना के जरिये प्रदेश में निवासरत् बैगा, भारिया एवं सहरिया विशेष रूप से पिछड़ी…
Advt.