Select Date:

धरना vs धरना... भोपाल, जयपुर, पटना में भिड़े कांग्रेस-बीजेपी के कार्यकर्ता, जमकर बवाल

Updated on 22-07-2026 03:20 PM
शिक्षा व्यवस्था और नीट परीक्षा घोटाला के खिलाफ जंतर-मंतर से शुरू हुआ आंदोलन अब पूरे देश में फैल गया है. संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें कई लोग हिरासत में लिए गए. मंगलवार शाम राहुल गांधी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया. इसके बाद कांग्रेस ने सरकार पर दमन का आरोप लगाया, जबकि सरकार ने विपक्ष पर राजनीतिकरण का आरोप लगाया. इसके बाद बुधवार सुबह संसद परिसर में काले कपड़े में विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.

देश में शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा घोटालों को लेकर शुरू हुआ आंदोलन अब दिल्ली से निकलकर पूरे देश में फैल गया है. जंतर-मंतर से शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब देश के कई राज्यों में फैल चुका है. छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों के साथ अब कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल भी इसमें शामिल हो गए हैं. संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ, जिसमें राहुल गांधी को भी हिरासत में लिया गया. इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल और गरम हो गया है.

बुधवार को कांग्रेस समेत विपक्षी दल संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया. मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन का आयोजन किया गया. कई सांसद काले कपड़े पहने नजर आए. 

बता दें कि आंदोलन की शुरुआत जंतर-मंतर से हुई थी, लेकिन बीते कुछ दिनों में इसका दायरा कई राज्यों तक पहुंच गया. सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की. पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया, जिसके बाद कई जगह धक्का-मुक्की और लाठीचार्ज हुआ. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया. सोशल मीडिया पर घायल छात्रों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए, जिससे देशभर में बहस छिड़ गई.

इसके बाद कांग्रेस ने सरकार पर विरोध को दबाने का आरोप लगाया. राहुल गांधी समेत पार्टी के कई बड़े नेता प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे. दिल्ली में विरोध के दौरान राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिसके बाद कांग्रेस ने इसे छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश बताया. सरकार ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष छात्रों के मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है.

संसद के मानसून सत्र में भी यह मुद्दा गूंजा. विपक्ष ने शिक्षा व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा, जबकि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष पर छात्रों को मोहरा बनाने का आरोप लगाया. दिल्ली के बाहर भी प्रदर्शन तेज हुए. अहमदाबाद में करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन अब भी जारी है और आयोजकों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन न रोकने की बात कही है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
राहुल गांधी मंगलवार को अचानक से नई दिल्ली में 7 लोक कल्याण मार्ग पर स्थित प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए.राहुल की इस योजना का किसी को भी…
 22 July 2026
मुझे घसीटा गया, चोट भी लगी… लेकिन धर्मेंद्र प्रधान को जाना होगा’ राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमलापेपर लीक और छात्रों के मुद्दे पर राहुल का वार- ‘सरकार को…
 22 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के 20 जुलाई के चलो संसद मार्च में पुलिस की सख़्ती पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. कई अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूहों ने भी सवाल उठाए…
 22 July 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि कुछ लोग युवाओं को बहका रहे हैं. सीएम ने दावा किया कि…
 22 July 2026
20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'संसद चलो' प्रदर्शन और प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई ने शिक्षा व्यवस्था और सरकार की जवाबदेही के मुद्दे को राष्ट्रीय राजनीति के…
 22 July 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर पीएम आवास…
 22 July 2026
शिक्षा व्यवस्था और नीट परीक्षा घोटाला के खिलाफ जंतर-मंतर से शुरू हुआ आंदोलन अब पूरे देश में फैल गया है. संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प…
 21 July 2026
हाल ही में गुरुग्राम की एक अदालत ने भारतीय वायु सेना (IAF) के रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन विनोद के गांधी को मानहानि के मामले में चार महीने की जेल की सजा…
 21 July 2026
संसद चलो मार्च के एक दिन बाद मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने विजेता दहिया को प्रवक्ता के पद से हटा दिया है. सीजेपी ने एक्स पर एक पोस्ट…
Advt.