Select Date:

पहली ही गेंद पर सूर्यवंशी का विकेट चटकाने का प्लान था' आईपीएल में ड्रीम डेब्यू करने वाले प्रफुल्ल हिंगे को जानिए

Updated on 14-04-2026 06:38 PM
क्रिकेट के कई दीवानों ने भी सोमवार की रात से पहले दाएं हाथ के इस तेज़ गेंदबाज़ के बारे में बहुत कुछ नहीं सुना होगा.

सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में मुक़ाबला था सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच.

ज़ाहिर है जब चर्चा बेहतरीन फॉर्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के ओपनर्स वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की हो तो ऐसे में प्रफुल्ल हिंगे पर तो मैच से पहले शायद ही किसी की नज़र गई हो.

लेकिन सनराइजर्स के कप्तान ईशान किशन के दिमाग़ में कुछ और ही प्लानिंग चल रही थी. उन्होंने गेंद ऐसे बॉलर को थमा दी जो आईपीएल में अपनी डेब्यू कर रहा था वो भी विस्फोटक समझी जाने वाली जायसवाल-सूर्यवंशी की जोड़ी के सामने
लेकिन उसके बाद जो हुआ उसे देखकर लगा कि क्रिकेट फ़ैंस इस गेंदबाज़ से जितने अनजान थे उतने ही अनजान राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज़ भी थे. ऐसा लगा जैसे प्रफुल्ल हिंगे की गेंदबाज़ी को लेकर उन्होंने भी ज़्यादा प्लानिंग नहीं की थी.
उन्होंने अपने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर ज़बरदस्त फॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी, चौथी गेंद पर ध्रुव जुरैल और आख़िरी गेंद पर प्रिटोरियस को आउट करके राजस्थान रॉयल्स को ऐसा झटका दिया कि वो पूरे मैच तक इससे उबर नहीं सकी.

सनराइज़र्स हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 216 रन बनाए. जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर आउट हो गई और 57 रन से मैच हार गई. प्रफुल्ल ने अपने पहले ही आईपीएल मैच में 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए. ख़ास बात ये रही कि उन्होंने 13 डॉट गेंदें भी डाली.

'सूर्यवंशी का विकेट मेरा बेस्ट विकेट था'
मैच के बाद अपने परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए प्रफुल्ल ने कहा, "मैंने कहीं लिखा था कि मैं जब पहला मैच खेलूंगा तो चार या पांच विकेट पक्का लूंगा. पावरप्ले में जितना दबदबा बना सकता हूं, उतना बनाऊंगा. मैं इस पर यकीन करता हूं कि सोची गई चीज़ें कई बार सच साबित होती हैं."
अपने क्रिकेटिंग सफ़र के बारे में बात करते हुए 24 साल के हिंगे ने कहा, "13 साल की उम्र में मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया. मुझे नहीं पता था कि लेदर बॉल क्रिकेट क्या होता है. मैंने अपने पिता से क्लब जॉइन कराने को कहा, लेकिन उन्होंने कहा कि मैं बहुत छोटा हूं. लेकिन फिर वो मुझे वहां ले गए, और उसके बाद मैं लगातार खेलता रहा."

प्रफुल्ल ने यह अवॉर्ड अपने परिवार को समर्पित किया.

प्रफुल्ल ने कहा, "वैभव सूर्यवंशी का विकेट मेरा बेस्ट विकेट था. वह फॉर्म में था और मैंने कुछ लोगों से कह भी रखा था कि मैं उसे पहली ही गेंद बाउंसर डालकर आउट करूंगा. मैं बस उसे आउट करना चाहता था. वरुण भाई (हमारे बॉलिंग कोच वरुण एरोन) ने इसकी प्लानिंग में मेरी मदद की, तो उनका धन्यवाद."

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद…
 19 April 2026
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: केकेआर और राजस्थान के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच के हीरो रिंकू…
 16 April 2026
काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच, ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की दिशा में बड़ा कदममुंबई, 16 अप्रैल, 2026: क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले…
 14 April 2026
CSK vs KKR, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ…
 14 April 2026
क्रिकेट के कई दीवानों ने भी सोमवार की रात से पहले दाएं हाथ के इस तेज़ गेंदबाज़ के बारे में बहुत कुछ नहीं सुना होगा.सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग यानी…
 14 April 2026
विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने आगे आकर एक सुरक्षित कैच लपका और हैदराबाद के कैंप में मानो दिवाली मन गई. काव्या मारन खुशी के मारे झूम उठीं और स्टैंड्स में उछलते…
 13 April 2026
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मैच में अचानक से अंधेरा छा गया। दर्शक इससे परेशान हो गए और इस…
 13 April 2026
पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन बिना दर्शकों के केवल दो वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है. वहीं आईपीएल 2026 के मुकाबले बिना किसी रुकावट के कई शहरों में…
 13 April 2026
RCB के टिम डेविड पर अंपायर के निर्देश नहीं मानने के कारण 25% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट लगाया गया. वहीं MI के कप्तान हार्दिक पांड्या पर…
Advt.