Select Date:

इजरायल के एक फैसले पर भड़के सऊदी-कतर सहित 16 मुस्लिम देश, बताया संप्रभुता का उल्लंघन

Updated on 19-04-2026 01:13 PM
इजरायल द्वारा सोमालीलैंड में अपना राजनयिक प्रतिनिधि नियुक्त करने के फैसले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद खड़ा कर दिया है. सऊदी, कतर सहित 16 देशों ने चेतावनी दी है कि यह कदम अफ्रीका के हॉर्न क्षेत्र की स्थिरता के लिए बड़ा खतरा बन सकता है.

कतर, सऊदी अरब, मिस्र और तुर्की सहित 16 अरब और इस्लामिक देशों के विदेश मंत्रियों ने शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को दोहा में एक संयुक्त बयान जारी कर सोमाली लैंड में इजरायल द्वारा राजनयिक प्रतिनिधि की नियुक्ति की कड़ी निंदा की है. इन देशों ने कहा है कि इजरायल का यह फैसला सोमालिया संघीय गणराज्य की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता का सीधा उल्लंघन है.  
इस्लामिक देशों ने अपने बयान में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के खिलाफ उठाया गया यह कदम एक खतरनाक मिसाल कायम कर सकता है. मंत्रियों ने दोहराया कि केवल सोमालिया के वैध राज्य संस्थान ही वहां की जनता की इच्छा का प्रतिनिधित्व करते हैं.  
इस विरोध में कतर, कुवैत, सऊदी अरब, मिस्र, सोमालिया, सूडान, लीबिया, बांग्लादेश, अल्जीरिया, फिलिस्तीन, तुर्की, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, मॉरिटानिया, जॉर्डन और ओमान के विदेश मंत्री शामिल रहे. उन्होंने किसी भी ऐसे एकतरफा कदम को खारिज कर दिया जो राज्यों की एकता को कमजोर करता है.

'क्षेत्रीय स्थिरता पर खतरा 

संयुक्त बयान में जोर दिया गया है कि इजरायल का यह फैसला अफ्रीकी संघ के संविधान अधिनियम का उल्लंघन करता है. देशों ने चेतावनी दी है कि इस तरह की कार्रवाइ से हॉर्न ऑफ अफ्रीका क्षेत्र में अस्थिरता पैदा हो सकती है, जिससे क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. 16 देशों ने सोमालिया की एकता के प्रति अपने अटूट समर्थन को फिर से दोहराया है. 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
भारत और रूस के बीच RELOS (लॉजिस्टिक्स सपोर्ट का आपसी आदान-प्रदान) समझौते की जानकारी मॉस्को ने जारी की है। इससे बीते साल हुए इस पैक्ट के बारे में डिटेल मिल…
 22 April 2026
ईरान और अमेरिका-इसराइल के बीच पांच हफ़्ते तक चली जंग के दौरान दो हफ़्ते का युद्धविराम हुआ था जिसकी समय सीमा बुधवार को ख़त्म हो रही थी. लेकिन इससे पहले…
 22 April 2026
होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी जलक्षेत्र के पास तीन अलग-अलग कमर्शियल जहाजों पर गोलीबारी का मामला सामने आया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों के बावजूद किसी भी चालक…
 21 April 2026
ईरानी झंडे वाला कंटेनर जहाज टूस्का (Touska) पर अमेरिकी कब्जे ने अमेरिका-ईरान के बीच भारी तनाव बढ़ा दिया है और दूसरे दौर की बातचीत पर भी ग्रहण लग गया है.…
 20 April 2026
दक्षिण लेबनान में एक आईडीएफ सैनिक ने ईसा मसीह की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की थी. इसे लेकर अब इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार की प्रतिक्रिया सामने आई थी.…
 20 April 2026
होर्मुज स्ट्रेट में 2 भारतीय जहाजों पर गोलीबारी की घटना के बाद 18 अप्रैल को भारतीय नौसेना ने जलडमरूमध्य के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. भारतीय नौसेना ने…
 20 April 2026
ईरान-अमेरिका के बीच फेल हुए पहले दौर की वार्ता के बाद युद्ध का कूटनीतिक हल खोजने की कोशिशें जारी हैं. इसी बीच अमेरिकी नेवी ने ईरानी झंडे वाले एक कार्गो…
 19 April 2026
इजरायल द्वारा सोमालीलैंड में अपना राजनयिक प्रतिनिधि नियुक्त करने के फैसले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद खड़ा कर दिया है. सऊदी, कतर सहित 16 देशों ने चेतावनी दी है कि…
 17 April 2026
पाकिस्तान के झंडे वाले एक टैंकर शालमार ने होर्मुज स्ट्रेट को पार किया है। डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज और ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी के बाद यानी बीते पांच दिनों में…
Advt.