गौशाला का किया निरीक्षण, सांवरे सरकार एवं बंजारी माता के दर्शन कर नव मंदिर निर्माण का किया भूमिपूजन
Updated on
31-07-2026 09:02 PM
मंदिर और गौशाला हमारी आस्था एवं संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं : गोविंद सिंह राजपूत
खाद्य मंत्री ने धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और गौ सेवा के लिए हर संभव सहयोग का दिया भरोसा
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अपनी धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह राजपूत के साथ सुरखी स्थित सांवरे सरकार गौशाला पहुंचे। जहां प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज का आशीर्वाद लिया। मंत्री श्री राजपूत ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ रामकृष्ण कुसमरिया के साथ गौशाला सहित मंदिर परिसर का भ्रमण एवं निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा गौ सेवा से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने सांवरे सरकार के दर्शन कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
इसके पश्चात मंत्री श्री राजपूत ने क्षेत्र की प्राचीन आस्था के केंद्र बंजारी माता मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन एवं पूजन-अर्चन किए। इस अवसर पर उन्होंने नव मंदिर निर्माण के लिए विधि-विधान से भूमिपूजन किया। उन्होंने मंदिर निर्माण को धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मंदिर प्रबंधन समिति एवं श्रद्धालुओं को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा गौशाला एवं मंदिर निर्माण के विकास एवं विस्तार में अनेकों कार्य किये । जिसमें मुख्य मार्ग से गौशाला तक पहुंचने के लिए पक्का रोड निर्माण कार्य एवं मंदिर में आस्था से जुडे अनेक कार्य किये। जिससे आश्रम, मंदिर परिसर के निर्माण एवं सौदर्यकरण का भव्य स्वरूप आज साकार होता नजर आ रहा है। श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा के सभी धार्मिक स्थलों एवं आस्था के केन्द्रों का लगातार सौंदर्यकरण एवं विस्तार हो रहा है। और हम सब इसे निरंतर जारी रखेंगे। मंत्री श्री राजपूत ने आश्रम एवं गौशाला की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि पंडित विपिन बिहारी जी महाराज द्वारा गौ सेवा, धर्म और समाजहित में किए जा रहे कार्य अत्यंत प्रेरणादायी हैं। ऐसे सेवा कार्य समाज में संस्कार, आस्था और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। मंत्री श्री राजपूत ने कहा, मंदिर और गौशालाएं केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण और विकास के लिए जो भी आवश्यकता होगी, मैं और मेरा परिवार सदैव आपके साथ खड़ा रहेगा।
*भाजपा सरकार विरासत और सनातन की संरक्षक:*
खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सदैव भारत की सांस्कृतिक विरासत, सनातन परम्पराओं और गौ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में धार्मिक स्थलों के संरक्षण, सांस्कृतिक धरोहरों के पुनर्जीवन तथा भारत की गौरवशाली परंपराओं को वैश्विक पहचान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम तथा महाकाल लोक जैसे भव्य विकास कार्य भारत की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार भी गौ संरक्षण, गौशालाओं के विकास, मंदिरों के संरक्षण, तीर्थस्थलों के उन्नयन तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धार्मिक स्थलों के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि धर्म, सेवा और संस्कृति का संरक्षण ही समाज और राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। गौशालाएं एवं मंदिर सेवा, श्रद्धा, संस्कार और सामाजिक समरसता के केंद्र हैं। इनका विकास हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। इस अवसर पर अनेक धर्मदाताओं सौंदर्यीकरण के लिए दान किया।
*मंदिर कमेटी ने किया आभार व्यक्त :*
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा गौशाला एवं मंदिर निर्माण विस्तार कार्य में निरंतर सहयोग करने को लेकर मंदिर कमेटी एवं पं. विपिन बिहारी ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक समय था कि मुख्य मार्ग से मंदिर परिसर तक आने में लोगों को भारी समस्या होती थी जिसको देखते हुए मंत्री राजपूत ने मुख्य मार्ग से मंदिर परिसर तक पक्का रोड निर्माण करा दिया साथ ही मंदिर परिसर में प्रकाश के लिए हाई माक्स लाईट सहित अन्य निर्माण कार्य कराये हैं। मंदिर कमेटी एवं पंडित विपिन बिहारी ने मंत्री राजपूत का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सरमन सिंह, अरूण गौतम, कमलेश पांडेय, सुमन यादव खरी, विजय सिंह, सतेन्द्र सिंह सहित अनेक क्षेत्रवासी मंदिर कमेटी के सदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मंदिर और गौशाला हमारी आस्था एवं संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं : गोविंद सिंह राजपूतखाद्य मंत्री ने धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और गौ सेवा के लिए हर संभव सहयोग का…
प्रेमचंद का साहित्य संवेदनशीलता, त्याग और समर्पण की अमर पाठशाला: प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की कृतियों का किया पाठ; हिंदी विभाग के तत्वावधान में हुआ गरिमामयी आयोजनसागर/ पंडित…
सामान्य चुनावों को लेकर स्वीप गतिविधियां होंगीतेज : संजीव कुमार झाभोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी सामान्य चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय स्वीप गतिविधियों…
मध्यप्रदेश में आदिवासी दिवस को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बाद अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के साथ…
भोपाल। पवित्र ज्योतिर्लिंग धाम ओंकारेश्वर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया। शंकराचार्य परंपरा के परम पूज्य स्वामी अखण्डानन्द महाराज…
भोपाल। साहित्य, संस्कृति और संवेदनाओं के समागम का अनुपम दृश्य उस समय देखने को मिला, जब हैदराबाद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरा पर 'काव्यधारा' संस्था के तत्वावधान में भव्य साहित्यिक…
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उज्जैन में 34 करोड़ रुपये की लागत से बने प्रदेश के पहले 'गीता भवन' का भव्य लोकार्पण किया गया। इस दौरान आयोजित महर्षि सांदीपनि…
शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति : गोविंद सिंह राजपूतभोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षा…
भारतीय संस्कृति का अपमान कांग्रेस की पुरानी सोच का परिचायक : डॉ. आर. एच. लताभोपाल। भारतीय योगिनी महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एच. लता ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी…