Select Date:

'द लीला पैलेस' में ऑफिस की तरफ से 21 दिन रुका कपल, एक रात का किराया जान लगेगा क्या किस्मत है, देखें रॉयल डिजाइन

Updated on 04-09-2026 08:13 PM
जब कोई नई नौकरी के लिए किसी अनजान शहर में कदम रखता है, तो घर ढूंढना एक बड़ा सिरदर्द बन जाता है। लेकिन जरा सोचिए, अगर आपका ऑफिस इस परेशानी को दूर करने के लिए आपको शहर के सबसे आलीशान 5-स्टार होटल में ठहरा दे! ऐसा ही कुछ हुआ बेंगलुरु शिफ्ट हुए एक कपल के साथ, जिन्हें ऑफिस की तरफ से 'द लीला पैलेस' के टावर सुइट में पूरे 21 दिनों का शाही स्टे मिला।
इस होटल के एक कमरे का एक रात का किराया जानकर आपके मन में सबसे पहले यही आएगा कि वाह क्या किस्मत है। वहीं इस कपल ने राजसी ठाट-बाट का लुत्फ उठाया और अपने रूम का वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें अपार्टमेंट-स्टाइल सुइट की भव्यता, मॉड्यूलर किचन और शाही डिजाइन देखने को मिल रही है। जो आपको भी घर में शाही टच जोड़ने में मदद मिलेगी।
दरअसल शिवांगी, जो अपने पति मनुज के साथ 'द फॉरएवर जर्नी' नाम से इंस्टाग्राम पेज चलाती हैं, उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने बताया कि पति की नौकरी के सिलसिले में उन्हें बेंगलुरु शिफ्ट होना पड़ा था, जहां उनके पति के ऑफिस ने उनके रहने के लिए बेंगलुरु के मशहूर 'द लीला पैलेस'में 21 दिन ठहरने का इंतजाम किया था।
शिवांगी के मुताबिक, वे लग्जरी होटल का यह सुइट पूरी तरह से एक फर्निश्ड अपार्टमेंट जैसा था। 30 अगस्त को शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने स्टे के दौरान मिलने वाली लग्जरी सुविधाओं की एक झलक भी दिखाई। 
'द लीला पैलेस बेंगलुरु' की वेबसाइट के अनुसार, टावर सूइट में प्राइवेट बालकनी, पूरी सुविधाओं वाला किचन और घर जैसा माहौल मिलता है। और इस टावर सूइट में एक रात ठहरने का किराया (टैक्स और फीस अलग से) आपके द्वारा चुने गए पैकेज के आधार पर ₹76,868 से लेकर ₹92,850 तक हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 September 2026
जब कोई नई नौकरी के लिए किसी अनजान शहर में कदम रखता है, तो घर ढूंढना एक बड़ा सिरदर्द बन जाता है। लेकिन जरा सोचिए, अगर आपका ऑफिस इस परेशानी…
 04 September 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया…
 04 September 2026
पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्यमंत्री शरदवत मुखर्जी ने राज्य की स्कूली लड़कियों को अजीबोगरीब सलाह दी है. उन्होंने अपील की है कि लड़कियां अगले तीन महीने तक स्कर्ट न पहने. वे…
 04 September 2026
एम.पी. /यू.पी., सितंबर 2026: जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव होने के साथ-साथ बचपन की खूबसूरत यादों और परिवार की प्यारी परंपराओं से भी जुड़ा होता है।…
 04 September 2026
कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने हाल ही में आई नेपाल आपदा पर एक लेख लिखा है। इसमें उन्होंने हिमालयी एशिया की नाज़ुक और आपस में जुड़ी हुई पारिस्थितिक…
 04 September 2026
पिछले कुछ दिनों से जीडीपी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. खासकर, जबसे पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग ने जीडीपी को लेकर सवाल खड़े किए हैं. सुभाष गर्ग…
 04 September 2026
निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली में एक बार फिर हंगामा खड़ा हो गया है. जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के…
 04 September 2026
बिहार की राजधानी पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ बाढ़ की स्थिति लगातार बिगड़ रही है. यही हाल राज्य के मुंगेर समेत कई और ज़िलों का है.समाचार एजेंसी…
 04 September 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका निशु आज़ाद और उनके पिता संजय के लिए न्याय की मांग को लेकर नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस…
Advt.