Select Date:

शमशान चंपा शो में एक नया मोड़: मोहिनी के सामने हुआ चंपा का खुलासा, विक्रम की पत्नी बनी उनकी रक्षिणी!"

Updated on 26-09-2024 11:48 AM

मुंबई, सितंबर 2024: शेमारू उमंग के लोकप्रिय सुपरनैचुरल शो 'शमशान चंपा' को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाने वाले इस शो में अब एक नया मोड़ आने वाला है, जो दर्शकों के रोमांच को दोगुना कर देगा। शो की मुख्य अभिनेत्री तृप्ति मिश्रा अपने चंपा के किरदार में एक साधारण और निडर महिला के रूप में नज़र आ रही हैं, जो शमशान घाट से चंपा के फूल इकठ्ठा करके उससे सिंदूर बनाती है। किसी ग़लतफ़हमी के चलते गांव वाले उसे एक डायन समझने लगते हैं और क्रोध में आकर उसे जिंदा जला देते हैं। ऐसे में चंपा अब एक डायन का रूप ले लेती हैं, लेकिन उसका दिल सोने जैसा पवित्र होता है। अब वह अपने डायन रूप की शक्तियों को पहले से कहीं ज्यादा भव्य रूप से इस्तेमाल करने के लिए तैयार है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया है।


चंपा का किरदार निभाने वाली तृप्ति मिश्रा ने अपनी भूमिका को लेकर अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा, “शुरुआत से ही चंपा का किरदार बहुत दिलचस्प रहा है। यह डायन की पारंपरिक छवि को चुनौती देता है और अब जब मोहिनी को पता चला है कि वो न केवल एक डायन बल्कि अपनी दिव्य शक्तियों की सहायता से विक्रम की रक्षिणी भी हूं, तो कहानी पूरी तरह एक नया मोड़ ले लेती है। ऐसे में विक्रम को लेकर दो डायनें एक दूसरे के आमने-सामने आ जाती हैं, जिसमें दोनों की मंशा बिलकुल अलग है इसलिए यह इस शो के लिए एक बड़ा ट्विस्ट साबित होगा। मैं इस नई यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित हूं, खासकर जब चंपा अपने प्यार के लिए बुराई से लड़ने और अपने भाग्य को अपनाने के लिए तैयार है।”

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: हंसी और मस्ती से भरपूर एक शाम के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि इस त्यौहार के मौके पर ज़ी सिनेमा पर ‘खिचड़ी 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर…
 21 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: एक मां होने के अनुभव को अक्सर प्यार और ताकत की सबसे सुंदर अभिव्यक्ति माना जाता है, और हर स्त्री में यह एक स्वाभाविक भाव होता है।…
 18 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: कई बार ज़िंदगी ऐसी मुश्किलें लेकर आती हैं जो इंसान को सिर्फ जीने के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया को प्रेरित करने के लिए मजबूर कर देती…
 17 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: संगीत की शक्ति अक्सर हमारे दिलों को छूने और हमें उस गीत के बोल से जोड़ने में सक्षम होती है, जिसे कई बार हम शब्दों में बयां…
 17 October 2024
मुंबई अक्टूबर 2024: ज़ी सिनेमा इस वीकेंड चंदू चैंपियन के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ मुरलीकांत पेटकर का बेमिसाल सफर लेकर आ रहा है - एक ऐसा इंसान जिसने अविश्वसनीय…
 16 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: ब्लैक फ्राइडे, देव.डी, गोल जैसी फिल्मों और सेक्रेड गेम्स और जामताड़ा जैसी श्रृंखलाओं में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले दिव्येंदु भट्टाचार्य ने हाल ही में…
 15 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: हमें अपने मुश्किल भरे पलों में अक्सर अपने अंदर की ताकत का पता चलता है। दिल छू लेने वाली कहानियां पेश करने के लिए मशहूर ज़ी अनमोल…
 11 October 2024
पटना, अक्टूबर, 2024: भारत के सबसे बड़े होम एलीवेटर ब्राण्ड निबाव लिफ्ट्स ने घर के भीतर मोबिलिटी के गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराने के लिए पटना में आधुनिक निबाव सीरीज़ 4…
 11 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: डंकी का असली मतलब क्या है? इसका अर्थ है गैर कानूनी रूप से की जाने वाली यात्रा, जिसके जरिए लोग अपने देश से बाहर निकलने के लिए…
Advt.