स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप
Updated on
04-09-2026 08:11 PM
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से स्वतंत्र को पकड़ा है. यह कार्रवाई एक वायरल पॉडकास्ट क्लिप के सामने आने के बाद हुई है, जिसमें आरोपी ने निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमला करने की बात कथित तौर पर कबूल की थी. दरअसल, घटना 23 जून 2026 की है, जब जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल रहा था.
शिकायतकर्ता संजय कुमार अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ प्रदर्शन में शामिल होने आए थे. शाम लगभग 5:30 बजे जब वह अपने फोन से वीडियो बना रहे थे, तब एक युवक से उनका विवाद शुरू हो गया.
आरोप है कि 2-3 युवकों ने संजय को घेर लिया और घूंसे व लोहे के कड़े जैसी ठोस चीज से उनके सिर पर वार किया. मारपीट के बाद संजय को इलाज के लिए RML अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल रिपोर्ट में उनके सिर पर दो कटे हुए घाव दर्ज किए गए.
FIR और नामजद आरोपी
संजय कुमार की शिकायत पर दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में FIR संख्या 62/2026 के तहत BNS की धारा 115(2), 126(2) और 3(5) में मामला दर्ज किया गया. घटना के वक्त पुलिस ने दो आरोपियों स्वतंत्र भारद्वाज और सूरज कुमार को नामजद किया था.
बता दें कि मामले ने तब राजनीतिक और कानूनी तूल पकड़ा जब एक पॉडकास्ट क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई. इस क्लिप में स्वतंत्र भारद्वाज ने दावा किया कि उसी ने संजय कुमार के सिर पर वार किया था और राजनीतिक प्रभाव के कारण उसके खिलाफ कोई बड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई और वह आसानी से बच निकला.
राहुल गांधी के के दिया था मदद का भरोसा
निशु आजाद द्वारा वायरल वीडियो का हवाला देते हुए पुलिस कार्रवाई न होने पर न्याय की गुहार लगाने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया. राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद कांग्रेस की लीगल टीम पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंची और FIR में हेट स्पीच, SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम और आदतन अपराधी की धाराएं जोड़ने के साथ-साथ आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.
'स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन का स्वागत, लेकिन...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान निशु आजाद के पिता पर हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर भी आशुतोष रांका ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि CJP इस कार्रवाई का स्वागत करती है, लेकिन यह कदम दो महीने पहले ही उठाया जाना चाहिए था. जंतर-मंतर पर हुई घटना के बाद से ही संगठन लगातार दिल्ली पुलिस से स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया…
पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्यमंत्री शरदवत मुखर्जी ने राज्य की स्कूली लड़कियों को अजीबोगरीब सलाह दी है. उन्होंने अपील की है कि लड़कियां अगले तीन महीने तक स्कर्ट न पहने. वे…
एम.पी. /यू.पी., सितंबर 2026: जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव होने के साथ-साथ बचपन की खूबसूरत यादों और परिवार की प्यारी परंपराओं से भी जुड़ा होता है।…
कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने हाल ही में आई नेपाल आपदा पर एक लेख लिखा है। इसमें उन्होंने हिमालयी एशिया की नाज़ुक और आपस में जुड़ी हुई पारिस्थितिक…
पिछले कुछ दिनों से जीडीपी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. खासकर, जबसे पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग ने जीडीपी को लेकर सवाल खड़े किए हैं. सुभाष गर्ग…
बिहार की राजधानी पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ बाढ़ की स्थिति लगातार बिगड़ रही है. यही हाल राज्य के मुंगेर समेत कई और ज़िलों का है.समाचार एजेंसी…
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका निशु आज़ाद और उनके पिता संजय के लिए न्याय की मांग को लेकर नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस…