Select Date:

दिल्ली एयरपोर्ट पर 'दुर्व्‍यवहार' से भड़के बांग्लादेशी PM के सलाहकार, गुस्से में गये श्रीलंका, ढाका ने मांगी जानकारी

Updated on 15-06-2026 01:55 PM
बांग्लादेश की सरकार ने दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार ज़ाहिद उर रहमान से हुए दुर्व्‍यवहार को लेकर जानकारी मांगी है। बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम आलो के मुताबिक सरकार उस घटना के बारे में विवरण मांग रही है जिसमें नीति और रणनीति पर प्रधान मंत्री के सलाहकार जाहिद उर रहमान को भारतीय आव्रजन अधिकारियों ने दिल्ली में एंट्री देने से मना कर दिया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना की परिस्थितियां पूरी तरह से स्थापित होने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।
प्रोथोम आलो ने बताया है कि बांग्लादेशी के सरकारी सूत्रों ने सोमवार सुबह इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि डिप्लोमेटिक चैनलों के जरिए तारिक रहमान के सूचना सलाहकार ज़ाहिद उर रहमान की दिल्ली यात्रा को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय को जानकारी दे दी गई थी बावजूद इसके दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय आव्रजन अधिकारियों ने जाहिद उर रहमान को रविवार शाम को दिल्ली में प्रवेश करने से रोक दिया। बांग्लादेशी राजनयिक सूत्रों ने इसके पीछे 'रहस्यमय कारण' बताया है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी सलाहकार से 'दुर्व्‍यवहार?

भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से इस घटना को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। बांग्लादेशी अखबार ने बताया है कि बाद में उच्च अधिकारियों के निर्देशों के बाद तारिक रहमान के सलाहकार ज़ाहिद उर रहमान को इजाजत दे दी गई थी लेकिन उन्होंने 'रोके जाने' को दिल से लगा लिया और भारत नहीं आने का फैसला किया। इसके बाद वो कोलंबो चले गये और वहां से बांग्लादेश जाने का उनका प्रोग्राम है। ढाका और दिल्ली दोनों में राजनयिक सूत्रों ने प्रोथोम अलो से इस डेवलपमेंट की पुष्टि की है।

प्रोथोम आलो से ढाका में सरकारी सूत्रों ने सोमवार सुबह बताया कि अधिकारी दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई घटना के बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। सरकार की प्रतिक्रिया के बारे में कोई भी फैसला घटना से जुड़ी सभी बातों को अच्छी तरह समझने के बाद ही लिया जाएगा। ज़ाहिद उर रहमान आज से दिल्ली में होने वाले इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन (IORA) की बैठक में बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व करने वाले थे। बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार सुबह 'प्रोथोम आलो' को बताया कि नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग ने शुक्रवार को ही भारत के विदेश मंत्रालय को सलाहकार के बैठक में शामिल होने के बारे में औपचारिक रूप से सूचित कर दिया था।

बांग्लादेशी सलाहकार को रोकने की वजह क्या है?

ज़ाहिद उर रहमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोकने की कोई वजह फिलहाल समझ नहीं आ रही है। भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. रियाज़ हमीदुल्लाह ने तारिक रहमान के सलाहकार की यात्रा के संबंध में भारत के विदेश मंत्रालय के संबंधित अधिकारियों से टेलीफोन पर बात की थी। ढाका में कई वरिष्ठ अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई घटना को 'रहस्यमय' बताया क्योंकि बांग्लादेश सरकार के एक वरिष्ठ प्रतिनिधि की यात्रा के बारे में आधिकारिक पत्राचार और सीधी बातचीत दोनों के जरिए पहले ही सूचना दे दी गई थी।

ज़ाहिद उर रहमान रविवार शाम इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे ताकि वे IORA के वरिष्ठ अधिकारियों की उस दो-दिवसीय बैठक में शामिल हो सकें जो आज दिल्ली में शुरू हो रही है। उन्हें इस बैठक में बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करना था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
बांग्लादेश की सरकार ने दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार ज़ाहिद उर रहमान से हुए दुर्व्‍यवहार को लेकर जानकारी मांगी है। बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम आलो के मुताबिक सरकार…
 14 June 2026
ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उनका शव नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल से…
 13 June 2026
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना के ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूम रहे 21 वर्षीय युवक को पुलिस ने पकड़ लिया. पूछताछ में उसने बताया कि NEET परीक्षा में असफल…
 13 June 2026
असम के जोरहाट एयर फ़ोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायु सेना का एक एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया.भारतीय वायु सेना ने एक्स पर पोस्ट कर इस दुर्घटना में…
 12 June 2026
पुणे : 2021 में दयानंद कांबले द्वारा शुरू किया गया Book My Pooja, आज के तेज़ी से शहरी और डिजिटल होते दौर में भारतीय परिवारों के लिए भरोसेमंद धार्मिक सेवाएँ…
 11 June 2026
भारत में इस वक्त NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक को लेकर भारी विवाद चल रहा है। इस बीच चीन ने इशारों ही इशारों में भारत की परीक्षा प्रणाली पर तंज…
 08 June 2026
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन और भाजपा के महेश केवट आज नामांकन दाखिल करेंगे। सुबह 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ…
 07 June 2026
दिल्ली यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर की हत्या के मामले में कोलकाता से एक कपल को गिरफ्तार किया गया है। कपल हत्या को अंजाम देने के लिए कोलकाता से दिल्ली आया…
 06 June 2026
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बहरामपुर लोकसभा र्स को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है. इसी बीच ऐसी खबरें सामने आईं कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली…
Advt.