Select Date:

गुरु पूर्णिमा पर माँ पूर्ण प्रज्ञा का श्रद्धाभाव से पूजन, भक्तों ने लिया आशीर्वाद

Updated on 30-07-2026 09:25 PM
भोपाल। पवित्र ज्योतिर्लिंग धाम ओंकारेश्वर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया। शंकराचार्य परंपरा के परम पूज्य स्वामी अखण्डानन्द महाराज की शिष्या माँ पूर्ण प्रज्ञा के सान्निध्य में टेम्पल व्यू परिसर में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर गुरु चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।
कार्यक्रम में साध्वी सर्वेश सरस्वती ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ माँ पूर्ण प्रज्ञा का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा की महिमा का स्मरण करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु को ज्ञान, संस्कार और आत्मिक उन्नति का सर्वोच्च मार्गदर्शक बताया।
माँ पूर्ण प्रज्ञा ने अपने आशीर्वचन में कहा कि गुरु केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि जीवन को सत्य, धर्म और आध्यात्मिक चेतना की दिशा प्रदान करने वाले दिव्य पथप्रदर्शक होते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। गुरु वंदना, पूजन एवं आशीर्वाद के पश्चात श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में नमन कर अपने जीवन को सन्मार्ग पर चलाने का संकल्प लिया। गुरु पूर्णिमा का यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं आध्यात्मिक अनुभूति से परिपूर्ण रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
मंदिर और गौशाला हमारी आस्था एवं संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं : गोविंद सिंह राजपूतखाद्य मंत्री ने धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और गौ सेवा के लिए हर संभव सहयोग का…
 31 July 2026
प्रेमचंद का साहित्य संवेदनशीलता, त्याग और समर्पण की अमर पाठशाला: प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की कृतियों का किया पाठ; हिंदी विभाग के तत्वावधान में हुआ गरिमामयी आयोजनसागर/ पंडित…
 31 July 2026
सामान्य चुनावों को लेकर स्वीप गतिविधियां होंगीतेज : संजीव कुमार झाभोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी सामान्य चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय स्वीप गतिविधियों…
 31 July 2026
मध्यप्रदेश में आदिवासी दिवस को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बाद अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के साथ…
 30 July 2026
भोपाल। पवित्र ज्योतिर्लिंग धाम ओंकारेश्वर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया। शंकराचार्य परंपरा के परम पूज्य स्वामी अखण्डानन्द महाराज…
 30 July 2026
भोपाल। साहित्य, संस्कृति और संवेदनाओं के समागम का अनुपम दृश्य उस समय देखने को मिला, जब हैदराबाद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरा पर 'काव्यधारा' संस्था के तत्वावधान में भव्य साहित्यिक…
 30 July 2026
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उज्जैन में 34 करोड़ रुपये की लागत से बने प्रदेश के पहले 'गीता भवन' का भव्य लोकार्पण किया गया। इस दौरान आयोजित महर्षि सांदीपनि…
 29 July 2026
शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति : गोविंद सिंह राजपूतभोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षा…
 29 July 2026
भारतीय संस्कृति का अपमान कांग्रेस की पुरानी सोच का परिचायक : डॉ. आर. एच. लताभोपाल। भारतीय योगिनी महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एच. लता ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी…
Advt.