Select Date:

सफलता की कहानी, अब ब्यूटी पार्लर और साड़ी सेंटर से 20 हजार रूपये महीना कमाती हैं पूनम.....

Updated on 25-10-2024 10:03 PM
भोपाल : हालात कितने ही बदतर क्यूं न हों, जिंदगी अपना रास्ता खुद ढूंढ ही लेती है। जिंदगी की यही तासीर ही इसे और भी रुहानी (जानदार) बनाती है। जैसे तपते रेगिस्तान में भी कोई एक नन्हा सा बीज हालातों से लड़कर अंकुरित हो ही जाता है। बहरहाल, बेइंतेहा बेचारगी और बेबस जिंदगी से लाचार पूनम को कहीं भी ठौर न मिला, तो वे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के एक स्व-सहायता समूह से जुड़ गयीं। बस, यहीं से उसकी जिंदगी में उम्मीद का नया उजाला आने लगा। बुरे दिन फ़ना हुये और अच्छे दिनों की आमद हुई। नई ऊर्जा से सराबोर पूनम अब पूरी तरह स्वावलंबी हो गयी हैं।

बुरहानपुर जिले के संग्रामपुर गांव में रहने वाली किसान दीदी पूनम महाजन का जीवन एक समय कठिन दौर से गुज़र रहा था। ठेठ खेती-किसानी में उसका मन न लगता, पर उसे कहीं कोई राह दिखाई नहीं दे रही थी। रोजाना की चुनौतियों से जूझते हुए भी पूनम ने कभी हार नहीं मानी।
 
जब पूनम को कहीं कोई रास्ता नहीं मिला, तो वे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बनाये गये एक स्व-सहायता समूह से जुड़ गयीं। समूह से जुड़ना उनके जीवन का निर्णायक मोड़ साबित हुआ। मिशन का उद्देश्य ग्रामीण लोगों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना है। अब पूनम को यहां जिंदगी की नई राह दिखने लगी।

पूनम बताती हैं कि समूह से जुड़ने से पहले वे परम्परागत खेती-किसानी करती थीं। पर अब सिलाई-कढ़ाई के साथ-साथ ब्यूटी पार्लर का भी काम करती हैं। इसके अलावा साड़ी सेंटर भी चलाती हैं। वे बताती हैं समूह से जुड़ने के बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। ग्राहक पहचान फाईल (सीआइएफ) के तहत मिले 10 हजार रूपये से उसने सिलाई का काम शुरू किया। इससे उसकी आमदनी बढ़ने लगी। अब वे हर महीना लगभग 15 से 20 हजार रूपये तक कमा लेती हैं। वे कहती हैं कि महिलाओं को सशक्त और आत्म-निर्भर बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है।
   
अब पूनम न केवल अपने परिवार का ही भरण-पोषण कर रही हैं, वरन् पूंजी भी बचा रही हैं। पूनम का यह काम पूरे गांव के लिए प्रेरणास्रोत बन गया और पूनम की मेहनत और लगन ने उन्हें एक नया जीवन दे दिया है। पूनम के संघर्ष की कहानी बताती है कि हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, जिंदगी हमेशा नई राह खोज लेती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2024
बेफिक्र रहिये ! न कोई कटेगा और न कोई बटेगाआखिर होसबोले भी वो ही बोले जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले कई महीनों से लगातार बोलते आ रहे…
 27 October 2024
अजाक्स संभाग ग्वालियर की बैठक नवीन अजाक्स कार्यालय पर की गई आयोजितमूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपालग्वालियर 26 अक्टूबर 2024 मध्यप्रदेश अजाक्स संभाग ग्वालियर की बैठक अजाक्स जिला ग्वालियर के लिए आबंटित…
 26 October 2024
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जनजातीय संस्कृति को बढ़ावा देने और स्थानीय जनजातीय समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…
 26 October 2024
इंदौर में नशा, ट्रैफिक जाम और साइबर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महिला अपराध के मामलों में भी तेजी से इजाफा देखा गया है। इन सबके बीच इंदौर को…
 25 October 2024
भोपाल : प्रदेश के दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उप निर्वाचन-2024 के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हुई।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने बताया कि…
 25 October 2024
भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिये विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। मतदाता सूची…
 25 October 2024
भोपाल : हालात कितने ही बदतर क्यूं न हों, जिंदगी अपना रास्ता खुद ढूंढ ही लेती है। जिंदगी की यही तासीर ही इसे और भी रुहानी (जानदार) बनाती है। जैसे तपते…
 24 October 2024
भोपाल : प्रदेश के दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उप निर्वाचन-2024 के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने बताया कि नाम-निर्देशन पत्र…
 24 October 2024
भोपाल :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) योजना के जरिये प्रदेश में निवासरत् बैगा, भारिया एवं सहरिया विशेष रूप से पिछड़ी…
Advt.