Select Date:

छोटा हाथी बना जीवन का साथी' *समता सखी के नाम से मशहूर हैं सुशीला

Updated on 22-10-2024 05:33 PM

भोपाल ,हिम्मत-ए-मर्दां, मदद् दे खुदा। जिंदगी कितनी भी बेरहम क्यूं न हो, जीना तो पड़ता है। बात सिर्फ़ इतनी सी ही नहीं है कि श्रीमती सुशीला देवी वर्मा, अबला से सबला बन गईं। तारीफ उस संघर्ष की है, जिनसे जूझकर, लड़कर और जीतकर सुशीला ने ये मुकाम पाया है।

सुशीला अब कहती हैं कि
*बात सिर्फ़ कहने-सुनने की हो, तो दो पल रुक भी जाऊं...*
*बात कुछ कर गुजरने की है और मुझे मीलों दूर जाना है...*

छिंदवाड़ा जिले के चौरई ब्लॉक के छोटे से गांव मोहगांव खुर्द में रहने वाली सुशीला कहने को तो एक साधारण ग्रामीण महिला हैं, पर काम उन्होंने असाधारण किया है। महज 8वीं कक्षा तक पढ़ीं सुशीला ने अपने जीवन के संघर्षों से जूझकर ऐसा काम कर दिखाया है कि अब वह प्रदेश की अन्य महिलाओं के लिये प्रेरणा का जीवंत उदाहरण बन गयी हैं। सुशीला अब "समता सखी" के नाम से मशहूर हो गयी हैं।

घरेलू जिम्मेदारियों और आर्थिक तंगी से जूझ रहीं सुशीला की जिंदगी में फरवरी 2022 में एक ऐसा मोड़ आया, जिसने सब-कुछ बदल दिया। गांव की महिलाओं ने उन्हें "सुहानी स्व-सहायता समूह" के बारे में बताया। महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिये यह समूह ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बनाया गया था। सुशीला इस समूह से जुड़ गयीं, क्योंकि उसे लगा कि वह अपने जीवन में कुछ नया कर सकती है। पहले सुशीला सोचती थीं कि समूह से मिले ज्ञान का उपयोग वह कैसे करे। फिर भी समूह की अन्य महिलाओं से मिलकर उसकी समझ बढ़ने लगी। समूह से सुशीला को 12 हजार रुपये आर्थिक सहायता मिली। उस समय सुशीला की एक छोटी सी किराने की दुकान थी, जो बेहद कम मुनाफे में चल रही थी। इस धनराशि से सुशीला ने दुकान का विस्तार किया और दुकान में अधिक सामान लाना शुरू किया।

समूह से मिली इस छोटी मदद ने सुशीला को बड़ी हिम्मत दी। उन्होंने दुकान को बेहतर तरीके से चलाने के साथ-साथ खेती और सब्जी व्यापार की ओर भी ध्यान देना शुरू किया। समूह से और अधिक सहायता लेकर उन्होंने गांव-गांव जाकर सब्जी बेचने के लिए "छोटा हाथी" नाम से फेमस मालवाहक वाहन खरीदने का निर्णय लिया। यही उनके जीवन का सबसे बड़ा फैसला साबित हुआ।
अब सुशीला हर सुबह छोटा हाथी पर सब्जियां लादकर गांव-गांव जातीं और शाम को मंडी में अनाज बेचतीं। इससे धीरे-धीरे उनकी मासिक आय बढ़ने लगी। जहां पहले उनके घर में धन की कमी रहती थी, वहीं अब वे अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए भी पैसे बचाने लगीं। उनकी मासिक आय करीब 10 हजार रुपये तक पहुंच गई, जो उनके परिवार के लिए एक बहुत बड़ा बदलाव था।
सुशीला की मेहनत और आत्मविश्वास ने गांव की अन्य महिलाओं को नई प्रेरणा दी है। आज सुशीला "जयकरण ग्राम संगठन" की सचिव हैं और 'समता सखी' के रूप में भी कार्यरत हैं। उन्होंने अपने परिश्रम से न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को संवारा, वरन् अपने सामर्थ्य से समाज में भी एक मजबूत पहचान बनाई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2024
बेफिक्र रहिये ! न कोई कटेगा और न कोई बटेगाआखिर होसबोले भी वो ही बोले जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले कई महीनों से लगातार बोलते आ रहे…
 27 October 2024
अजाक्स संभाग ग्वालियर की बैठक नवीन अजाक्स कार्यालय पर की गई आयोजितमूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपालग्वालियर 26 अक्टूबर 2024 मध्यप्रदेश अजाक्स संभाग ग्वालियर की बैठक अजाक्स जिला ग्वालियर के लिए आबंटित…
 26 October 2024
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जनजातीय संस्कृति को बढ़ावा देने और स्थानीय जनजातीय समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…
 26 October 2024
इंदौर में नशा, ट्रैफिक जाम और साइबर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महिला अपराध के मामलों में भी तेजी से इजाफा देखा गया है। इन सबके बीच इंदौर को…
 25 October 2024
भोपाल : प्रदेश के दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उप निर्वाचन-2024 के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हुई।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने बताया कि…
 25 October 2024
भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिये विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। मतदाता सूची…
 25 October 2024
भोपाल : हालात कितने ही बदतर क्यूं न हों, जिंदगी अपना रास्ता खुद ढूंढ ही लेती है। जिंदगी की यही तासीर ही इसे और भी रुहानी (जानदार) बनाती है। जैसे तपते…
 24 October 2024
भोपाल : प्रदेश के दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उप निर्वाचन-2024 के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने बताया कि नाम-निर्देशन पत्र…
 24 October 2024
भोपाल :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) योजना के जरिये प्रदेश में निवासरत् बैगा, भारिया एवं सहरिया विशेष रूप से पिछड़ी…
Advt.