Select Date:

सिर्फ 2-3% ही ग्रोथ... अब GDP विवाद में कूदे स्‍टॉक मार्केट के दिग्‍गज, यूरोप से की तुलना!

Updated on 04-09-2026 02:44 PM
पिछले कुछ दिनों से जीडीपी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. खासकर, जबसे पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग ने जीडीपी को लेकर सवाल खड़े किए हैं. सुभाष गर्ग का कहना है कि अप्रैल-जून तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी नहीं, बल्कि 2.6 फीसदी है. जबकि सरकार का कहना है कि नई सीरीज पर जीडीपी बदलाव के कारण ये कंफ्यूजन पैदा हुआ है.

अब इस विवाद में एक नए दिग्‍गज की एंट्री हो चुकी है. शेयर बाजार के दिग्‍गज इन्‍वेस्‍टर और स्‍मॉल कैप स्‍टॉक में से मल्‍टीबैगर खोजने के लिए मशहूर, शंकर शर्मा ने सोशल मीडिया पर GDP को लेकर कुछ सवाल खड़े किए हैं. साथ ही भारत की जीडीपी और लाइफस्‍टाइल की तुलना यूरोप से की है. 
उन्‍होंने भारत की GDP ग्रोथ और जमीनी हकीकत के बीच अंतर का भी जिक्र किया. सोशल प्‍लेटफॉर्म X पर लिखते हुए शर्मा ने कहा कि उन्हें जीडीपी बढ़ोतरी पर होने वाले बहस में पड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है. इसके बजाय, वे जीडीपी ग्रोथ के 'रि‍यल फील' पर ध्‍यान दिलाना चाहते हैं. 

सिर्फ 2-3% रियल फील जीडीपी 

शर्मा ने कहा कि भले ही कागजों पर भारत 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था है और 7% से अधिक की रफ्तार से बढ़ रहा है, लेकिन जमीन पर आम जनता का 'रियल फील' GDP ग्रोथ केवल 2-3% ही महसूस होता है. 

अपने दावे के पीछे तर्क देते हुए उन्‍होंने लिखा कि देश में लोगों की 'लाइफ ऑफ क्‍वॉलिटी' लगातार गिर रही है. लोग तनाव में दिख रहे हैं, सड़कों पर ट्रैफिक बेकाबू और अराजक है. उनके मुताबिक, भारत के शहर और गांव आज भी किसी 100 अरब डॉलर वाली छोटी अर्थव्यवस्था जैसे दिखाई देते हैं, न कि 4 ट्रिलियन डॉलर वाली बड़ी अर्थव्यवस्था जैसे. 

यूरोप से की तुलना

शर्मा ने जीडीपी को लेकर बोलते हुए भारत की तुलना यूरोप से की, जहां आधिकारिक जीडीपी ग्रोथ भले ही केवल 2-3% है, लेकिन वहां का 'रियल फील' 7.8% जैसा महसूस होता है. क्योंकि वहां चारों तरफ खुशहाली है, लोग खुश दिखते हैं, सब कुछ व्यवस्थित और साफ-सुथरा है और कैफे-रेस्टोरेंट गुलजार रहते हैं.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 September 2026
जब कोई नई नौकरी के लिए किसी अनजान शहर में कदम रखता है, तो घर ढूंढना एक बड़ा सिरदर्द बन जाता है। लेकिन जरा सोचिए, अगर आपका ऑफिस इस परेशानी…
 04 September 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया…
 04 September 2026
पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्यमंत्री शरदवत मुखर्जी ने राज्य की स्कूली लड़कियों को अजीबोगरीब सलाह दी है. उन्होंने अपील की है कि लड़कियां अगले तीन महीने तक स्कर्ट न पहने. वे…
 04 September 2026
एम.पी. /यू.पी., सितंबर 2026: जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव होने के साथ-साथ बचपन की खूबसूरत यादों और परिवार की प्यारी परंपराओं से भी जुड़ा होता है।…
 04 September 2026
कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने हाल ही में आई नेपाल आपदा पर एक लेख लिखा है। इसमें उन्होंने हिमालयी एशिया की नाज़ुक और आपस में जुड़ी हुई पारिस्थितिक…
 04 September 2026
पिछले कुछ दिनों से जीडीपी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. खासकर, जबसे पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग ने जीडीपी को लेकर सवाल खड़े किए हैं. सुभाष गर्ग…
 04 September 2026
निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली में एक बार फिर हंगामा खड़ा हो गया है. जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के…
 04 September 2026
बिहार की राजधानी पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ बाढ़ की स्थिति लगातार बिगड़ रही है. यही हाल राज्य के मुंगेर समेत कई और ज़िलों का है.समाचार एजेंसी…
 04 September 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका निशु आज़ाद और उनके पिता संजय के लिए न्याय की मांग को लेकर नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस…
Advt.