Select Date:

25 चौके, 15 छक्के और 277 रन, रोहित शर्मा के 264 रन का रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाला बल्लेबाज, लिखा नया इतिहास

Updated on 25-04-2026 01:04 PM
जब-जब वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड्स की बात होगी, तब-तब भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 264 रन अविश्वसनीय और ऐतिहासिक पारी का जिक्र जरूर होगा. 2014 में ‘हिटमैन’ ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए रिकॉर्डबुक में खलबली मचा दी थी. 173 गेंदों का सामना करते हुए रोहित ने 33 चौके और 9 छक्कों के साथ 264 रन ठोके, जो वनडे में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे बड़े स्कोर का विश्व रिकॉर्ड है. हालांकि, 2022 में भारत के एक बल्लेबाज ने रोहित के ‘वनडे फॉर्मेट’ में बनाए इस रिकॉर्ड को ध्वस्त करने का कारनामा कर हर किसी को चौंका दिया. दरअसल, यह इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं घरेलू क्रिकेट में देखने को मिला. क्रिकेट के गलियारों में 277 रनों की एक पारी ने वाकई सनसनी मचा दी थी
यह कारनामा करने वाले बल्लेबाज तमिलनाडु के नारायण जगदीशन हैं. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में तमिलनाडु की ओर से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ यह यादगार पारी खेली थी. रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज जरूर हैं, लेकिन जगदीशन ने इस पारी से उन्हें लिस्ट-ए क्रिकेट में पीछे छोड़ दिया. जगदीसन लिस्ट-ए में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने एलिस्टेयर ब्राउन (268 रन) और रोहित शर्मा (264 रन) को पीछे छोड़कर इतिहास रचा.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
जब-जब वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड्स की बात होगी, तब-तब भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 264 रन अविश्वसनीय और ऐतिहासिक पारी का जिक्र जरूर होगा.…
 24 April 2026
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने इस बार अपना 53वां जन्मदिन कुछ खास अंदाज में मनाया। 24 अप्रैल को जन्मदिन होने के बावजूद उन्होंने दो दिन पहले 22 अप्रैल को…
 24 April 2026
Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Giants IPL Live Cricket Score: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज (24 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच…
 22 April 2026
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद…
 19 April 2026
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: केकेआर और राजस्थान के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच के हीरो रिंकू…
 16 April 2026
काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच, ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की दिशा में बड़ा कदममुंबई, 16 अप्रैल, 2026: क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले…
 14 April 2026
CSK vs KKR, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ…
 14 April 2026
क्रिकेट के कई दीवानों ने भी सोमवार की रात से पहले दाएं हाथ के इस तेज़ गेंदबाज़ के बारे में बहुत कुछ नहीं सुना होगा.सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग यानी…
 14 April 2026
विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने आगे आकर एक सुरक्षित कैच लपका और हैदराबाद के कैंप में मानो दिवाली मन गई. काव्या मारन खुशी के मारे झूम उठीं और स्टैंड्स में उछलते…
Advt.