राहुल गांधी का पुतला जलाएंगे छात्र, जानें अब सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफे की क्यों शुरू हुई मांग?
Updated on
16-08-2026 09:37 PM
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से त्यागपत्र की मांग शुरू कर दी है। वहीं रविवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में पुतला दहन करने का ऐलान किया गया है। प्रदर्शनकारी छात्रों की ओर से 20 अगस्त को सीएम आवास घेराव का भी ऐलान किया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस गठबंधन उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई करने में विफल रहा है। इसलिए उनकी ओर से राहुल गांधी का पुतला दहन और सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की हैं।
छात्रों का आंदोलन का 23वें दिन भी जारी
इधर, छात्रों के आंदोलन का रविवार को 23वां दिन है। इससे पहले 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची में निकाली गई तिरंगा यात्रा में हजारों छात्र और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें दो ऐसे प्रदर्शनकारी भी शामिल थे जो व्हीलचेयर पर हैं और अनशन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी भर्ती परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और रिफॉर्म की मांग कर रहे हैं।
कांग्रेस गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले
जेएसएससी-जेपीएससी रिफॉर्म मंच के नेता रविंद्र पासवान ने कहा को स्टूडेंट्स 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। वो मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हैं, क्योंकि झामुमो और कांग्रेस दोनों हमारे साथ राजनीति कर रहे हैं। अगर मुख्यमंत्री उनकी बात नहीं सुन रहे हैं तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी को झामुमो नीत गठबंधन से समर्थन वापस लेना चाहिए।
परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। उनकी प्रमुख मांगों में जिन परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी मिली है, उन्हें रद्द करना और भर्ती प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच कराना शामिल है। छात्रों ने अनियमितताओं की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या झारखंड से बाहर के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की समिति से कराने की मांग की है।
जेएसएससी-जेपीएससी रिफॉर्म मंच ने संदिग्ध
मानी जा रही जेएसएससी-सीजीएल और कुछ जेपीएससी परीक्षाओं को रद्द करने की भी मांग की है।देवेंद्र नाथ महतो पिछले 15 दिनों से अनशन पर
जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो पिछले 15 दिनों से अनशन पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वो मार्च में शामिल नहीं हों इसके लिए पुलिस ने उन्हें सदर अस्पताल से बाहर निकलने से रोका। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी प्रसारित हुए, जिनमें कथित तौर पर मांझी और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प देखी गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका आंदोलन किसी एक परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरी भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता और हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दिल्ली में परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार की रणनीति विफल होने की पूरी कहानी बताई है. उन्होंने बताया कि बजट सत्र के दौरान सरकार द्वारा…
पूर्वी दिल्ली में पतंग उड़ाते वक्त 17 साल का बच्चा हाई टेंशन वायर की चपेट में आकर गंभीर हादसे का शिकार हो गया, जिसके बाद उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इस्तेमाल किए गए 'दिमाग़ी नक्सल' शब्द को लेकर विवाद शुरू हो गया है.15 अगस्त को लाल क़िले की प्राचीर से दिए…
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से त्यागपत्र की मांग शुरू कर दी है। वहीं रविवार को लोकसभा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को पीएम मोदी पर पलटवार किया। उन्होंने…
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी ने 'अखंड भारत' की अवधारणा को लेकर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि 'भारत के लोग अखंड भारत में विश्वास' रखते हैं, जबकि पाकिस्तान…
पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर दिल्ली के लाल क़िले से देश को संबोधित किया. यह उनका लगातार 13वां संबोधन था.अपने संबोधन में उन्होंने…
प्रधानमंत्री मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से कई बड़े ऐलान किए हैं. AI यूथ स्केलिंग, स्पोर्ट्स टैलेंट हंट जैसे बड़े एलान शामिल है AI…