प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
Updated on
17-10-2026 09:08 PM
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. वैभव सूर्यवंशी ने इस निर्णायक मुकाबले से पहले एक ऐसा पोस्ट किया, जिसमें उनका दर्द नजर आ रहा है. दरअसल उन्हें इस सीरीज में अभी तक खेले गए चारों मैचों में बेंच पर बिठाया गया. शुरूआती दिनों में उनके कोच रहे मनीष ओझा ने भी इसको लेकर भारतीय मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं. अब वैभव का पोस्ट आया है.
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज अभी 2-2 से बराबरी पर है, आज एम चिन्नास्वामी में होने वाले मुकाबले में जो टीम जीतेगी, सीरीज उसके नाम हो जाएगी. टीम इंडिया ने लखनऊ और इंदौर में जीत दर्ज की, जो सीरीज का पहला और तीसरा मैच था. वेस्टइंडीज ने रांची (दूसरा) और हैदराबाद (चौथा) में जीत दर्ज की. वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स में खेले थे, लेकिन उसके बाद उन्हें ड्राप कर दिया गया.
वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द
वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की. ये उन्होंने रात के करीब 12 बजे शेयर की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "Still Believing". हिंदी में इसका मतलब है कि मुझे अभी भी विश्वास है. इसे उनके प्लेइंग 11 से बाहर रखने से जोड़कर देखा जा रहा है. मानों वह इससे खुद को मोटीवेट रखने की कोशिश कर रहे हैं.
एक मीडिया वेबसाइट से बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच मनीष ओझा ने वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खिलाने की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि इससे उनका मनोबल टूटेगा. उनका प्रदर्शन ऐसा तो नहीं था कि उन्हें 5 मैचों की सीरीज में एक मुकाबला भी खेलने को न मिले. अब देखना होगा कि आज सीरीज डिसाइडर मुकाबले में 15 वर्षीय बल्लेबाज को खिलाया जाता है या आज भी उन्हें बेंच पर बैठना पड़ेगा.
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. वैभव सूर्यवंशी ने इस निर्णायक मुकाबले से पहले एक ऐसा पोस्ट किया,…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के लिए भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में चुना गया है। किसी को भी उनके वापस लौटने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन उन्होंने…
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की पुरुष चयन समिति ने आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया और इंडिया 'ए' के स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. इस दौरे पर…
भारत की मिक्स्ड रिकर्व तीरंदाजी जोड़ी कुमकुम मोहोड और धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों की मिक्स्ड टीम रिकर्व तीरंदाजी इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है. फ़ाइनल में भारत का मुक़ाबला…
एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत ने एकतरफा जीत दर्ज की. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 169/7 का स्कोर बनाया. जवाब में…
जापान के आईची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है.भारत ने महिला कंपाउंड टीम इवेंट के…
एशियन गेम्स में बुधवार को भारतीय तीरंदाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए.दिन का पहला गोल्ड महिला कंपाउंड टीम ने जीता, जबकि इसके बाद मिक्स्ड…