Select Date:

जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश में 6 की मौत, बदरीनाथ से फाटा जाते वक्त हुआ था हादसा

Updated on 30-10-2026 07:21 PM
उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से फाटा जा रहा एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. चमोली पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा जोशीमठ के पास हाथी पहाड़ के पीछे चायी गांव के इलाके में हुआ. हेलिकॉप्टर ट्रांस भारत कंपनी का बताया जा रहा है. हेलिकॉप्टर की लोकेशन अचानक गायब होने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई थी. स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी थीं.

तलाशी अभियान में दो अन्य हेलिकॉप्टर भी लगाए गए थे, लेकिन खराब मौसम के चलते दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की सही लोकेशन का पता लगाने में मुश्किल आ रही थी. अब चमोली पुलिस ने हेलिकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत की पुष्टि की है.

UCADA की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में पायलट कैप्टन हिमांशु समेत कुल छह लोग सवार थे. पैसेंजर मैनिफेस्ट में पांच यात्रियों के नाम प्रताप, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के और एचएस नटराज दर्ज हैं.

बारिश और घने बादलों से रेस्क्यू में मुश्किल

हादसे की सूचना वाले इलाके में लगातार बारिश हो रही है और घने बादल छाए हुए हैं. इससे दृश्यता काफी कम है. ऐसे में रेस्क्यू टीमों को हेलिकॉप्टर की लोकेशन तलाशने में परेशानी हो रही है. फिलहाल टीमें बदरीनाथ और जोशीमठ के बीच के इलाके में खोज अभियान चला रही हैं. हेलिकॉप्टर में कितने लोग सवार थे और उनकी स्थिति क्या है, इसे लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है. प्रशासन की टीमें मलबे का पता लगाने और रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाने में जुटी हैं.

आर्मी, एसडीआरएफ, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात

जोशीमठ के एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना मिली है, जिसकी पुष्टि कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि इलाके में कुछ संदिग्ध चीजें दिखाई दी हैं, जिससे हेलिकॉप्टर क्रैश होने की आशंका है. आर्मी, एसडीआरएफ, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच रही हैं. एसडीएम ने बताया कि वह खुद भी घटनास्थल के लिए रवाना हो रहे हैं. मौके से और जानकारी मिलने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी.

घायलों को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज देने का निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जोशीमठ के पास चायी गांव में हेलिकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है. जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. उन्होंने कहा कि वह पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. सीएम ने गंभीर रूप से घायलों को तुरंत एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने यात्रियों के सकुशल होने की कामना भी की है.

उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के मुताबिक, ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलिकॉप्टर VT-HCX बदरीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हुआ था. हेलिकॉप्टर ने दोपहर करीब 1:14 बजे उड़ान भरी थी. जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान उसका संपर्क टूट गया और ट्रैकिंग सिस्टम पर भी उसकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई. इसके बाद भारतीय सेना, चमोली जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों को सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया है. एहतियात के तौर पर ट्रांस भारत एविएशन के पूरे हेलिकॉप्टर बेड़े को ग्राउंड कर दिया गया है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 October 2026
हाई कोर्ट ने सेवानिवृत्ति के बाद 300 दिन के अर्जित अवकाश के नकदीकरण की राशि नहीं मिलने के मामले में संबंधित सक्षम अधिकारी को 90 दिन के भीतर निर्णय लेने…
 31 October 2026
योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि अखिल भारतीय प्राचीन विद्या सम्मेलन का मूल उद्देश्य यही है कि सनातन शाश्वत है और वर्तमान की चुनौतियों से लड़ने की शक्ति सनातन देता…
 31 October 2026
देश में जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जनगणना का यह चरण 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक…
 31 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ पर टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी है.उन्होंने दिल्ली में नीट पेपर लीक के…
 30 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) से कहा है कि वह अपनी प्रस्तावित नीति में एक ऐसा प्रावधान शामिल करे, जिसके तहत अदालत की कार्यवाही…
 30 October 2026
उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से फाटा जा रहा एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. चमोली पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में सवार पायलट समेत…
 30 October 2026
छग बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के हाथों मिला सम्मानरायपुर  पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन के तत्वावधान में एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।…
 29 October 2026
करवाचौथ का त्योहार देशभर में 29 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड और टेलीविजन की अभिनेत्रियों तक, हर कोई इस खास दिन को…
 29 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हो रही साइबर ठगी पर गहरी चिंता जताई है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यानी कि CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली 3 जजों…
Advt.