Select Date:

कौन हैं इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर? खत्म कर दिए गुंडों के गैंग, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर हैं मशहूर

Updated on 26-10-2024 07:08 PM
इंदौर में नशा, ट्रैफिक जाम और साइबर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महिला अपराध के मामलों में भी तेजी से इजाफा देखा गया है। इन सबके बीच इंदौर को नए पुलिस कमिश्नर मिले हैं संतोष कुमार सिंह। वे इंदौर में डीआईजी के पद पर रह चुके हैं और इससे पहले उज्जैन में आईजी थे। उनके पहले इंदौर कमिश्नर रहे राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। 
देर रात तक सड़कों पर ड्यूटी लेते हैं सिंह संतोष सिंह गंभीर पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं। वे देर रात तक अफसरों को सड़कों पर रहने ही हिदायत देते हैं। खुद भी देर रात तक सड़कों पर मौजूद रहते हैं। इस दौरान किसी भी थाने में जाकर औचक निरीक्षण करते हैं। खामियां मिलने पर सजा देते हैं। अच्छे काम का इनाम भी देते हैं।

संतोष सिंह के सामने शहर में बढ़ता नशा, लूट और चाकूबाजी की घटनाएं चुनौती होगी। शहर में ट्रैफिक की समस्या बनी हुई है।
मध्यप्रदेश में मंगलवार आधी रात को 7 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए। रात एक बजे गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक मुख्यमंत्री के ओएसडी बदल दिए गए।

इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया है। वर्तमान ओएडी राजेश हिंगणकर 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। राजेश हिंगणकर 19 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के ओएसडी बनाए गए थे।

अपर परिवहन आयुक्त, ग्वालियर, उमेश जोगा को उज्जैन जोन का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया गया है। वहीं आईजी उज्जैन संतोष सिंह को इंदौर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। पूरी खबर



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2024
बेफिक्र रहिये ! न कोई कटेगा और न कोई बटेगाआखिर होसबोले भी वो ही बोले जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले कई महीनों से लगातार बोलते आ रहे…
 27 October 2024
अजाक्स संभाग ग्वालियर की बैठक नवीन अजाक्स कार्यालय पर की गई आयोजितमूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपालग्वालियर 26 अक्टूबर 2024 मध्यप्रदेश अजाक्स संभाग ग्वालियर की बैठक अजाक्स जिला ग्वालियर के लिए आबंटित…
 26 October 2024
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जनजातीय संस्कृति को बढ़ावा देने और स्थानीय जनजातीय समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…
 26 October 2024
इंदौर में नशा, ट्रैफिक जाम और साइबर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महिला अपराध के मामलों में भी तेजी से इजाफा देखा गया है। इन सबके बीच इंदौर को…
 25 October 2024
भोपाल : प्रदेश के दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उप निर्वाचन-2024 के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हुई।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने बताया कि…
 25 October 2024
भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिये विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। मतदाता सूची…
 25 October 2024
भोपाल : हालात कितने ही बदतर क्यूं न हों, जिंदगी अपना रास्ता खुद ढूंढ ही लेती है। जिंदगी की यही तासीर ही इसे और भी रुहानी (जानदार) बनाती है। जैसे तपते…
 24 October 2024
भोपाल : प्रदेश के दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उप निर्वाचन-2024 के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने बताया कि नाम-निर्देशन पत्र…
 24 October 2024
भोपाल :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) योजना के जरिये प्रदेश में निवासरत् बैगा, भारिया एवं सहरिया विशेष रूप से पिछड़ी…
Advt.