Select Date:

विजेता दहिया कौन हैं और उन्हें सीजेपी ने प्रवक्ता पद से क्यों हटा दिया है?

Updated on 21-07-2026 07:00 PM
संसद चलो मार्च के एक दिन बाद मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने विजेता दहिया को प्रवक्ता के पद से हटा दिया है. सीजेपी ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है.

सोमवार को संसद चलो मार्च के दौरान सीजेपी प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ पुलिस ने लाठीचार्ज किया था.

इस दौरान विजेता दहिया का एक कथित वीडियो वायरल हुआ था. हालांकि बीबीसी इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

बीते जून महीने में सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने तीन प्रवक्ताओं की घोषणा की थी.

इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट सौरव दास को मुख्य प्रवक्ता की भूमिका दी गई थी जबकि राजनीतिक शोधकर्ता, लेखक और फ़िल्मकार विजेता दहिया और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र आशुतोष रांका को प्रवक्ता बनाया गया था.

क्या है मामला और विजेता दहिया ने क्या कहा?

जिस वीडियो के सामने आने के बाद बाद ये विवाद शुरू हुआ, उसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

वीडियो में कथित तौर पर विजेता दहिया सोमवार को सीजेपी की ओर से आयोजित संसद मार्च के दौरान दिल्ली के एक लोकप्रिय फ़ास्ट फूड आउटलेट में दिखाई दिए.

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने सवाल उठाए कि जब प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज कर रही थी तब दहिया प्रदर्शन स्थल पर क्यों नहीं थे.

आलोचनाओं का जवाब देते हुए दहिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया. उन्होंने दावा किया कि वह मार्च में शामिल हुए थे, लेकिन जब उन्हें लगा कि मार्च ख़त्म हो गया है, तो वह वहां से चले गए.

दहिया ने वीडियो में कहा, "मैंने बर्गर क्यों खाया? आज यही सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है. तो कोई भी बर्गर क्यों खाता है? उसे भूख लगी होती है. वह बर्गर खाना चाहता है. बस, मुझे भी बहुत भूख लगी थी. और जब आप कुछ अच्छा खाते हैं, तो आपका मन अच्छा हो जाता है."

उन्होंने यह भी कहा कि आलोचक प्रदर्शन में शामिल लोगों के त्याग को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, "लोग यह नहीं देखते कि मैं दो रातों से सोया नहीं हूं. प्रदर्शन में शामिल दूसरे लोग भी नहीं सोए हैं."

दहिया ने यह भी बताया कि मार्च से निकलने के बाद वह पहले नहाने के लिए घर गए थे और उसके बाद खाना खाने के लिए रुके.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
हाल ही में गुरुग्राम की एक अदालत ने भारतीय वायु सेना (IAF) के रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन विनोद के गांधी को मानहानि के मामले में चार महीने की जेल की सजा…
 21 July 2026
संसद चलो मार्च के एक दिन बाद मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने विजेता दहिया को प्रवक्ता के पद से हटा दिया है. सीजेपी ने एक्स पर एक पोस्ट…
 21 July 2026
नरेंद्र मोदी सरकार के ख़िलाफ़ लंबे समय बाद सोमवार को इस पैमाने पर युवाओं का ग़ुस्सा सड़कों पर दिखा.हज़ारों की संख्या में सड़कों पर उतरे युवा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान…
 21 July 2026
भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने आज मंगलवार 21 जुलाई को उन्हें सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में…
 21 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी CJP के प्रदर्शन में शरद पवार मौजूद हैं. वह प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर रहे हैं. इससे पहले जंतर-मंतर से संसद तक निकाला गया मार्च सोमवार…
 21 July 2026
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि परीक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने सोमवार को संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने उन्हें…
 19 July 2026
सीआरपीएफ के सीनियर ऑफिसर के अनुसार, सीआरपीएफ ने अपने कोबरा कमांडोज की दो बटालियंस को स्‍पेशल ऑपरेशन के लिए मणिपुर के लिए कूच किया है. इस ऑपरेशन का मकसद मणिपुर…
 19 July 2026
अपने शो 'शेखर टुनाइट' में सामाजिक से लेकर हर राजनीतिक मुद्दे और राजनेताओं को निशाने पर लेने वाले शेखर सुमन ने अब सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है। उन्होंने 'शेखर…
Advt.