पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन के भव्य सम्मान समारोह में शकीला खान सम्मानित
Updated on
30-10-2026 07:13 PM
छग बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के हाथों मिला सम्मान
रायपुर पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन के तत्वावधान में एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में राजनेताओं, डॉक्टरों, इंजीनियरों, पुलिस विभाग के अधिकारियों तथा शिक्षा जगत से जुड़े प्रबुद्धजनों सहित विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियां शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान समाज एवं राष्ट्रहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाशाली एवं कर्मठ व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी शकीला खान को भी सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान एवं सराहनीय कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनको
डॉ. वर्णिका शर्मा अध्यक्ष राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर शकीला खान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस भव्य, प्रेरणादायक एवं यादगार आयोजन का हिस्सा बनना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और गर्व का विषय है। शिक्षा विभाग से जुड़े होने के नाते समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ एक ही मंच साझा करना और उनके अनुभवों से रूबरू होना उनके लिए बेहद हर्ष का क्षण रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाजसेवा, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
शकीला खान ने कार्यक्रम में आमंत्रित करने एवं उन्हें महत्वपूर्ण स्थान प्रदान करने के लिए कविता कुंभज का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका स्नेह, विश्वास और सम्मान उनके लिए बेहद मूल्यवान है। उन्होंने पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की पूरी टीम को सफल एवं शानदार आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को पहचान एवं सम्मान देने वाले ऐसे आयोजन निश्चित रूप से नई पीढ़ी को प्रेरित करते हैं।
पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन ने शकीला खान के हाथों से बहुत से बच्चों को सम्मानित कराया।
हाई कोर्ट ने सेवानिवृत्ति के बाद 300 दिन के अर्जित अवकाश के नकदीकरण की राशि नहीं मिलने के मामले में संबंधित सक्षम अधिकारी को 90 दिन के भीतर निर्णय लेने…
योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि अखिल भारतीय प्राचीन विद्या सम्मेलन का मूल उद्देश्य यही है कि सनातन शाश्वत है और वर्तमान की चुनौतियों से लड़ने की शक्ति सनातन देता…
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ पर टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी है.उन्होंने दिल्ली में नीट पेपर लीक के…
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) से कहा है कि वह अपनी प्रस्तावित नीति में एक ऐसा प्रावधान शामिल करे, जिसके तहत अदालत की कार्यवाही…
उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से फाटा जा रहा एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. चमोली पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में सवार पायलट समेत…
छग बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के हाथों मिला सम्मानरायपुर पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन के तत्वावधान में एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।…