AI स्किलिंग, 6G, स्पोर्ट्स टैलेंट हंट... PM मोदी ने लाल किले से किए ये 10 बड़े ऐलान
Updated on
15-08-2026 11:56 AM
प्रधानमंत्री मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से कई बड़े ऐलान किए हैं. AI यूथ स्केलिंग, स्पोर्ट्स टैलेंट हंट जैसे बड़े एलान शामिल है
AI स्किलिंग
लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कीं. पीएम मोदी ने कहा कि एक साल मे 1 करोड़ युवाओं को एआई (AI) स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके साथ ही छात्रों के लिए ऑनलाइन कोचिंग व्यवस्था की शुरुआत भी की जाएगी
मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग
साथ ही, पीएम मोदी ने लाल किले से युवाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा दी जाएगी
स्पोर्ट्स टैलेंट हंट
इसी कड़ी में प्रधानमंत्री ने स्पोर्ट्स टैलेंट हंट की भी घोषणा कर दी है. पीएम ने कहा कि गांवों और शहरों में 5 से लेकर 15 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों के लिए देशव्यापी स्पोर्ट्स टैलेंट हंट अभियान चालाया जाएगा. इस अभियान का लक्ष्य भारत को 2036 ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए एक मजबूत 'मेडल पावरहाउस' बनाना है, जिसमें विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की हिस्सेदारी बढ़ाई जा सके. इस अभियान में चुने गए बच्चों को विश्व स्तरीय कोचिंग, खेल विज्ञान और आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी.
सिविल डिफेंस में सुधार
प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से सिविल डिफेंस में सुधार करने की भी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए आधुनिक ट्रेनिंग और बेहतर क्षमताओं की जरूरत है.
प्रधानमंत्री मोदी ने सेमीकंडक्टर चिप्स की जरूरत पर भी जोर दिया. पीएम ने 1-2 साल के अंदर 7-8 नए प्रोडक्शन प्लांट शुरू किए जाने की घोषणा की. उन्होंने साफ कहा कि आज के डिजिटल और टेक्नोलॉजी के दौर में सेमीकंडक्टर चिप्स बहुत ही जरूरी है. इलेक्ट्रॉनिक सामान, मेडिकल उपकरण और ट्रांसपोर्ट सिस्टम, हर जगह आज इनका इस्तेमाल किया जा रहा है. इनके बिना आज कोई भी जरूरी काम नहीं हो पाता.
प्रधानमंत्री मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से कई बड़े ऐलान किए हैं. AI यूथ स्केलिंग, स्पोर्ट्स टैलेंट हंट जैसे बड़े एलान शामिल है AI…
चीन के सरकारी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने भारत-चीन बॉर्डर विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. इस अखबार ने एक लेख में कहा है कि भारतीय मीडिया और क्षेत्रीय राजनीतिक ताकतों ने…
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राजधानी रायपुर के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य पुलिस के 11 उत्कृष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पदक (विशिष्ट…
मध्य प्रदेश के सीहोर के रहने वाले रुठिया परिवार ने दावा किया है कि उनके पूर्वज जुम्मालाल रुठिया ने 1917 में ब्रिटिश सरकार को 35 हज़ार रुपए का कर्ज़ दिया…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में पार्टी की वॉलंटियर्स मीट के लिए हॉल नहीं मिलने को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दिपके ने…
एयर इंडिया के एक विमान के पिछले हफ़्ते उड़ान के दौरान अचानक क़रीब 300 फीट नीचे आने के बाद पायलट की जांच चल रही है.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान के…
प्रयागराज में B-Tech छात्रा ने प्रोफेसर पर रेप की FIR कराई है। छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर ने कमरे में स्टडी के लिए बुलाया। पढ़ाने के दौरान प्रोफेसर ने…