पीएम मोदी क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे? ईरानी राष्ट्रपति ने न्योता देकर फंसाया
Updated on
24-06-2026 06:44 PM
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्मों में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया है। अली खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल के शुरुआती हमले में मारे गए थे। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने खामेनेई के मौत पर कोई शोक संदेश नहीं जारी किया था। हालांकि, बाद में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भारत सरकार की ओर से शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर करने के लिए नई दिल्ली में ईरानी दूतावास का दौरा किया था।
क्या PM मोदी जाएंगे ईरान?
अभी यह पता नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे या नहीं। इसके पहले मई 2024 में ईरान के तत्कालीन राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत के बाद भारत ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी। रईसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत ने एक प्रतिनिधिमंडल भेजा था, जिसकी अगुवाई तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने की थी।
4 जुलाई से शुरू होंगे अंतिम संस्कार कार्यक्रम
अली खामेनेई का लंबे समय तक चलने वाला संस्कार उनकी मौत के चार महीने बाद किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 4 जुलाई को तेहरान के ग्रैंड मोसाला कॉम्प्लेक्स में शव को अंतिम दर्शन के लिए रखे जाने के साथ होगी। इसके बाद तेहरान और कोम शहरों में सार्वजनिक जुलूस निकाले जाएंगे। इराक के पवित्र शहरों नजफ और कर्बला में उनके लिए प्रार्थनाएं पढ़ी जाएंगी।
मशहद में खामेनेई को किया जाएगा दफन
अली खामेनेई को 9 जुलाई को मशहद में इमाम रजा की दरगाह पर दफनाया जाएगा। मशहद खामेनेई का गृह नगर है। ईरानी अधिकारियों ने अंतिम संस्कार कार्यक्रम में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई है।
भारत के ईरान से दशकों पुराने संबंध रहे हैं। नई दिल्ली ने ईरान में कई प्रोजेक्ट में निवेश किया है, जिसमें चाबहार पोर्ट एक प्रमुख है। अमेरिका के साथ ईरान के युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के अपने समकक्षों के साथ कई दौर की बातचीत की है।
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने साफ संकेत दिए हैं कि उनकी टीम जल्द ही ईरान के न्यूक्लियर एनरिचमेंट साइट्स का निरीक्षण करेगी. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के…
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्मों में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित…
‘अंधा बांटे रेवड़ी, घरे घराना खाय’ कुछ इसी अंदाज में अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के पैसों की बंदरबांट चल रही थी। सूत्रों के मुताबिक, SIT की जांच में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ़्रांस में जी-7 सम्मेलन के दौरान सुरक्षित समुद्री रास्तों और नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया.उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष की वजह…
इंश्योरेंस या पेशेंट ट्रैप?मुंबई: Star Health Insurance के खिलाफ एक गंभीर आरोप सामने आया है, जिसने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है — क्या हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां क्लेम पेमेंट…
बांग्लादेश की सरकार ने दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार ज़ाहिद उर रहमान से हुए दुर्व्यवहार को लेकर जानकारी मांगी है। बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम आलो के मुताबिक सरकार…
ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उनका शव नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल से…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना के ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूम रहे 21 वर्षीय युवक को पुलिस ने पकड़ लिया. पूछताछ में उसने बताया कि NEET परीक्षा में असफल…