Select Date:

मोरक्को से हज़ारों प्रवासी तैरकर स्पेन के स्यूटा एन्क्लेव पहुँचे, यूरोप में तीखी प्रतिक्रिया

Updated on 31-07-2026 11:02 AM
मोरक्को से स्पेन के उत्तरी अफ़्रीकी एन्क्लेव स्यूटा में पिछले एक हफ़्ते में हज़ारों प्रवासी पहुँचे हैं. यह बात उस क्षेत्र के एक नेता ने कही है.

जुआन जीसस विवाज़ ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के आने से संसाधन लाचार दिख रहे हैं.

उन्होंने स्पेन सरकार से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, स्पेन के गृह मंत्री फर्नांडो ग्रांडे-मार्लास्का शुक्रवार को इस इलाक़े में दौरा कर सकते हैं.

वीडियो फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि गुरुवार को प्रवासी हवा से भरे छल्लों और अन्य तैरने वाले उपकरणों का इस्तेमाल करके स्यूटा आ रहे हैं. दूसरी तरफ़ अन्य लोग बॉर्डर पर लगी बाड़ में एक गेट से भागे.

मोरक्को के उत्तरी तट पर स्थित स्यूटा, जिब्राल्टर स्ट्रेट के पार मुख्य भूमि स्पेन से अलग है और लंबे समय से यूरोप पहुँचने की कोशिश करने वाले प्रवासियों के लिए एक प्रमुख एंट्री पॉइंट रहा है.

इस महीने की शुरुआत में देश की सर्वोच्च अदालत ने फ़ैसला दिया था कि समुद्र के रास्ते स्यूटा या मेलिला पहुँचने की कोशिश के दौरान पकड़े गए प्रवासियों को बिना किसी क़ानूनी प्रक्रिया के सीधे मोरक्को वापस नहीं भेजा जा सकता.

स्पेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि उनका मानना है कि मानव तस्करी में शामिल नेटवर्क इस फ़ैसले का फ़ायदा उठाकर "बिना दस्तावेज़ वाले प्रवासियों, ख़ासकर युवाओं, को इस रास्ते आने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं."

मंत्रालय ने कहा कि स्पेन और मोरक्को सभी मुद्दों पर, जिनमें प्रवासन भी शामिल है, सहयोग करते हैं.

दोनों देशों ने इस समस्या से निपटने की कोशिश और तेज़ करने पर सहमति जताई है, जिसमें स्यूटा में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले सभी लोगों को जल्द से जल्द मोरक्को को सौंपना भी शामिल है.

मोरक्को से प्रवासियों के आने की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. कुछ रिपोर्टों में संख्या सैकड़ों में बताई गई है, जबकि कुछ में हज़ारों.

रॉयटर्स के अनुसार, स्पेन के मीडिया ने अनुमान लगाया कि गुरुवार को 2,000 से 3,000 लोगों ने स्यूटा में प्रवेश किया. हालांकि, स्पेन की पैरा मिलिट्री पुलिस गार्डिया सिविल ने इस संख्या की पुष्टि नहीं की.

वहीं, स्पेन के पब्लिक ब्रॉडकास्टर आरटीवीई ने बताया कि दिनभर में "सैकड़ों" लोग इस क्षेत्र में दाखिल हुए.

उसकी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो सप्ताह में 1,500 से अधिक लोग, जिनमें अधिकांश युवा मोरक्कोवासी थे, स्यूटा पहुँच चुके हैं.

आरटीवीई के अनुसार, स्यूटा के प्रमुख जुआन विवास ने कहा कि हाल के महीनों में समुद्र से 60 लोगों के शव बरामद किए गए हैं.

रॉयटर्स के मुताबिक, उन्होंने यह भी कहा कि यह क्षेत्र मानवीय और सुरक्षा संकट का सामना कर रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि बिना अभिभावक वाले नाबालिग़ों के लिए बनाए गए स्वागत केंद्र अपनी निर्धारित क्षमता से कई गुना अधिक लोगों को संभाल रहे हैं.

इस बढ़ती संख्या की तुलना मई 2021 की स्थिति से की जा रही है, जब कुछ ही दिनों में लगभग 8,000 लोग स्यूटा पहुँच गए थे, जिससे स्पेन और मोरक्को के बीच राजनयिक तनाव बढ़ गया था.

उत्तरी अफ़्रीका में स्थित स्पेन के स्यूटा और मेलिला एन्क्लेव यूरोपीय संघ और अफ़्रीका के बीच एकमात्र ज़मीनी सीमा है.

हाल के वर्षों में स्पेन ने इन एन्क्लेव की सुरक्षा बढ़ाने के लिए निगरानी व्यवस्था मज़बूत की है, सीमा अवरोधों को दुरुस्त किया है और मोरक्को के साथ द्विपक्षीय संबंध बेहतर किए हैं. इसके बावजूद लोग सीमा पार करने की कोशिश जारी रखे हुए हैं.इस बीच, इटली ने स्पेन को शेंगेन क्षेत्र से निलंबित करने की मांग की है. प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने कहा कि वे "सीमाओं और नागरिकों की रक्षा के लिए असाधारण क़दम उठाने के लिए तैयार हैं."

एक्स पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि स्यूटा से सामने आई तस्वीरें "चौंकाने वाली" हैं और यह दिखाती हैं कि "अनियंत्रित अवैध प्रवासन यूरोप की सीमाओं की सुरक्षा के लिए वास्तविक ख़तरा पैदा करता है."

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
मोरक्को से स्पेन के उत्तरी अफ़्रीकी एन्क्लेव स्यूटा में पिछले एक हफ़्ते में हज़ारों प्रवासी पहुँचे हैं. यह बात उस क्षेत्र के एक नेता ने कही है.जुआन जीसस विवाज़ ने…
 26 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर पिछले 13 दिनों से लगातार जारी हमलों पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है. लगभग दो हफ्तों से हर रोज हो रहे हमलों का…
 26 July 2026
वैश्विक उथल-पुथल और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी के बावजूद भारत ने विदेश से व्यापार में भारतीय रुपये का इस्तेमाल काफी बढ़ा दिया है। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक…
 19 July 2026
कुछ देशों का हमें नाम भी नहीं पता होता लेकिन उनके लीडर इतने प्रभावशाली होते हैं कि उनकी चर्चा होती ही रहती है. कुछ ऐसे ही लीडर कैप्टन इब्राहीम ट्राओरे…
 18 July 2026
अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का परिणाम पूरी दुनिया भुगत रही है. अब इसके और भी व्‍यापक एवं खतरनाक होने की आशंका बढ़ गई है. ईरान के दिवंगत…
 17 July 2026
ईरान के चाबहार पोर्ट पर भीषण अमेरिकी हमले में आखिरकार इस पोर्ट का आइकॉनिक मैरीटाइम ट्रैफिक कंट्रोल टावर ध्वस्त हो गया. इस टावर को गिराने के लिए अमरीकी  ने एक नहीं…
 16 July 2026
अमेरिका ने ईरान पर एक और बड़े हवाई हमले किए हैं. चाबहार, बंदर अब्बास और केश्म द्वीप समेत कई शहरों में धमाके हुए, जबकि जवाबी कार्रवाई में ईरान ने बहरीन,…
 15 July 2026
अमेरिका सेना ने बुधवार दोपहर ईरान पर नए हमले किए हैं.अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड(सेंटकॉम) ने एक्स पर पोस्ट कर बताया ईरान के स्थानीय समय अनुसार दोपहर देढ़ बजे ईरान…
 14 July 2026
इस वक्त भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अपनी दावेदारी मजबूत करने जा रहा है, जो बदलते हुए वैश्विक परिदृश्य और राजनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है. जब…
Advt.