Select Date:

गुरु दक्ष प्रजापति जयंती पर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, नई शिक्षा नीति और डिजिटल शिक्षा की सराहना

Updated on 29-07-2026 09:02 PM
शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति : गोविंद सिंह राजपूत

भोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षा ही वह आधार है जो व्यक्ति के साथ-साथ समाज और राष्ट्र का भविष्य निर्धारित करती है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का सम्मान नहीं, बल्कि पूरे समाज के उज्ज्वल भविष्य का अभिनंदन है।
सुरखी विधानसभा के राहतगढ़ में गुरु दक्ष प्रजापति जयंती एवं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रजापति समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान करते हुए मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि गुरु दक्ष प्रजापति कर्म, अनुशासन, सृजन और समाज सेवा के प्रतीक हैं। उनका जीवन प्रत्येक युवा को परिश्रम, ईमानदारी और शिक्षा के माध्यम से सफलता अर्जित करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने, माता-पिता एवं गुरुओं का सम्मान करने तथा जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों के लिए यह उपलब्धि आगे और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा बने, जबकि जो विद्यार्थी इस बार सम्मानित नहीं हो सके, वे निराश होने के बजाय अधिक मेहनत कर भविष्य में सफलता प्राप्त करने का संकल्प लें। सफलता का कोई विकल्प नहीं होता और यह केवल सतत परिश्रम, अनुशासन तथा दृढ़ संकल्प से ही प्राप्त होती है।

नई शिक्षा नीति से बदल रहा है देश का शैक्षणिक परिदृश्य :

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन का आधार बनी है। नई शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण, कौशल आधारित एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। डिजिटल शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति तथा छात्रवृत्ति योजनाओं के विस्तार से देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विद्यार्थियों को स्मार्ट कक्षाओं, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, आधुनिक प्रयोगशालाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए अनेक नए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। विकसित भारत के निर्माण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शिक्षा को नई दिशा :

श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार विद्यालयों के आधुनिकीकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, छात्रवृत्ति योजनाओं तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी विद्यार्थी की आर्थिक स्थिति उसकी शिक्षा में बाधा न बने और प्रत्येक बेटा-बेटी को आगे बढ़ने के समान अवसर प्राप्त हों।

सुरखी में डिजिटल क्लासेस से बदल रही शिक्षा की तस्वीर :

मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में आकाश सिंह राजपूत के सहयोग से डिजिटल कक्षाओं की शुरुआत की गई है। इन आधुनिक शिक्षण व्यवस्थाओं का लाभ हजारों छात्र-छात्राओं को मिल रहा है। डिजिटल माध्यम से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ी है और वे आधुनिक तकनीक के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनका संकल्प है। पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करना जनप्रतिनिधियों का दायित्व है, जबकि विद्यार्थियों का दायित्व पूरी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ अध्ययन करना है ताकि वे अपने परिवार, समाज, सुरखी विधानसभा और प्रदेश का नाम गौरवान्वित कर सकें।

शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की पहचान :

मंत्री श्री राजपूत ने प्रजापति समाज से शिक्षा को सर्वोच्च संस्कार के रूप में अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि जब समाज के बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि बनेंगे, तभी समाज सशक्त और राष्ट्र विकसित बनेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का उद्देश्य केवल विद्यालयों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि शिक्षित, संस्कारित, सक्षम और आत्मनिर्भर युवाओं का निर्माण करना है, जो विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ। कार्यक्रम के अंत में मंत्री श्री राजपूत ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए गुरु दक्ष प्रजापति के आदर्शों पर चलने तथा शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
मंदिर और गौशाला हमारी आस्था एवं संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं : गोविंद सिंह राजपूतखाद्य मंत्री ने धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और गौ सेवा के लिए हर संभव सहयोग का…
 31 July 2026
प्रेमचंद का साहित्य संवेदनशीलता, त्याग और समर्पण की अमर पाठशाला: प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की कृतियों का किया पाठ; हिंदी विभाग के तत्वावधान में हुआ गरिमामयी आयोजनसागर/ पंडित…
 31 July 2026
सामान्य चुनावों को लेकर स्वीप गतिविधियां होंगीतेज : संजीव कुमार झाभोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी सामान्य चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय स्वीप गतिविधियों…
 31 July 2026
मध्यप्रदेश में आदिवासी दिवस को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बाद अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के साथ…
 30 July 2026
भोपाल। पवित्र ज्योतिर्लिंग धाम ओंकारेश्वर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया। शंकराचार्य परंपरा के परम पूज्य स्वामी अखण्डानन्द महाराज…
 30 July 2026
भोपाल। साहित्य, संस्कृति और संवेदनाओं के समागम का अनुपम दृश्य उस समय देखने को मिला, जब हैदराबाद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरा पर 'काव्यधारा' संस्था के तत्वावधान में भव्य साहित्यिक…
 30 July 2026
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उज्जैन में 34 करोड़ रुपये की लागत से बने प्रदेश के पहले 'गीता भवन' का भव्य लोकार्पण किया गया। इस दौरान आयोजित महर्षि सांदीपनि…
 29 July 2026
शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति : गोविंद सिंह राजपूतभोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षा…
 29 July 2026
भारतीय संस्कृति का अपमान कांग्रेस की पुरानी सोच का परिचायक : डॉ. आर. एच. लताभोपाल। भारतीय योगिनी महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एच. लता ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी…
Advt.