Select Date:

पतंग खींचते ही जल उठा 17 साल का मासूम! हाईटेंशन वायर से टच हुआ मांझा, रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा

Updated on 16-08-2026 09:43 PM
पूर्वी दिल्ली में पतंग उड़ाते वक्त 17 साल का बच्चा हाई टेंशन वायर की चपेट में आकर गंभीर हादसे का शिकार हो गया, जिसके बाद उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया और अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. 

मामला थाना गाजीपुर के अंतर्गत पुराना कुंडली का है, जहां दिल्ली में पतंग उड़ाने के दौरान एक 17 साल का बच्चा गंभीर हादसे का शिकार हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बच्चा आग की चपेट में आता हुआ दिखाई दे रहा है.

बताया जा रहा है कि पतंग उड़ाते वक्त मांझा हाई टेंशन वायर से जा लिपटा और जैसे ही बच्चे ने मांझे को खींचा, करंट की चपेट में आने से उसके शरीर में आग लग गई. 

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि अब बच्चे की हालत खतरे से बाहर है.

मांझे को लेकर उठे सवाल

हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल उस मांझे को लेकर उठ रहा है, जिसे स्थानीय लोगों ने चाइनीज मांझा बताया है. सवाल ये है कि अगर मांझा प्लास्टिक का था तो हाई टेंशन वायर के संपर्क में आने के बाद उसमें करंट कैसे पहुंचा?
 
इस सवाल का जवाब जांच के बाद ही साफ हो सकेगा. फिलहाल हादसे ने एक बार फिर प्रतिबंधित और खतरनाक मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

हाई टेंशन लाइन में फंस गई थी पतंग

मकान मालिक ने बताया कि बच्चा पतंग उड़ा रहा था. पतंग ऊपर हाई टेंशन लाइन में फंस गई. जैसे ही उसने मांझे को खींचा, अचानक करंट आ गया और बच्चा झुलस गया. लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया. 

पतंग के मांझे से होने वाले हादसों का सिलसिला नया नहीं है. कभी सड़क पर चल रह है लोगों की गर्दन कटने की घटनाएं सामने आती हैं तो कभी बिजली के तारों में मांझा फंसने से ऐसे गंभीर हादसे हो जाते हैं.

अब सवाल यही है कि आखिर खतरनाक और प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पर पूरी तरह रोक कब लगेगी? और कब तक मासूम बच्चे और आम लोग इसकी कीमत चुकाते रहेंगे? 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 August 2026
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दिल्ली में परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार की रणनीति विफल होने की पूरी कहानी बताई है. उन्होंने बताया कि बजट सत्र के दौरान सरकार द्वारा…
 16 August 2026
पूर्वी दिल्ली में पतंग उड़ाते वक्त 17 साल का बच्चा हाई टेंशन वायर की चपेट में आकर गंभीर हादसे का शिकार हो गया, जिसके बाद उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से…
 16 August 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इस्तेमाल किए गए 'दिमाग़ी नक्सल' शब्द को लेकर विवाद शुरू हो गया है.15 अगस्त को लाल क़िले की प्राचीर से दिए…
 16 August 2026
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से त्यागपत्र की मांग शुरू कर दी है। वहीं रविवार को लोकसभा…
 16 August 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को पीएम मोदी पर पलटवार किया। उन्होंने…
 16 August 2026
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी ने 'अखंड भारत' की अवधारणा को लेकर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि 'भारत के लोग अखंड भारत में विश्वास' रखते हैं, जबकि पाकिस्तान…
 16 August 2026
पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर दिल्ली के लाल क़िले से देश को संबोधित किया. यह उनका लगातार 13वां संबोधन था.अपने संबोधन में उन्होंने…
 16 August 2026
वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान एक यात्री से गोली चल गई। इससे महिला समेत दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए न्यू…
 15 August 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से कई बड़े ऐलान किए हैं. AI यूथ स्केलिंग, स्पोर्ट्स टैलेंट हंट जैसे बड़े एलान शामिल है AI…
Advt.