Select Date:

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 15 नए मरीज मिले, आंकड़ा 176 पहुंचा, 45 अब भी एक्टिव

Updated on 03-09-2026 09:36 PM
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। 3 सितंबर की स्थिति में प्रदेश में 15 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही इस साल अब तक स्वाइन फ्लू से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 176 पहुंच गई है। इनमें से 131 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि वर्तमान में कुल 45 सक्रिय मरीज हैं। सक्रिय मरीजों में से 34 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और 11 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सामने आए नए 15 मरीजों में सबसे ज्यादा रायपुर से सात और दुर्ग से पांच मरीज शामिल हैं। इसके अलावा कोरबा, महासमुंद और राजनांदगांव में एक-एक नया मरीज मिला है।

रायपुर में सबसे ज्यादा मामले

जिलेवार स्थिति पर नजर डालें तो राजधानी रायपुर संक्रमण के मामले में सबसे आगे बनी हुई है। जिले में सात नए मरीज मिलने के बाद अब तक कुल 73 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। दुर्ग जिले में पांच नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 22 हो गई है। वहीं, बिलासपुर में अब तक कुल 20 मरीज सामने आ चुके हैं। कोरबा में एक नए मरीज के साथ आंकड़ा 11 और रायगढ़ में 10 पहुंच गया है।

इन जिलों के ये है हालात

धमतरी में अब तक नौ, राजनांदगांव में पांच, जबकि बस्तर, बेमेतरा और महासमुंद में तीन-तीन मरीजों में पुष्टि हुई है। इसके अलावा जांजगीर-चांपा, कांकेर, सूरजपुर और सरगुजा में दो-दो तथा बालोद, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा, गरियाबंद, जशपुर, कोंडागांव, एमसीबी, मोहला-मानपुर और सक्ती में एक-एक मरीज दर्ज किए गए हैं।

सतर्कता बरतें लोग

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सर्दी, खांसी, तेज बुखार, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों को कतई नजरअंदाज न करने और तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच व चिकित्सकीय परामर्श लेने को कहा गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 September 2026
जब कोई नई नौकरी के लिए किसी अनजान शहर में कदम रखता है, तो घर ढूंढना एक बड़ा सिरदर्द बन जाता है। लेकिन जरा सोचिए, अगर आपका ऑफिस इस परेशानी…
 04 September 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया…
 04 September 2026
पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्यमंत्री शरदवत मुखर्जी ने राज्य की स्कूली लड़कियों को अजीबोगरीब सलाह दी है. उन्होंने अपील की है कि लड़कियां अगले तीन महीने तक स्कर्ट न पहने. वे…
 04 September 2026
एम.पी. /यू.पी., सितंबर 2026: जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव होने के साथ-साथ बचपन की खूबसूरत यादों और परिवार की प्यारी परंपराओं से भी जुड़ा होता है।…
 04 September 2026
कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने हाल ही में आई नेपाल आपदा पर एक लेख लिखा है। इसमें उन्होंने हिमालयी एशिया की नाज़ुक और आपस में जुड़ी हुई पारिस्थितिक…
 04 September 2026
पिछले कुछ दिनों से जीडीपी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. खासकर, जबसे पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग ने जीडीपी को लेकर सवाल खड़े किए हैं. सुभाष गर्ग…
 04 September 2026
निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली में एक बार फिर हंगामा खड़ा हो गया है. जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के…
 04 September 2026
बिहार की राजधानी पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ बाढ़ की स्थिति लगातार बिगड़ रही है. यही हाल राज्य के मुंगेर समेत कई और ज़िलों का है.समाचार एजेंसी…
 04 September 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका निशु आज़ाद और उनके पिता संजय के लिए न्याय की मांग को लेकर नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस…
Advt.