Select Date:

ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत, खान ग्लोबल स्टडीज पर हमले मामले में थे आरोपी

Updated on 14-06-2026 02:11 PM
ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उनका शव नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल से बरामद किया गया. घटना के बाद नेपाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक, प्रिंस यादव ज्ञान बिंदु एकेडमी के संचालन और प्रशासनिक कार्यों को संभालते थे. 
हाल ही में फैजल खान (खान सर) की कोचिंग 'खान ग्लोबल स्टडीज' के साथ हुए विवाद के बाद रोशन आनंद और प्रिंस यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रोशन आनंद को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, प्रिंस यादव गिरफ्तारी के डर से नेपाल चले गए थे. इस घटना के कुछ दिनों बाद उनका शव विराटनगर के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला.
नेपाल पुलिस के अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. होटल में हुई इस संदिग्ध मौत के बाद नेपाल पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रिंस यादव की मौत किन परिस्थितियों में हुई.
रोशन आनंद मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले हैं. शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय ज्ञान बिंदु एकेडमी का संचालन उनके द्वारा किया जाता है, जबकि प्रिंस यादव संस्थान के दैनिक कामकाज और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालते थे. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही प्रिंस यादव की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. रौशन आनंद के सहरसा स्थिति पैतृक गांव धमसैना में मातम पसर गया. प्रिंस की मौत की खबर के बाद उनके घर पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 June 2026
ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उनका शव नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल से…
 13 June 2026
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना के ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूम रहे 21 वर्षीय युवक को पुलिस ने पकड़ लिया. पूछताछ में उसने बताया कि NEET परीक्षा में असफल…
 13 June 2026
असम के जोरहाट एयर फ़ोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायु सेना का एक एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया.भारतीय वायु सेना ने एक्स पर पोस्ट कर इस दुर्घटना में…
 12 June 2026
पुणे : 2021 में दयानंद कांबले द्वारा शुरू किया गया Book My Pooja, आज के तेज़ी से शहरी और डिजिटल होते दौर में भारतीय परिवारों के लिए भरोसेमंद धार्मिक सेवाएँ…
 11 June 2026
भारत में इस वक्त NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक को लेकर भारी विवाद चल रहा है। इस बीच चीन ने इशारों ही इशारों में भारत की परीक्षा प्रणाली पर तंज…
 08 June 2026
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन और भाजपा के महेश केवट आज नामांकन दाखिल करेंगे। सुबह 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ…
 07 June 2026
दिल्ली यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर की हत्या के मामले में कोलकाता से एक कपल को गिरफ्तार किया गया है। कपल हत्या को अंजाम देने के लिए कोलकाता से दिल्ली आया…
 06 June 2026
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बहरामपुर लोकसभा र्स को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है. इसी बीच ऐसी खबरें सामने आईं कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली…
 05 June 2026
सौ बात की एक बात ये कि दुनिया में तेजी से इतना कुछ बदल रहा है और देशों के नेताओं का एक दूसरे के यहां आना-जाना लगा हुआ है कि…
Advt.