KKR vs RR, IPL 2026 Highlights: रिंकू के तूफान ने केकेआर को दिलाई पहली जीत, रोमांचक भिड़ंत में राजस्थान को 4 विकेट से रौंदा
Updated on
19-04-2026 08:14 PM
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: केकेआर और राजस्थान के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच के हीरो रिंकू सिंह रहे. जिन्होंने लड़खड़ा गई केकेआर को न सिर्फ संभाला बल्कि शानदार नाबाद फिफ्टी लगाकर जीत भी दिलाई.
आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में केकेआर ने 4 विकेट से जीत हासिल की. ये आईपीएल के इस सीजन में केकेआर की पहली जीत है. मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. राजस्थान ने वैभव के 46 रनों के दम पर केकेआर के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसे केकेआर ने आखिरी ओवर में चेज कर लिया
रिंकू ने किया कमाल
156 रनों के जवाब में उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम के दोनों ओपनर टिम सीफर्ट और अजिंक्य रहाणे अपना खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद कैमरून ग्रीन ने 27 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन स्टंपिंग हो गए. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी से टीम को बहुत उम्मीद थी. लेकिन वो भी 10 रन बनाकर आउट हो गए.
इसके बाद पॉवेल भी कुछ खास नहीं कर सके और 23 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने मोर्चा संभाला. दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई. रिंकू सिंह ने नाबाद 34 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली. वहीं, अनुकूल ने 16 गेंद में नाबाद 29 रन बनाए. रिंकू ने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के जड़े. ये आईपीएल के इस सीजन में केकेआर की पहली जीत है. इस जीत के साथ केकेआर की टीम अंक तालिका में 9वें नंबर पर आ गई है और अब मुंबई की टीम आखिरी पायदान पर पहुंच गई है.
ऐसे रही राजस्थान की बल्लेबाजी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान की पारी का आगाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने किया. दोनों ने संभली शुरुआत की. छठे ओवर में दोनों ने टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया. 9वें ओवर में राजस्थान की टीम को पहला झटका लगा जब वैभव सूर्यवंशी अपना विकेट गंवा बैठे. वैभव को वरुण ने अपनी फिरकी में फंसाया और वैभव 28 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हो गए. वैभव ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए.
इसके बाद यशस्वी जायसवाल भी 11वें ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे. वहीं, ध्रुव जुरेल भी सस्ते में निपटे. जुरेल के बल्ले से केवल 5 रन आए. राजस्थान की टीम 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी. वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट झटके.
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद…
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: केकेआर और राजस्थान के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच के हीरो रिंकू…
काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच, ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की दिशा में बड़ा कदममुंबई, 16 अप्रैल, 2026: क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले…
CSK vs KKR, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ…
विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने आगे आकर एक सुरक्षित कैच लपका और हैदराबाद के कैंप में मानो दिवाली मन गई. काव्या मारन खुशी के मारे झूम उठीं और स्टैंड्स में उछलते…
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मैच में अचानक से अंधेरा छा गया। दर्शक इससे परेशान हो गए और इस…
पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन बिना दर्शकों के केवल दो वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है. वहीं आईपीएल 2026 के मुकाबले बिना किसी रुकावट के कई शहरों में…
RCB के टिम डेविड पर अंपायर के निर्देश नहीं मानने के कारण 25% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट लगाया गया. वहीं MI के कप्तान हार्दिक पांड्या पर…