जब शाहरुख खान ने उठाया आशा भोसले का जूठा कप, देखते रह गए फैंस
Updated on
12-04-2026 08:53 PM
बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज मातम छाया हुआ है. अपनी आवाज से लोगों के दिलों में जगह बनाने वालीं आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके जाने से लाखों-करोड़ों लोग उदास हैं और उनकी याद में शोक मना रहे हैं. हिंदी सिनेमा के सितारे भी उन्हें अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.
सोशल मीडिया इस समय आशा भोसले की यादों और उनके वीडियोज से भरा हुआ है. इसमें एक वीडियो ऐसा निकलकर आया है, जिसपर कई लोगों की नजर पड़ी और उसे पसंद किया गया. ये वीडियो बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान की है. वो आशा भोसले के साथ साल 2023 में हुआ क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल मैच एंजॉय करते दिखे हैं.
जब आशा के लिए शाहरुख ने दिखाया बड़ा दिल
वीडियो में शाहरुख, आशा जी के साथ हंसते-बोलते दिख रहे हैं. कुछ पल बाद वो सिंगर के हाथ से उनका चाय पीकर खाली हुआ कप खुद उठाकर रखने जाते हैं. इस दौरान आशा जी और उनके साथ बैठी उनकी पोती जनाई एक्टर से रिक्वेस्ट करती दिखती हैं कि वो ऐसा ना करें. मगर शाहरुख अपना बड़ा दिल रखते हुए अपनी सीट से उठे और वो कप उठाकर दूसरी तरफ रख दिया. इस दौरान उनके साथ आईसीसी अध्यक्ष जय शाह भी बैठे थे. शाहरुख का ये जेचर फैन्स को बहुत पसंद आया था. अपने से बड़ों के लिए सुपरस्टार होकर भी सम्मान देना, कोई किंग खान से सीखे.
आशा भोसले के जाने पर शाहरुख ने भी शोक जताया था. X पर एक खास तस्वीर पोस्ट करके सुपरस्टार ने श्रद्धांजलि दी. शाहरुख ने लिखा, 'आशा ताई के निधन की खबर को सुनकर बेहद दुख हुआ. उनकी आवाज भारतीय सिनेमा के मजबूत स्तंभों में से एक रही है और आने वाली सदियों तक दुनिया भर में गूंजती रहेगी. वो ऐसी प्रतिभा थीं, जो समय से कहीं आगे तक जिंदा रहेगी. उन्होंने हमेशा मुझे आशीर्वाद और प्यार दिया, मैं उन्हें बहुत मिस करूंगा. आशा ताई, आपकी आत्मा को शांति मिले… आपसे बहुत प्यार है.'
आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल को ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ. जिसकी पुष्टि उनके छोटे बेटे आनंद भोसले ने की. मीडिया से बातचीत में उन्होंने ये भी बताया कि आशा जी का अंतिम संस्कार कल यानी 13 अप्रैल को शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा.
धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। डकैत आई, भूत बंगला आई, लेकिन कोई भी धुरंधर 2 की कमाई की रफ्तार…
मृणाल ठाकुर को हालिया रिलीज फिल्म डकैत में देखा गया है. इस फिल्म में एक्ट्रेस अदिवी शेष के साथ नजर आ रही हैं. इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में मृणाल ठाकुर…
नई दिल्ली. संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' ने अपनी रिलीज के लिए इंडियन कैलेंडर का सबसे इंपॉर्टेंट वीकेंड चुना है. यह फिल्म गुरुवार, 21 जनवरी 2027 को दुनिया…
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, अप्रैल 2026: कुछ किरदार सिर्फ पर्दे पर जादू नहीं दिखाते, बल्कि उसे दिल से महसूस भी कराते हैं और तनु खान के लिए यह सफर बिल्कुल…
एक्ट्रेस सोनाली राउत ने बताया कि रणवीर सिंह अपने पहले बोल्ड शूट के दौरान नर्वस थे. उस वक्त सोनाली ने रणवीर को कंफर्टेबल करने में मदद की थी. एक्ट्रेस के…
शक्ति मोहन को 'डांस इंडिया डांस 2' जीतने के बाद फेम मिला। तब से, वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक जानी-मानी कोरियोग्राफर बन चुकी हैं और अपना खुद का डांस…