जन्मदिन से दो दिन पहले बस्तर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, जहां कभी माओवाद का खौफ था उस दंतेवाड़ा में आदिवासी बच्चों संग काटा केक
Updated on
24-04-2026 07:39 PM
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने इस बार अपना 53वां जन्मदिन कुछ खास अंदाज में मनाया। 24 अप्रैल को जन्मदिन होने के बावजूद उन्होंने दो दिन पहले 22 अप्रैल को ही नक्सल प्रभाव से उबर रहे बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के सुदूर वनांचल छिंदनार गांव में बच्चों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान पूरा गांव उत्सव में बदल गया और “हैप्पी बर्थडे” के नारों से गूंज उठा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सचिन के इस दौरे को “बदलते बस्तर की सशक्त पहचान” बताया। उन्होंने कहा कि छिंदनार जैसे सुदूर क्षेत्र में सचिन का पहुंचना इस बात का प्रतीक है कि बस्तर अब भय और असुरक्षा से निकलकर विकास, अवसर और आत्मविश्वास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि खेलों के माध्यम से जनजातीय अंचल में सकारात्मक बदलाव की नई लहर आ रही है। सचिन द्वारा बच्चों के बीच जाकर उन्हें प्रेरित करना, उनके साथ खेलना और आत्मविश्वास बढ़ाना इस बदलाव को और मजबूती देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे प्रयास बस्तर के युवाओं को अपने सपनों को साकार करने की दिशा देंगे।
दंतेवाड़ा के छिंदनार स्थित स्वामी आत्मानंद हिंदी मिडियम स्कूल में सचिन तेंदुलकर ने अपने फाउंडेशन और माणदेशी फाउंडेशन के सहयोग से बने मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ वॉलीबॉल, कबड्डी, रस्साकशी और दौड़ जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेकर उनका उत्साह बढ़ाया।
सचिन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन, कड़ी मेहनत और समर्पण बेहद जरूरी हैं। उन्होंने युवाओं को शॉर्टकट से बचने और खेल के साथ पढ़ाई में संतुलन बनाए रखने की सीख दी।
कार्यक्रम में उनकी बेटी सारा तेंदुलकर और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। बच्चों ने सचिन के जन्मदिन को लेकर पहले ही केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं, जिस पर उन्होंने आभार जताया।
यह दौरा केवल एक सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि बस्तर में खेलों के जरिए बदलाव की मजबूत नींव रखने का संदेश भी बन गया है। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि खेल अधोसंरचना के विकास और युवाओं के सर्वांगीण उत्थान के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।
जब-जब वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड्स की बात होगी, तब-तब भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 264 रन अविश्वसनीय और ऐतिहासिक पारी का जिक्र जरूर होगा.…
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने इस बार अपना 53वां जन्मदिन कुछ खास अंदाज में मनाया। 24 अप्रैल को जन्मदिन होने के बावजूद उन्होंने दो दिन पहले 22 अप्रैल को…
Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Giants IPL Live Cricket Score: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज (24 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच…
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद…
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: केकेआर और राजस्थान के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच के हीरो रिंकू…
काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच, ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की दिशा में बड़ा कदममुंबई, 16 अप्रैल, 2026: क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले…
CSK vs KKR, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ…
विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने आगे आकर एक सुरक्षित कैच लपका और हैदराबाद के कैंप में मानो दिवाली मन गई. काव्या मारन खुशी के मारे झूम उठीं और स्टैंड्स में उछलते…