वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
Updated on
16-08-2026 01:58 PM
वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान एक यात्री से गोली चल गई। इससे महिला समेत दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई। यात्री कमलेश राय पत्नी के साथ एअर इंडिया एक्सप्रेस की IX-1810 फ्लाइट से मुंबई जा रहे थे। उन्होंने विमान में ले जाने वाले हथियार को पहले ही डिक्लेयर किया था।
हथियार की जांच के दौरान उससे एक राउंड फायर हो गया। स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है। यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आजमगढ़ के रहने वाले कमलेश शिवसेना नेता हैं। मुंबई में पूर्व पार्षद रह चुके हैं। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और धनंजय सिंह के साथ तस्वीरें डाल रखी है।
यात्री ने पिस्टल की सूचना पहले ही दे दी थी
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (बाबतपुर) के डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने बताया- कमलेश अपनी पत्नी के साथ 11.30 बजे की एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से मुंबई जाने वाले थे। उनके पास लाइसेंसी पिस्टल थी। जांच के दौरान उनसे एक राउंड फायर हो गया।
गोली पहले फर्श से टकराई और फिर पास में मौजूद महिला कर्मचारी गया, बिहार निवासी सुमन (32) की जांघ में लगी। गोली के छर्रे रोहित राज के हाथ में लगे। दोनों खून से लथपथ हो गए। दोनों को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट को 11 से 20 अगस्त तक हाईअलर्ट जोन घोषित किया गया था। इसके बावजूद फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया है। एडीसीपी गोमती जोन समेत पुलिस अधिकारी और इंटेलीजेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
कमलेश मुंबई में पूर्व पार्षद रह चुके, आजमगढ़ में कॉलेज चलाते हैं
आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले कमलेश का बेटा मुंबई में मौजूदा नगरसेवक (पार्षद) है। उनकी मां प्रधान हैं। हमेशा दो बॉडीगार्ड साथ लेकर चलते हैं। कमलेश का आजमगढ़ में बाबू शिव पत्थर राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय है। कमलेश इसके प्रबंधक हैं।
घायल बोला- जानबूझकर ट्रिगर दबाया या गलती से, बता नहीं सकता
एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी स्कैनर कर्मी रोहित ने बताया कि सुमन के साथ हथियार की जांच के लिए एक्स-रे करने काउंटर पर पहुंचा था। यात्री ने अपनी पिस्टल निकाली। उसमें पहले से गोली लोड थी। चेकिंग के दौरान यात्री ने ट्रिगर दबा दिया। उस समय सुमन ठीक सामने थीं, इस वजह से गोली सुमन के पैर में लगी, जबकि मेरे पैर में छर्रे लग गए। रोहित का कहना है कि यात्री ने जानबूझकर ट्रिगर दबाया या गलती से ऐसा हुआ, यह नहीं बता सकता।
डीसीपी गोमती नीतू कादयान ने बताया-
फूलपुर पुलिस और अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। यात्री कमलेश की लाइसेंसी पिस्टल का ऑल इंडिया परमिट है। बोर्डिंग से पहले मानक प्रक्रिया के अनुसार चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दुर्घटनावश फायर हो गया। 2 ग्राउंड स्टाफ के कर्मचारियों को चोटें आई हैं।
2010 में मुंबई एयरपोर्ट में चली थी गोली
ऐसा ही मामला सितंबर 2010 में मुंबई एयरपोर्ट पर भी हुआ था। इंदौर जाने वाले यात्री गोविंद पाटीदार की लाइसेंसी पिस्टल की जांच के दौरान अचानक गोली चल गई थी। गोली फर्श से टकराई, जिससे निकला टाइल का टुकड़ा एक महिला स्क्रीनिंग कर्मचारी रीना रॉय के पैर में लगा। उन्हें मामूली चोट आई थी।
पाटीदार के पास हथियार का वैध लाइसेंस था और पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, पिस्टल की मैगजीन में 7 गोलियां थीं और जांच के दौरान वह यह देख रहे थे कि पिस्टल खाली है या नहीं
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दिल्ली में परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार की रणनीति विफल होने की पूरी कहानी बताई है. उन्होंने बताया कि बजट सत्र के दौरान सरकार द्वारा…
पूर्वी दिल्ली में पतंग उड़ाते वक्त 17 साल का बच्चा हाई टेंशन वायर की चपेट में आकर गंभीर हादसे का शिकार हो गया, जिसके बाद उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इस्तेमाल किए गए 'दिमाग़ी नक्सल' शब्द को लेकर विवाद शुरू हो गया है.15 अगस्त को लाल क़िले की प्राचीर से दिए…
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से त्यागपत्र की मांग शुरू कर दी है। वहीं रविवार को लोकसभा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को पीएम मोदी पर पलटवार किया। उन्होंने…
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी ने 'अखंड भारत' की अवधारणा को लेकर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि 'भारत के लोग अखंड भारत में विश्वास' रखते हैं, जबकि पाकिस्तान…
पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर दिल्ली के लाल क़िले से देश को संबोधित किया. यह उनका लगातार 13वां संबोधन था.अपने संबोधन में उन्होंने…
प्रधानमंत्री मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से कई बड़े ऐलान किए हैं. AI यूथ स्केलिंग, स्पोर्ट्स टैलेंट हंट जैसे बड़े एलान शामिल है AI…