शी जिनपिंग को ट्रंप का 'रेड कार्पेट वेलकम' तो मिला, पर क्या वो मिला जो चीन चाहता था?
Updated on
25-09-2026 10:49 PM
ट्रेड वॉर में संघर्षविराम को केवल कुछ महीनों के लिए बढ़ाया गया यानी नवंबर से जनवरी तक. जब ट्रेड वॉर रोकने की सहमति बनी थी तो दोनों देशों ने एक-दूसरे पर लगाए जा रहे टैरिफ़ वॉर को रोक दिया और इससे आगे तनाव नहीं बढ़ा.
चीन को कम से कम एक साल की उम्मीद थी क्योंकि शी जिनपिंग ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल के बाकी बचे समय को किसी तरह काटने की कोशिश कर रहे हैं.
इसका मतलब यह है कि टैरिफ़, रेयर अर्थ मिनरल्स की आपूर्ति में चीन के दबदबे और उन्नत अमेरिकी चिप्स तक पहुंच से जुड़े प्रमुख विवादों को बातचीत के एक और दौर के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है.
इससे पता चलता है कि अमेरिका चाहता है कि चीन लंबी अवधि की रियायतें देने से पहले समझौते के अपने हिस्से को पूरा करने के लिए और अधिक प्रयास करे.
शी जिनपिंग के लिए कड़वी सच्चाई यह है कि उनकी घरेलू अर्थव्यवस्था संकट में है. देश भले ही विश्वभर में रिकॉर्ड मात्रा में सामान बेच रहा है, लेकिन घरेलू उपभोक्ता खरीदारी में कंजूसी कर रहे हैं.
यहां तक कि संघर्ष' हो सकता है.
इसके बाद ट्रंप ने ताइवान के लिए 14 अरब डॉलर के हथियार पैकेज की मंजूरी को टाल दिया और इसे 'एक बहुत अच्छी बातचीत का ज़रिया' करार दिया.
शी जिनपिंग ने वार्ता के दौरान इस मौके का लाभ उठाया होगा और संभवतः यह तर्क दिया होगा कि ताइवान के लिए समर्थन को सीमित करने से संघर्ष का ख़तरा कम हो जाता है.
गुरुवार को उन्होंने अपनी इस उम्मीद को दोहराया कि अमेरिका ताइवान की स्वतंत्रता का विरोध करने के 'सही रुख़' पर कायम रहेगा.
हालांकि, ताइवान को अमेरिकी समर्थन जारी रखने के लिए चौतरफ़ा दबाव का सामना कर रहे ट्रंप ने अभी तक चीनी नेता की टिप्पणियों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.
लेकिन शी जिनपिंग द्वारा एआई को 'हमेशा इंसानी नियंत्रण में रखने' के महत्व के बारे में बात करने के अलावा हमें और कुछ ख़ास जानकारी नहीं मिली.
ट्रंप ने हाल ही में इस तकनीक से मानव जाति के विलुप्त होने के डर को 'झूठा' बताकर ख़ारिज कर दिया है.
और हां, पांडा को भी नहीं भूलना चाहिए. पिंग पिंग और फू शुआंग को अटलांटा को उपहार स्वरूप देने की घोषणा सबसे पहले अप्रैल में की गई थी, लेकिन शी जिनपिंग ने अब घोषणा की है कि चीन की पांडा कूटनीति के फिर से शुरू होने के साथ ही वे कुछ ही दिनों में पहुंच जाएंगे.
शुक्रवार को दोनों के चाय पर मुलाक़ात और राष्ट्रीय आर्काइव का दौरा करने की तैयारियों के दौरान और भी घोषणाएं हो सकती हैं.
महाराष्ट्र के वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छह स्टूडेंट्स को निलंबित कर दिया गया.अब ये सभी अपना निलंबन रद्द कराने और अपने ख़िलाफ़ दर्ज एफ़आईआर वापस लेने…
अंग्रेजी अख़बार 'इंडियन एक्सप्रेस' ने अपनी एक खोजी रिपोर्ट में कहा है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले कुछ महीनों में भारत निर्वाचन आयोग के…
अभिजीत दीपके की कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग लिया है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर नए आंदोलन की भी चेतावनी दी है।…
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कहा कि कोड ऑफ़ क्रिमिनल प्रोसीजर, 1973 (CrPC, अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (BNSS) की धारा 175(3)) की धारा 156(3) के तहत मजिस्ट्रेट…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संविधान के आर्टिकल 311(1) के तहत संवैधानिक सुरक्षा तभी लागू होती है, जब हटाने वाला अधिकारी, नियुक्ति करने वाले अधिकारी से निचले पद का हो।…
बांग्लादेश ने हिलसा मछली के इंपोर्ट परमिट रद्द कर दिए। वह व्यापार रुक गया जिसके तहत देश के मछली व्यापारियों ने पिछले कुछ महीनों में लगभग 550 टन भारतीय हिलसा…
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कुछ यात्रियों ने कूदकर अपनी जान…