Select Date:

मेलबर्न के भारतीय दूतावास में तोड़फोड़:मेन गेट पर लाल पेंट से निशान बनाए

Updated on 12-04-2025 01:02 PM

मेलबर्न के भारतीय वाणिज्य दूतावास में एक बार फिर तोड़फोड़ की गई है। 'ऑस्ट्रेलिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 1:00 बजे दूतावास के मेन गेट पर लाल रंग से बनाए गए निशान दिखे।

घटना के बाद कैनबरा स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस मुद्दे को ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के सामने रखा। इस दूतावास में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय तनाव के दौरान पहले भी यहां की दीवारों पर भड़काऊ नारे लिखे गए थे।

पुलिस बोली- लोगों के पास जानकारी हो तो हमें दें

विक्टोरिया पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, 'हमें लगता है कि बुधवार और गुरुवार की रात के बीच किसी समय इमारत के मेन गेट पर किसी ने निशान बनाए हैं। इस नुकसान की जांच अभी जारी है।'

पुलिस ने अब तक ये नही बताया है कि किसी संदिग्ध की पहचान हुई है या नहीं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस घटना को लेकर कोई जानकारी हो तो आगे आएं।

भारतीय उच्चायोग ने कहा- सुरक्षा के कदम उठाए

भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को X पोस्ट में लिखा, ‘मेलबर्न में भारतीय वाणिज्य दूतावास की दीवारों पर शरारती तत्वों की तरफ से की गई अपमानजनक हरकत को ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के साथ उठाया गया है। देश में भारतीय राजनयिक और कॉन्सुलेट बिल्डिंग के साथ कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।’

ऑस्ट्रेलिया का भारतीय समुदाय बोला- ये हमें डराने की कोशिश

इस घटना को लेकर भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय ने चिंता जताई है। समुदाय के लोगों ने बताया कि हिंदू मंदिरों और भारतीय सरकारी इमारतों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। एक भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ने कहा, ‘यह सिर्फ दीवार बनाए गए निशान नहीं हैं- यह हमारे समुदाय को डराने की एक कोशिश है।’

दो साल पहले ऑस्ट्रेलिया में कई मंदिरों को निशाना बनाया गया

2023 में ऑस्ट्रेलिया के कई मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। ब्रिसबेन में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की दीवार को तोड़ दिया गया। साथ ही मंदिर की दीवार पर खालिस्तान के समर्थन और भारत के खिलाफ नारे लिखे गए। इससे पहले मेलबर्न के विक्टोरिया में हिंदू मंदिर पर हमला कर खालिस्तानी नारे लिखे गए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 April 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बीते कुछ महीनों में संबंधों में तेजी से सुधार देखने को मिला है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बेहतर होते संबंधों के पीछे अहम वजह…
 12 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका के विदेश विभाग ने अगले महीने यानी मई 2025 का वीजा बुलेटिन जारी कर दिया है। इस बुलेटिन से H-1B और ग्रीन कार्ड की आस लगाए भारतीयों को…
 12 April 2025
अरबपति अमेरिकी बिजनेसमैन और ट्रम्प प्रशासन में उनके सहयोगी इलॉन मस्क ने चीन में टेस्ला कार के दो मॉडल की बिक्री रोक दी है। चीन के अमेरिकी सामानों पर 125%…
 12 April 2025
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर अमेरिका में भी सवाल उठने लगे हैं। अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने कहा- ईवीएम को आसानी से हैक करके चुनाव नतीजों…
 12 April 2025
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं छोड़ा, तो उसे खामियाजा भुगतना पड़ेगा। यह बात ट्रम्प…
 12 April 2025
मेलबर्न के भारतीय वाणिज्य दूतावास में एक बार फिर तोड़फोड़ की गई है। 'ऑस्ट्रेलिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 1:00 बजे दूतावास के मेन गेट पर लाल…
 29 March 2025
म्यांमार में धरती काँपी तो डेढ़ सौ से ज्यादा लोग मौत का शिकार हो गए और हजारों लोग घायल हो गए ,दूसरी तरफ दुनिया ने 29 मार्च को साल के…
 12 March 2025
भारतीय जनता पार्टी चुनावों के लिए किसी भी हद को पार कर सकती है ,इसीलिए मैं भाजपा का अनन्य प्रशंसक हूँ । हमारे प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी यदि अमेरिका में…
 09 February 2025
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी दूसरे मैच को फ्लड लाइट की खराबी के कारण रोकना पड़ा। इसकी वजह से दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मैदान से वापस जाना पड़ा।…
Advt.