Select Date:

'मिस्टर भूषण...आप कोई हिस्सा निकाल नहीं सकते', CJI सूर्यकांत की पीठ ने कोर्ट की कार्यवाही के VIDEO पर खींच दी लकीर

Updated on 30-10-2026 07:23 PM
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) से कहा है कि वह अपनी प्रस्तावित नीति में एक ऐसा प्रावधान शामिल करे, जिसके तहत अदालत की कार्यवाही के ऑडियो-वीडियो क्लिप को बिना अनुमति अपलोड करने पर कार्रवाई की जा सके। कोर्ट ने पहले ही ऐसी गतिविधियों पर रोक लगा रखी है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की एक पीठ अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग, रिकॉर्डिंग और उसे प्रकाशित करने से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।

सॉलिसिटर जनरल को तैयार करना था मसौदा प्रस्ताव

लाइव लॉ की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछली सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनी रजिस्ट्री को निर्देश दिया कि कोर्ट को प्राप्त सुझाव सॉलिसिटर जनरल के कार्यालय को भेज दिए जाएं। अन्य पक्षों, हस्तक्षेपकर्ताओं, हाई कोर्टों को भी अपने सुझाव सॉलिसिटर जनरल के साथ साझा करने की अनुमति दी गई। इसके बाद, सॉलिसिटर जनरल को एक मसौदा प्रस्ताव तैयार करके प्रस्तुत करना था, जिसका मकसद अदालती कार्यवाही से जुड़े व्यावसायिक शोषण 
गलत बयानी, गलत उद्धरण और भ्रामक सामग्री के प्रसार जैसी चिंताओं का समाधान करना था।


केंद्र की अपील-दिवाली बाद मामले को सूचीबद्ध करें

केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि प्राप्त सुझावों को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के पास भेज दिया गया है। उन्होंने अनुरोध किया कि इस मामले को दिवाली की छुट्टियों के बाद सूचीबद्ध किया जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 October 2026
हाई कोर्ट ने सेवानिवृत्ति के बाद 300 दिन के अर्जित अवकाश के नकदीकरण की राशि नहीं मिलने के मामले में संबंधित सक्षम अधिकारी को 90 दिन के भीतर निर्णय लेने…
 31 October 2026
योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि अखिल भारतीय प्राचीन विद्या सम्मेलन का मूल उद्देश्य यही है कि सनातन शाश्वत है और वर्तमान की चुनौतियों से लड़ने की शक्ति सनातन देता…
 31 October 2026
देश में जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जनगणना का यह चरण 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक…
 31 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ पर टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी है.उन्होंने दिल्ली में नीट पेपर लीक के…
 30 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) से कहा है कि वह अपनी प्रस्तावित नीति में एक ऐसा प्रावधान शामिल करे, जिसके तहत अदालत की कार्यवाही…
 30 October 2026
उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से फाटा जा रहा एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. चमोली पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में सवार पायलट समेत…
 30 October 2026
छग बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के हाथों मिला सम्मानरायपुर  पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन के तत्वावधान में एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।…
 29 October 2026
करवाचौथ का त्योहार देशभर में 29 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड और टेलीविजन की अभिनेत्रियों तक, हर कोई इस खास दिन को…
 29 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हो रही साइबर ठगी पर गहरी चिंता जताई है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यानी कि CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली 3 जजों…
Advt.