Select Date:

अग्रणी महाविद्यालय में मनाई गई कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती

Updated on 31-07-2026 09:01 PM
प्रेमचंद का साहित्य संवेदनशीलता, त्याग और समर्पण की अमर पाठशाला: प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता
 
विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की कृतियों का किया पाठ; हिंदी विभाग के तत्वावधान में हुआ गरिमामयी आयोजन

सागर/ पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर के हिंदी विभाग के तत्वावधान में महान साहित्यकार एवं 'उपन्यास सम्राट' मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जन्मजयंती हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य और सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. सरोज गुप्ता ने की। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी डॉ. इमराना सिद्दीकी एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अमर कुमार जैन की विशेष उपस्थिति रही।

रूढ़ियों को तोड़कर समाज को नई दिशा देने वाले संवेदनशील साहित्यकार: डॉ. सरोज गुप्ता

अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने मुंशी प्रेमचंद के साहित्यिक अवदान को याद करते हुए कहा कि प्रेमचंद जी ने 300 से अधिक कहानियों और कालजयी उपन्यासों की रचना कर हिंदी साहित्य को एक नई दिशा दी। वे एक अत्यंत संवेदनशील साहित्यकार थे, जिन्होंने समाज में व्याप्त रूढ़ियों रूपी पत्थरों को हटाने का साहसिक कार्य किया। यदि उनका अधूरा उपन्यास 'मंगलसूत्र' पूरा हो जाता तो हम उनके जीवन दर्शन को और गहराई से समझ सकते। डॉ. गुप्ता ने विद्यार्थियों से उनके साहित्य से संवेदनशीलता, त्याग और समर्पण के मूल्यों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।

वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अमर कुमार जैन ने कहा कि प्रेमचंद जी ने मात्र 56 वर्ष की अल्पायु में ही हिंदी साहित्य को ऐसी अमूल्य निधि सौंपी है, जिसे पढ़ते ही पाठक भावविभोर हो उठता है। तमाम संघर्षों के बावजूद वे आजीवन वंचित, शोषित और पीड़ित समाज के साथ मजबूती से खड़े रहे। हिंदी विभाग के डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रेमचंद जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि आज प्रत्येक विद्यार्थी उनकी कम से कम एक रचना को अवश्य पढ़े।

विद्यार्थियों ने किया प्रेमचंद की कृतियों का पाठ

कार्यक्रम के दौरान एम.ए. प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों—जयदीप, गोविंद कुर्मी, अंजली प्रजापति एवं विवेक श्रीवास्तव ने मुंशी प्रेमचंद की प्रमुख रचनाओं के अंशों का पाठ किया तथा उनके साहित्य पर अपने विचार साझा किए।

समारोह में डॉ. रविंद्र सिंह ठाकुर, डॉ. वसुंधरा गुप्ता, डॉ. शालिनी परिहार, शुभम दुबे एवं मनोचिकित्सा सलाहकार श्रीमती नीता यादव सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राना कुंजर सिंह द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन हिंदी विभाग के डॉ. सुरेंद्र यादव ने किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
मंदिर और गौशाला हमारी आस्था एवं संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं : गोविंद सिंह राजपूतखाद्य मंत्री ने धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और गौ सेवा के लिए हर संभव सहयोग का…
 31 July 2026
प्रेमचंद का साहित्य संवेदनशीलता, त्याग और समर्पण की अमर पाठशाला: प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की कृतियों का किया पाठ; हिंदी विभाग के तत्वावधान में हुआ गरिमामयी आयोजनसागर/ पंडित…
 31 July 2026
सामान्य चुनावों को लेकर स्वीप गतिविधियां होंगीतेज : संजीव कुमार झाभोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी सामान्य चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय स्वीप गतिविधियों…
 31 July 2026
मध्यप्रदेश में आदिवासी दिवस को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बाद अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के साथ…
 30 July 2026
भोपाल। पवित्र ज्योतिर्लिंग धाम ओंकारेश्वर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया। शंकराचार्य परंपरा के परम पूज्य स्वामी अखण्डानन्द महाराज…
 30 July 2026
भोपाल। साहित्य, संस्कृति और संवेदनाओं के समागम का अनुपम दृश्य उस समय देखने को मिला, जब हैदराबाद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरा पर 'काव्यधारा' संस्था के तत्वावधान में भव्य साहित्यिक…
 30 July 2026
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उज्जैन में 34 करोड़ रुपये की लागत से बने प्रदेश के पहले 'गीता भवन' का भव्य लोकार्पण किया गया। इस दौरान आयोजित महर्षि सांदीपनि…
 29 July 2026
शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति : गोविंद सिंह राजपूतभोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षा…
 29 July 2026
भारतीय संस्कृति का अपमान कांग्रेस की पुरानी सोच का परिचायक : डॉ. आर. एच. लताभोपाल। भारतीय योगिनी महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एच. लता ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी…
Advt.