देखिए ‘आज़ाद’, का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, इस रविवार 26 जुलाई, रात 9 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
Updated on
24-07-2026 06:13 PM
मुंबई, जुलाई, 2026: ज़ी सिनेमा इस रविवार, 26 जुलाई रात 9 बजे फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर लेकर आ रहा है। 1920 के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित यह एक्शन-ड्रामा फिल्म गोविंद की कहानी है, जो एक युवा अस्तबल कर्मचारी है। आज़ाद नाम के एक जोशीले घोड़े के साथ उसका अनोखा रिश्ता उसकी ज़िंदगी की दिशा बदल देता है। आज़ादी से घुड़सवारी करने का उसका सपना धीरे-धीरे एक बड़े मकसद में बदल जाता है, जब ब्रिटिश शासन के बढ़ते अत्याचार और विद्रोह की लहर उसे अपने से कहीं बड़ी लड़ाई का हिस्सा बना देती है।
अजय देवगन ने विक्रम सिंह के किरदार में गंभीरता और दमदार व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया है। एक निडर क्राँतिकारी नेता के रूप में उनका साहस और आज़ाद के साथ उनका गहरा जुड़ाव फिल्म की भावनात्मक नींव को मज़बूत बनाता है। उनकी प्रभावशाली मौजूदगी विक्रम सिंह को गोविंद के जीवन में एक सशक्त मार्गदर्शक और प्रेरणादायक शक्ति के रूप में स्थापित करती है।
अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी ‘आज़ाद’ से अमन देवगन और राशा थडानी ने बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में अमन देवगन ने गोविंद और राशा थडानी ने जानकी का किरदार निभाया है। वहीं, डायना पेंटी भी अहम् भूमिका में नजर आती हैं। नए और अनुभवी कलाकारों का यह शानदार मेल फिल्म को और भी खास बनाता है। फिल्म को रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर ने आरएसवीपी मूवीज और गाय इन द स्काई पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित किया गया है।
फिल्म का संगीत भी दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया। खास तौर पर ‘उई अम्मा’ गाना जबरदस्त हिट साबित हुआ। इस गाने पर सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म्स पर बड़ी संख्या में रील्स बनीं और यह फिल्म के थिएटर से उतरने के बाद भी लंबे समय तक चर्चा में बनी रही।
अपने मूल में ‘आज़ाद’ एक ऐसे युवा की कहानी है, जो डर के बीच अपना हौंसला तलाशता है और आजादी का असली मतलब समझता है। यह सिर्फ देश की आजादी की कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसे इंसान की भी कहानी है, जो अपनी पहचान और अपनी आवाज खोजता है। दोस्ती, त्याग और असाधारण हालात में आम लोगों के साहस को दिखाती यह फिल्म एक लड़के और उसके घोड़े के अनोखे रिश्ते के जरिए भारत के स्वतंत्रता संग्राम की भावना को खूबसूरती से सामने लाती है।
देखना न भूलें ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, इस रविवार 26 जुलाई, रात 9 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।
मुंबई, जुलाई, 2026: ज़ी सिनेमा इस रविवार, 26 जुलाई रात 9 बजे फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर लेकर आ रहा है। 1920 के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर…
मुंबई, जुलाई, 2026: सोनी सब का यादें शो दर्शकों का अपने दिल छू लेने वाले हास्य, भावनाओं और रोचक मेडिकल केसेस के मिश्रण से लगातार मनोरंजन कर रहा है। जहाँ…
नेटफ्लिक्स का शो 'लॉकअप: सच या सजा' सुर्खियों में है. रियलिटी शो में टेलीविजन की कई दिग्गज हस्तियों ने हिस्सा लिया है. भारतपे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी…
अहमद खान के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार की कॉमेडी-एक्शन ड्रामा ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जबकि 25 जून को इसके पेड प्रिव्यू…
रियलिटी शो 'अलायंस' में इस बार ऐसा इमोशनल पल देखने को मिला, जिसने दर्शकों की आंखें नम कर दीं. एक्टर-सांसद रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन के साथ शो का हिस्सा…
मुंबई, जून, 2026: ज़ी सिनेमा अपने लगातार वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के काफिले के साथ दर्शकों के मनोरंजन का स्तर बढ़ा रहा है। हर हफ्ते नई और अलग कहानियाँ लेकर आने…