Select Date:

बॉलीवुड में करवाचौथ की धूम, शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा कपूर तक, अनिल कपूर के घर सज-धज कर पहुंचीं हसीनाएं

Updated on 29-10-2026 08:45 PM
करवाचौथ का त्योहार देशभर में 29 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड और टेलीविजन की अभिनेत्रियों तक, हर कोई इस खास दिन को अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है। कहीं हाथों में मेहंदी सजाई जा रही है तो कहीं पारंपरिक साड़ियों और खूबसूरत एक्सेसरीज के साथ त्योहार की तैयारियां पूरी हो रही हैं। बॉलीवुड में भी करवाचौथ की रौनक देखने को मिल रही है। अनिल कपूर के मुंबई स्थित घर पर हर साल की तरह इस बार भी सुनीता कपूर की मेजबानी में खास आयोजन हो रहा है, जिसमें कई फिल्मी सितारे शामिल होने पहुंचे। शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, कई हसीनाओं के लुक सामने आए हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा और हिना खान ने भी सोशल मीडिया पर अपनी मेहंदी की झलक दिखाकर फैंस को करवाचौथ की बधाइयां दी हैं।

गुलाबी साड़ी में शिल्पा शेट्टी, मीरा राजपूत का दिखा सादगी भरा अंदाज

अनिल कपूर के घर आयोजित करवाचौथ समारोह में शामिल होने के लिए अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी गुलाबी रंग की साड़ी पहनकर पहुंचीं। उनके पारंपरिक लुक ने सबका ध्यान खींचा। खास बात यह रही कि शिल्पा के हाथों में बेहद सिंपल मेहंदी नजर आई, जिसमें हथेली पर सिर्फ एक बिंदी जैसा डिजाइन दिखाई दिया। उनका यह मिनिमल मेहंदी लुक त्योहार की तैयारियों के बीच अलग नजर आया। वहीं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी इस खास जश्न का हिस्सा बनीं। मीरा बेज रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। उन्होंने अपने पारंपरिक लुक को पोटली बैग के साथ पूरा किया। उनका सादगी भरा अंदाज त्योहार के माहौल में खूब जंचा। सुनीता कपूर के घर होने वाला यह आयोजन हर साल फिल्मी सितारों की मौजूदगी के चलते चर्चा में रहता है और इस बार भी कई सितारों की झलकियां सामने आने लगी हैं।

इनके अलावा पिंक शरारा में हरभजन सिंह की पत्नी का लुक भी देखने को मिला। डायरेक्टर कबीर खान की पत्नी भी लाल साड़ी में नजर आईं। आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप का रेड साड़ी लुक भी इस सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए देखने को मिला। महीप कपूर और भावना पांडे भी एक साथ सूट कैरी किए नजर आईं। नीलम कोठारी का ग्रीन सूट लुक काफी एलिगेंट लगा।

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई निक और मालती के नाम वाली मेहंदी

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी करवाचौथ की तैयारियों में पीछे नहीं हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने हाथों की मेहंदी की तस्वीरें साझा कीं। उनकी मेहंदी में पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी से जुड़े खास संकेत देखने को मिले। प्रियंका अक्सर अपने परिवार से जुड़े खास पलों को सोशल मीडिया पर साझा करती हैं और इस बार उनकी मेहंदी ने भी फैंस का ध्यान खींचा। प्रियंका ने मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए चीनी की चाशनी से जुड़ा एक पारंपरिक घरेलू नुस्खा भी साझा किया। उनके पोस्ट से साफ है कि त्योहार की तैयारियों में उन्होंने छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रखा है। प्रियंका के अलावा टीवी अभिनेत्री हिना खान ने भी अपनी मेहंदी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को ‘हैप्पी करवाचौथ’ कहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 October 2026
करवाचौथ का त्योहार देशभर में 29 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड और टेलीविजन की अभिनेत्रियों तक, हर कोई इस खास दिन को…
 29 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हो रही साइबर ठगी पर गहरी चिंता जताई है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यानी कि CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली 3 जजों…
 29 October 2026
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले ‘चलो दिल्ली’ मार्च में लोगों से बड़ी संख्या…
 29 October 2026
अखंड सौभाग्य का पावन पर्व करवा चौथ महिलाओं द्वारा अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। पंचांग अनुसार यह त्योहार हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि…
 29 October 2026
बीजेपी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के बेटे सैयद अरबाज हुसैन का निकाह 25 अक्तूबर 2026 को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में हुआ। इसके बाद आयोजित…
 29 October 2026
बिहार विधान परिषद (MLC) की आठ सीटों के चुनाव नतीजे आ गए हैं। इन नतीजों से राज्य के बदलते राजनीतिक हालात की झलक मिलती है। आठ सीटों में चार स्नातक…
 28 October 2026
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता अजय कुमार लल्लू ने देहरादून में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए. उन्होंने SIR…
 28 October 2026
आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने मंगलवार सुबह राज्य जीएसटी विभाग के वाणिज्यिक कर अधिकारी मनीष कुमार जैन के बंडा स्थित पैतृक घर और…
 28 October 2026
भारत मौसम विभाग यानी आईएमडी के मुताबिक़, साइक्लोन अर्नब ने बुधवार सुबह 2 बजे से 8 बजे के बीच आंध्र प्रदेश और यनम के तट को पार किया. यह लैंडफॉल…
Advt.