Select Date:

'टीचर्स डे' पर शेमारू उमंग के शो शमशान चंपा की अभिनेत्री तृप्ति मिश्रा ने अपने माता-पिता को कहा धन्यवाद!

Updated on 04-09-2024 04:53 PM

मुंबई, सितंबर 2024: शेमारू उमंग के शो 'शमशान चंपा' में अच्छे दिल वाली डायन के रूप में नज़र आने वाली अभिनेत्री तृप्ति मिश्रा को दर्शकों द्वारा खूब सराहनाएं मिलती नज़र आ रही हैं। टीचर्स डे नज़दीक है इसपर हुई एक ख़ास बातचीत में तृप्ति ने अपने जीवन के मार्गदर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कई ख़ास बातें बताई। उन्होंने अपनी मां से मिली कीमती सीख और अपने पिता द्वारा मिले अटूट समर्थन को याद किया और इस ख़ास दिन के महत्व को समझाया।
तृप्ति मिश्रा ने अपने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "टीचर्स डे केवल एक दिन मनाया जाने वाला दिन नहीं है, यह निरंतर सीखने के महत्व पर ज़ोर देता है। मेरे लिए, मेरी सबसे बड़ी शिक्षक हमेशा मेरी माँ रही हैं। वह मेरी मार्गदर्शक रही हैं, जिन्होंने मुझे आत्म-प्रेम का महत्व सिखाया और यह भी कि दूसरों के लिए अपने आपको कितना समर्पित करना चाहिए। यह सभी सीख मेरे लिए बहुत खास रही है और इंडस्ट्री में इसकी ख़ास जरुरत है जो आपसे बहुत कुछ मांगती है। मेरे किरदार चंपा में भी यह अच्छे इंसान होने के गुण झलकते हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं अपने पिता के प्रति भी बहुत आभारी हूं, जो इस इंडस्ट्री में मेरे गुरु रहे हैं। भले ही उन्होंने कोई अभिनय कला की ट्रेनिंग नहीं ली है, लेकिन उन्होंने मुझे ऑडिशन की तैयारी में बहुत मदद की और हर कदम पर मेरा साथ दिया है। उनके मार्गदर्शन और मेरे स्कूल के शिक्षकों के समर्थन से, मुझे पढ़ाई और शूटिंग के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद मिली। मैं आज जो कुछ भी हूं यह मुझपर उनके विश्वास का नतीजा है। इसलिए मैं उन सभी की आभारी हूं और टीचर्स डे पर मुझे बहुत सौभाग्यशाली महसूस हो रहा है कि मुझे इतने अद्भुत गुरु मिले हैं।"
'शमशान चंपा' शो में तृप्ति, चंपा का किरदार निभा रही हैं, जिसकी यात्रा कई रहस्यमय तत्वों से जुड़ी हुई है। तृप्ति के डायन वाले किरदार में कई अनोखे मोड़ हैं, जो कहानी में गहराई की एक नई परत जोड़ता है। यह कहानी दर्शकों को सुपरनैचुरल, रोमांचक और भावनात्मक यात्रा पर लेकर जाती है और अपनी फैंटेसी और रोमांस के मेल के साथ दर्शकों को जोड़े रखती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: हंसी और मस्ती से भरपूर एक शाम के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि इस त्यौहार के मौके पर ज़ी सिनेमा पर ‘खिचड़ी 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर…
 21 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: एक मां होने के अनुभव को अक्सर प्यार और ताकत की सबसे सुंदर अभिव्यक्ति माना जाता है, और हर स्त्री में यह एक स्वाभाविक भाव होता है।…
 18 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: कई बार ज़िंदगी ऐसी मुश्किलें लेकर आती हैं जो इंसान को सिर्फ जीने के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया को प्रेरित करने के लिए मजबूर कर देती…
 17 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: संगीत की शक्ति अक्सर हमारे दिलों को छूने और हमें उस गीत के बोल से जोड़ने में सक्षम होती है, जिसे कई बार हम शब्दों में बयां…
 17 October 2024
मुंबई अक्टूबर 2024: ज़ी सिनेमा इस वीकेंड चंदू चैंपियन के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ मुरलीकांत पेटकर का बेमिसाल सफर लेकर आ रहा है - एक ऐसा इंसान जिसने अविश्वसनीय…
 16 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: ब्लैक फ्राइडे, देव.डी, गोल जैसी फिल्मों और सेक्रेड गेम्स और जामताड़ा जैसी श्रृंखलाओं में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले दिव्येंदु भट्टाचार्य ने हाल ही में…
 15 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: हमें अपने मुश्किल भरे पलों में अक्सर अपने अंदर की ताकत का पता चलता है। दिल छू लेने वाली कहानियां पेश करने के लिए मशहूर ज़ी अनमोल…
 11 October 2024
पटना, अक्टूबर, 2024: भारत के सबसे बड़े होम एलीवेटर ब्राण्ड निबाव लिफ्ट्स ने घर के भीतर मोबिलिटी के गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराने के लिए पटना में आधुनिक निबाव सीरीज़ 4…
 11 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: डंकी का असली मतलब क्या है? इसका अर्थ है गैर कानूनी रूप से की जाने वाली यात्रा, जिसके जरिए लोग अपने देश से बाहर निकलने के लिए…
Advt.